इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
मध्यप्रदेश शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल , बुधवार, दिनांक 1 फरवरी 2023 - माघ 12, शक 1944
क्रमांक 42]
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल, दिनांक 1 फरवरी 2023
एफ 10-3-2022 -सत्रह मेडि- 2.- इस विभाग के आदेश क्रमांक एफ- 10-3-2022- सत्रह- मेडि-2, दिनांक 19 मई 2022 को अतिष्ठित करते हुए, राज्य शासन , एतद्वारा , गर्भ का चिकित्सीय समापन ( संशोधन ) अधिनियम, 2021 की धारा 3 ( 2C ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, मेडिकल बोर्ड ( गर्भ का चिकित्सीय समापन) का शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर, सागर, जबलपुर, रीवा , विदिशा , दतिया, खण्डवा, रतलाम , छिन्दवाड़ा, शिवपुरी एवं शहडोल स्तर पर गठन करता है. मेडिकल बोर्ड ( गर्भ का चिकित्सीय समापन ) की संरचना निम्नानुसार निर्धारित की जाती है:-
1. विभागाध्यक्ष , प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग , शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय .
2. विभागाध्यक्ष, शिशु रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय.
3. विभागाध्यक्ष, रेडियो डायग्नोसिस, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय.
4. विभागाध्यक्ष, जनरल सर्जरी /पैथोलॉजी विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय.
मेडिकल बोर्ड ( गर्भ का चिकित्सीय समापन) की शक्तियां और कृत्य गर्भ का चिकित्सीय समापन ( संशोधन ) नियम, 2021 के नियम 3A अनुसार होगी.
अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी एवं आगामी आदेश तक विद्यमान रहेगी .
83 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 1 फरवरी 2023
84
F-10-3-2022 - XVII- M- 2.-The State Government hereby in supersession of the order F- 10-3-2022-XVII- M -2 , dated 19th May 2022 hereby in exercise of the powers conferred by Section 3 (2C) of the Medical Termination of Pregnancy (Amendment) Act. , 2021 , Constitutes Medical Board (Medical Termination of Pregnancy ) at Government Medical College, Bhopal, Indore , Gwalior , Sagar , Jabalpur , Rewa, Vidisha, Datia , Khandwa , Ratlam , Chhindwara , Shivpuri and Shahdol . The constitution of the constitutes Medical Board (Medical Termination of Pregnancy ) is provided as follows :-
1. Head of the department of Obstetrics and Gynecology Government Medical College .
2. Head of the department of Pediatrics Government Medical College .
3. Head of the department of Radiodiagnosis Government Medical College .
4. Head of the department General Surgery/Pathology Government Medical College .
The powers and functions of the Medical Board (Medical Termination of Pregnancy ) shall be as per Rules 3A of the Medical Termination of Pregnancy ( Amendment ) Rules , 2021 .
The notification shall come into force immediately and shall remain valid till further orders .
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, सुदाम खाड़े , सचिव.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2023.