Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

श्री गोपाल भार्गव, सदस्‍य विधान सभा को, अध्‍यक्ष के निर्वाचन पर्यन्‍त अध्‍यक्ष पद के कर्तव्‍यों के निर्वहन हेतु नियुक्‍त....

Published 14 December 2023

Department
विधान सभा सचिवालय
Type
Extraordinary
Gazette no.
381
Identifier
in.gazette.madhya.2023-12-14.381.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

मध्यप्रदेश

शासन

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 381]

भोपाल, गुरुवार, दिनांक 14 दिसम्बर 2023-अग्रहायण 23 , शक 1945

मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय

भोपाल, दिनांक 14 दिसम्बर , 2023 ( अग्रहायण 23, 1945 )

क्र. 18493 - मप्रविस - 16- विधान-2023 .- राज्यपाल महोदय का निम्नलिखित आदेश दिनांक 13 दिसम्बर 2023 , सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है:-

आदेश

" भारत के संविधान के अनुच्छेद 179 के परन्तुक के अधीन मध्यप्रदेश की विधान सभा में अध्यक्ष का पद रिक्त है तथा उपाध्यक्ष का पद भी रिक्त है .

अतः , मैं, मंगुभाई पटेल , मध्यप्रदेश का राज्यपाल, संविधान के अनुच्छेद 180 के खण्ड ( 1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, श्री गोपाल भार्गव , सदस्य विधान सभा को, अध्यक्ष के निर्वाचन पर्यन्त अध्यक्ष पद के कर्तव्यों के निर्वहन हेतु नियुक्त करता हूं.

भोपाल :

दिनांक 13 दिसम्बर, 2023

मंगुभाई पटेल राज्यपाल , मध्यप्रदेश.".

ए. पी. सिंह प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा.

761

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2023 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 14 December 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2023-12-14.381.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2023-12-14.381.Extraordinary.