इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
मध्यप्रदेश
शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल , सोमवार , दिनांक 11 सितम्बर 2023 - भाद्र 20 , शक 1945
क्रमांक 283]
सामान्य प्रशासन विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल, दिनांक 11 सितम्बर 2023
क्र. एफ- 3-8-2020- एक-10 .- मध्यप्रदेश लोकायुक्त एवं उपलोकायुक्त अधिनियम, 1981 ( क्रमांक 37 सन् 1981 ) की धारा 13 - क की उपधारा ( 1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, लोकायुक्त की अनुशंसा पर, एतद्वारा श्री प्रताप सिंह कुशवाह ( सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ) , अध्यक्ष, संभागीय सतर्कता समिति ग्वालियर को दिनांक 11 अगस्त 2023 से 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने के दिनांक 6 मार्च 2024 तक के लिये अध्यक्ष, संभागीय सतर्कता समिति, ग्वालियर संभाग, ग्वालियर के पद पर नियुक्त किया जाता है.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, दिलीप कुमार कापसे , उपसचिव.
565
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2023 .