Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

परिसंकटमय अपशिष्‍ठ (प्रबंधन.हथालन एवं सीमापार संचलन) नियम 2016...

Published 11 July 2023

Department
पर्यावरण
Type
Extraordinary
Gazette no.
207
Identifier
in.gazette.madhya.2023-07-11.207.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

शास

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 207]

भोपाल, मंगलवार, दिनांक 11 जुलाई 2023-आषाढ़ 20 , शक 1945

पर्यावरण विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल, दिनांक 11 जुलाई 2023

क्र.-640-1179300-2023- बत्तीस- 3.- मध्यप्रदेश शासन, पर्यावरण विभाग एतद्वारा परिसंकटमय अपशिष्ठ (प्रबंधन, हथालन एवं सीमापार संचलन) नियम 2016 के नियम 21 की अनुसूची 7 के प्रावधानों के अनुसार औद्योगिक विकास केन्द्र मनेरी, जिला- मण्डला में अतिप्रदूषणकारी एवं खतरनाक श्रेणी के उद्योगों हेतु चिहिन्त जोन, सेक्टर- बी 1 ( पी एण्ड एच) में भूखण्ड कमांक 2. क्षेत्रफल 80000 वर्गमीटर को मध्यप्रदेश में स्थित उद्योगों के परिसंकटमय अपशिष्ठों के निस्सारण के लिये अपवहन स्थल अधिसूचित करता है : -

1. राज्य में स्थित उद्योग , जो मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्राधिकृत किये गये हैं, अपने परिसंकटमय अपशिष्ठों का अपवहन उक्त निर्धारित स्थल पर कर सकेंगे.

2. उपरोक्त अपवहन स्थल का निर्माण, रख रखाव व बंद करने की प्रक्रिया समय- समय पर यथा संशोधित परिसंकटमय अपशिष्ठ (प्रबंधन, हथालन एवं सीमापार संचलन) नियम 2016 तथा भारत सरकार द्वारा परिसंकटमय अपशिष्ठ के प्रबंधन एवं हथालन हेतु प्रकाशित मार्गदर्शिका व केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा परिसंकटमय अपशिष्ठ के भूमि भरण हेतु निर्धारित नियम तथा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी प्राधिकार पत्र में दी गई शर्तों के आधार पर किया जाना होगा.

3. उपरोक्त अपवहन स्थल का विकास मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास केन्द्र, भोपाल द्वारा चयनित एजेंसी द्वारा किया जावेगा.

4. सी.टी.एस.डी.एफ, के चारों ओर 500 मीटर के क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र का विस्तार वर्जित रहेगा.

No. -640-1179300-2023 -xxxII - 3 : According to the provisions of Schedule 7 of Rule 21 of the Hazard- ous Waste (Management , Handling and Cross - Border Movement) Rules , 2016 , the Government of Madhya Pradesh hereby notify the disposal site with total land area of 80000sqm at Plot no - 2 , Sector : B - 1 ( P & H) at Industrial Growth Centre Maner, Dist Mandla,, as a Disposal site for the disposal of Hazardous wastes of industries located in Madhya Pradesh: -

413 414

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 11 जुलाई 2023

1. Hazardous waste generated by the industries located within the state and authorized by Madhya Pradesh Pollution Control Board can be disposed of at the above site .

2. The construction and maintenance and closure of above waste disposal site , should be done according to Hazardous Waste (Management, Handling and Cross - Border Movement) Rules , 2016, as amended from time to time and guidelines issued by Government of India for man- agement and handling of hazardous waste in criteria laid down by central pollution control board and terms and condition of authorisation issued by Madhya Pradesh Pollution Control Board.

3. The Above disposal site will he developed by the agency selected by Madhya Pradesh State Industrial Development Corporation .

4. Development & expansion of any residential area around 500 meters of the C.T.S.D.F. shall be completely prohibit .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, चन्द्र मोहन ठाकुर, उपसचिव.

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2023 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 11 July 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2023-07-11.207.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2023-07-11.207.Extraordinary.