इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
मध्यप्रदेश शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 254]
भोपाल, शुक्रवार , दिनांक 18 अगस्त 2023- श्रावण 27 , शक 1945
वाणिज्यिक कर विभाग
मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल, दिनांक 18 अगस्त 2023
क्र. CT-3-0001-2023 - Sec - 1-पांच- (CT) ( 19 ) .- मध्यप्रदेश हाई स्पीड डीजल उपकर अधिनियम, 2018 ( क्रमांक 12 सन् 2018) की धारा 15 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा , मध्यप्रदेश हाई स्पीड डीजल उपकर नियम, 2018 में निम्नलिखित संशोधन करती है , अर्थात्ः-
संशोधन
उक्त नियमों में,-
नियम 2 में, -
(1)
(एक) उप- नियम ( 1 ) में, खण्ड ( क) को खण्ड ( ख ) के रूप में पुनर्क्रमांकित किया जाए तथा इसके स्थान पर, एक नवीन खण्ड अन्तःस्थापित किया जाए, अर्थात्ः-
" (क) " अधिनियम " से अभिप्रेत है, मध्यप्रदेश हाई स्पीड डीजल उपकर अधिनियम, 2018 ( क्रमांक 12 सन् 2018 ) ; " ;
(दो) विद्यमान उप - नियम ( 1 ) के खण्ड ( ख ) का लोप किया जाए;
टीप.-ऊपर खण्ड ( एक ) तथा ( दो ) में उल्लिखित संशोधन उस तारीख से प्रवृत्त हुए समझे जाएंगे, जिसको कि मध्यप्रदेश हाई स्पीड डीजल उपकर अधिनियम , 2018 ( क्रमांक 12 सन् 2018 ) प्रवृत्त हुआ था.
सर्वत्र नियमों में, शब्द " अध्यादेश " जहां कहीं भी वह आया हो, के स्थान पर शब्द " अधिनियम " स्थापित किया जाए.
(2)
टीप.-ऊपर खण्ड ( 2 ) में उल्लिखित संशोधन उस तारीख से प्रवृत्त हुआ समझा जाएगा, जिसको कि मध्यप्रदेश हाई स्पीड डीजल उपकर अधिनियम, 2018 ( क्रमांक 12 सन् 2018 ) प्रवृत्त हुआ था.
507 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 18 अगस्त 2023
508
(3) नियम 4 के स्थान पर, निम्नलिखित नियम स्थापित किया जाए, अर्थात्ः-
"4. विवरणियों का प्रस्तुत किया जाना.- अधिनियम की धारा 3 के अधीन उपकर का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी प्रत्येक रजिस्ट्रीकृत व्यापारी , उपयुक्त वाणिज्यिक कर अधिकारी या इस निमित आयुक्त द्वारा प्राधिकृत किसी अन्य अधिकारी को प्ररूप बी-2 में विवरणी प्रस्तुत करेगा. विवरणी, ऐसी विवरणी के अनुसार देय उपकर के भुगतान के सबूत चालान की एक प्रति के साथ होगी. ".
टीप.-ऊपर खण्ड ( 3 ) में उल्लिखित संशोधन इस अधिसूचना के " मध्यप्रदेश राजपत्र " में प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होगा.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, आर. पी. श्रीवास्तव, उपसचिव.
भोपाल, दिनांक 18 अगस्त 2023
क्र. CT-3-0002-2023- Sec-1-पांच- (CT) .- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में, इस आशय की अधिसूचना क्रमांक CT- 3-0002-2023- Sec-1- पांच (CT)(21 ) , दिनांक 18 अगस्त 2023 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, आर. पी. श्रीवास्तव, उपसचिव.
Bhopal , the 18th August 2023
No. CT- 3-0001-2023 - Sec - 1 - V- ( CT) ( 19 ) . In exercise of the powers conferred by Section 15 of the Madhya Pradesh High Speed Diesel Upkar Adhiniyam, 2018 (No.12 of 2018) , the State Government , hereby, makes the following amendments in the Madhya Pradesh High Speed Diesel Upkar Niyam, 2018 , namely:-
AMENDMENTS
In the said rules ,-
(1) In Rule 2, 一
(i) in sub -rule ( 1 ) , clause (a) shall be renumbered as clause (b ) and in its place a new clause shall be inserted , namely :-
"(a) "Act " means the Madhya Pradesh High Speed Diesel Upkar Adhiniyam, 2018 (No. 12 of 2018) ; " ;
(ii) existing clause (b) of sub - rule ( 1 ) shall be omitted;
Note. The amendments mentioned in clauses ( i ) and (ii ) above shall be deemed to have come into force with effect from the date on which the Madhya Pradesh High Speed Diesel Upkar Adhiniyam, 2018 (No. 12 of 2018 ) came into force .
(2) In this rules , for the word " Adhyadesh " wherever it occurs , the word "Adhiniyam " shall be substituted.
Note. The amendment mentioned in clause ( 2) above shall be deemed to have come into force with effect from the date on which the Madhya Pradesh High Speed Diesel Upkar Adhiniyam, 2018 ( No. 12 of 2018 ) came into force .
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 18 अगस्त 2023
508 ( 1)
(3) For Rule-4 , the following rule shall be substituted, namely: -
"4. Furnishing of Returns . Every registered dealer liable to pay cess under section 3 of the Act shall furnish a return in Form B - 2 to the appropriate Commercial Tax Officer or any other officer authorized by the Commissioner in this behalf. The return shall be accompanied by a copy of challan in proof of payment of cess payable according to such return . " .
Note. The amendment mentioned in clause (3 ) above shall come into force with effect from the date of publication of this notification in the "Madhya Pradesh Gazette " .
By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh,
R. P. SHRIVASTAVA , Dy. Secy .
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2023 .