मध्य प्रदेश शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल, सोमवार, दिनांक 11 दिसम्बर 2023- अग्रहायण 20 , शक 1945
क्रमांक 375]
सामान्य प्रशासन विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन , भोपाल
भोपाल , दिनांक 11 दिसम्बर 2023
क्रमांक एफ 3-6-2020- एक (1 )-1590. मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा उनकी मंत्रि - परिषद् का त्यागपत्र , दिनांक 11 दिसम्बर 2023 से स्वीकार किया है तथा नए मुख्यमंत्री द्वारा शपथ ग्रहण किये जाने तक उन्हें अपने सहयोगियों सहित अपने पद पर बने रहने के लिए अनुरोध किया है .
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, वीरा राणा, मुख्य सचिव.
भोपाल , दिनांक 11 दिसम्बर 2023
क्रमांक एफ 3-6-2020- एक(1) -1591.- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में , इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 3-6-2020- एक(1) -1590 , दिनांक 11 दिसम्बर 2023 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, वीरा राणा, मुख्य सचिव.
Bhopal , the 11th December 2023
No. F 3-6-2020 - One ( 1) -1590 . -The Governor of Madhya Pradesh is pleased to accept the resignation tendered by Shri Shivraj Singh Chouhan, Chief Minister and his Cabinet with effect from 11th December 2023 and requested him to remain on the post with members of his Cabinet till new Chief Minister takes oath .
By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh, VEERA RANA , Chief Secy.
749
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2023 .