Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

मध्‍यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम 2017...

Published 01 September 2023

Department
वाणिज्यिक कर
Type
Extraordinary
Gazette no.
273
Identifier
in.gazette.madhya.2023-09-01.273.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

मध्यप्रदे श

शासन

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 273 ]

भोपाल, शुक्रवार, दिनांक 1 सितम्बर 2023- भाद्र 10 , शक 1945

वाणिज्यिक कर विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल , दिनांक 1 सितम्बर 2023

क्र. CT-8-0012-2023-Sec-1- पांच (CT) (37) - राज्य सरकार, मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 ( 2017 का 19 ) (जिसे इसमें इसके पश्चात् उक्त अधिनियम कहा गया है ) की धारा 148 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, परिषद् की सिफारिशों पर, इलेक्ट्रोनिक वाणिज्य प्रचालक को अधिसूचित करती है जिससे ऐसे व्यक्तियों के वर्ग के रूप में धारा 52 के अधीन स्रोत पर कर का संग्रहण किया जाना अपेक्षित है जो उक्त अधिनियम की धारा 10 के अधीन कर का संदाय करने वाले व्यक्ति ( जिसे इसमें इसके पश्चात् उक्त व्यक्ति कहा गया है ) द्वारा इसके माध्यम से की गई माल की पूर्ति के संबंध में निम्नलिखित विशेष प्रक्रिया का अनुसरण करेंगे , अर्थात्-

(i) इलेक्ट्रानिक वाणिज्य प्रचालक उक्त व्यक्ति द्वारा इसके माध्यम से की गई मालों की किसी अन्तर्राज्जीय पूर्ति को अनुज्ञात नहीं करेगा;

(ii) इलेक्ट्रानिक वाणिज्य प्रचालक उक्त व्यक्ति द्वारा इसके माध्यम से की गई मालों की पूर्ति के संबंध में उक्त अधिनियम की धारा 52 की उपधारा ( 1 ) के अधीन स्रोत पर कर का संग्रहण करेगा और उक्त अधिनियम की धारा 52 की उपधारा ( 3 ) के उपबंधों के अनुसार सरकार को संदाय करेगा; और

( iii ) इलेक्ट्रानिक वाणिज्य प्रचालक उक्त व्यक्ति द्वारा इसके माध्यम से की गई मालों की पूर्ति के ब्यौरे सामान्य पोर्टल पर इलेक्ट्रानिक रूप से प्ररूप जीएसटीआर -8 में विवरण के रूप में प्रस्तुत करेगा.

2. यह अधिसूचना 1 अक्टूबर, 2023 से प्रवृत्त होगी .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, आर. पी. श्रीवास्तव, उपसचिव.

भोपाल, दिनांक 1 सितम्बर 2023

क्र. CT-8-0012-2023-Sec-1-पांच (CT) .- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3 ) के अनुसरण में, इस आशय की अधिसूचना क्रमांक CT- 8-0012-2023- Sec-1-- पांच (CT) (37) , दिनांक 1 सितम्बर 2023 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, आर. पी. श्रीवास्तव, उपसचिव.

545 546

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 1 सितम्बर 2023

Bhopal , the 1st September 2023

No. CT- 8-0012-2023 - Sec - 1 -V ( CT) (37) . In exercise of the powers conferred by Section 148 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act, 2017 ( 19 of 2017 ) (hereinafter referred to as the said Act) , the State Government, on the recommendations of the Council , hereby notifies the elecronic commerce operator who is required to collect tax at source under section 52 as the class of persons who shall follow the following - special procedure in respect of supply of goods made through it by the persons paying tax under section 10 of the said Act (hereinafter referred to as the said person) , namely

(i) the electronic commerce operator shall not allow any Inter - state supply of goods through it by the said person;

(ii) the electronic commerce operator shall collect tax at source under sub -section ( 1 ) of Section 52 of the said Act in respect of supply of goods made through it by the said person and pay to the Government as per provisions of sub- section (3 ) of Section 52 of the said Act ; and

(iii) the electronic commerce operator shall furnish the details of supplies of goods made through it by the said person in the statement in FORM GSTR- 8 electronically on the common portal .

2. This notification shall come into force with effect from the 1st day of October, 2023 .

By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh ,

R. P. SHRIVASTAVA , Dy. Secy.

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2023 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 01 September 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2023-09-01.273.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2023-09-01.273.Extraordinary.