Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

(संशोधन) मध्‍यप्रदेश शासन कार्य (आवंटन) नियम...

Published 03 January 2023

Department
सामान्‍य प्रशासन
Type
Extraordinary
Gazette no.
02
Identifier
in.gazette.madhya.2023-01-03.02.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

मध्यप्रदे श

शासन

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण

प्राधिकार से प्रकाशित

भोपाल, मंगलवार , दिनांक 3 जनवरी 2023- पौष 13 , शक 1944

क्रमांक 2]

सामान्य प्रशासन विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल, दिनांक 3 जनवरी 2023

क्र. एफ 1-09-2022 - एक-( 1 ) .- भारत के संविधान से अनुच्छेद 166 के खण्ड ( 2 ) एवं ( 3 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, मध्यप्रदेश के राज्यपाल , एतद्वारा , मध्यप्रदेश शासन कार्य ( आवंटन ) नियम में निम्नलिखित और संशोधन करते हैं, अर्थात्: -

संशोधन

उक्त नियमों में,-

1. नियम-2 में, अनुक्रमांक छब्बीस तथा उससे संबंधित प्रविष्टियों के स्थान पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक तथा उससे संबंधित प्रविष्टियां स्थापित की जाएं, अर्थात्ः-

" छब्बीस- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण "

2. अनुसूची में, विद्यमान शीर्षक " छब्बीस- सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग " के स्थान पर, निम्नलिखित शीर्षक स्थापित किया जाए, अर्थात्ः-

" छब्बीस- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग "

3. भाग ( इ ) विभाग के अधीन आने वाले संचालनालय व कार्यालय में, अनुक्रमांक 1 एवं 2 तथा उससे संबंधित प्रविष्टियों के स्थान पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक तथा उससे संबंधित प्रविष्टियां स्थापित की जाएं, अर्थात्ः-

" 1. संचालनालय, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण

2. संभागीय संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी , जिला उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी "

3 4

मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 3 जनवरी 2023

4. भाग ( ऊ) विभाग के अधीन आने वाली सेवाओं, यदि कोई हों, के नाम और विशेष सेवा विषय , यदि कोई हो, में अनुक्रमांक 1 तथा उससे संबंधित प्रविष्टियों के स्थान पर निम्नलिखित अनुक्रमांक तथा उससे संबंधित प्रविष्टियां स्थापित की जाएं, अर्थात्:-

" 1. सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रथम , द्वितीय , तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों/अधिकारियों की स्थापना . "

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, रंजना पाटने , उपसचिव.

भोपाल , दिनांक 3 जनवरी 2023

क्र. एफ 1-09-2021 - एक- ( 1 ) .- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना क्र. एफ 1-09-2021 - एक ( 1 ) , दिनांक 3 जनवरी 2023 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

रंजना पाटने , उपसचिव.

Bhopal , the 3rd January 2023

No. F. 1-09-2022 - One ( 1 ) . In exercise of the powers conferred by clause (2) and (3 ) of Article 166 of the Constitution of India, the Governor of Madhya Pradesh is pleased to make the following further amendments in the Madhya Pradesh Government Business (Allocation ) Rules , namely:-

AMENDMENTS

In the said rules ,-

1. In rule 2, for serial number XXVI and entries relating thereto , the following serial number and entries relating thereto shall be substituted , namely:-

"XXVI .. Social Justice and Empowerment of persons with Disabilities. "

2. In the Schedule, for the existing heading "XXVI . SOCIAL JUSTICE AND DISABLED PERSONS WELFARE DEPARTMENT ", the following heading shall be substituted, namely:-

"XXVI . SOCIAL JUSTICE AND EMPOWERMENT OF PERSONS WITH DISABILITIES DEPARTMENT' " .

3. In part (C) Directorates and offices coming under the Department , for serial numbers 1 and 2 and entries relating thereto, the following serial numbers and entries relating thereto shall be substituted, namely :-

" 1 .. Directorate , Social Justice and Empowerment of persons with Disabilities. "

2. Divisional Joint Dirctor , Social Justice and Empowerment of Persons with Disabilities Officers , Dis- trict Deputy Dirctor Social Justice and Empowerment of Persons with Disabilities Officers " 4. In part (F) Name of Services , if any, coming under the Department and Specal Service matters , if any, for Serial Number 1 and entries relating thereto , the following serial number and entries relating thereto , shall be substituted, namely :-

" 1- Establishment of Class - I , II , III and IV Employees /Officers of Social Justice and Empowerment of Persons with Disabilities Department . "

By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh , RANJANA PATNE , Dy . Secy.

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2023 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 03 January 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2023-01-03.02.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2023-01-03.02.Extraordinary.