मध्य प्रदे
शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 26 ]
भोपाल, गुरुवार , दिनांक 8 फरवरी 2024 माघ 19 , शक 1945
विधान सभा सचिवालय, मध्यप्रदेश कार्यालय , रिटर्निंग ऑफिसर, राज्य सभा निर्वाचन, मध्यप्रदेश भोपाल, गुरुवार, दिनांक 8 फरवरी , 2024 ( माघ 19, 1945 )
मध्यप्रदेश विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्य सभा के रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु द्विवार्षिक निर्वाचन
अधिसूचना
क्र. विधान - रा.स. -निर्वा.- 2024( 1 ) .-लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29 की उपधारा ( 1 ) के उपबंधों के अनुसरण में, मैं, संजय गुप्ता , रिटर्निंग ऑफिसर, मध्यप्रदेश विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा निर्वाचन के लिये , राज्य सभा में पांच स्थानों को भरने के लिये , जिनका कार्यकाल दिनांक 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त हो रहा है , निर्वाचन आयोग के पूर्वानुमोदन से समिति कक्ष क्रमांक- 2 ( एम -02 ) , मध्यप्रदेश विधान सभा भवन , भोपाल को ऐसे स्थान के रूप में नियत करता हूं जहां निर्वाचन आयोग की अधिसूचना क्रमांक 318- रा.स.- मल्टी- 2-2024( 1 ) , दिनांक 8 फरवरी , 2024 के अनुसरण में उक्त निर्वाचन के लिये मतदान होगा.
स्थान :- मध्यप्रदेश विधान सभा भवन, भोपाल दिनांक :-8 फरवरी , 2024 ( माघ 19, 1945 )
संजय गुप्ता, रिटर्निंग ऑफिसर.
OFFICE OF THE RETURNING OFFICER , COUNCIL OF STATES ELECTION , MADHYA PRADESH
Bhopal, the 8th February, 2024 (Magha 19, 1945 )
Biennial Election by the elected Members of Madhya Pradesh Legislative Assembly to fill the vacancies in the Council of States
NOTIFICATION
No. Vidhan -R.S. -Nirva. - 2024( 1 ) . In pursuance of the provisions of sub- section ( 1) of Section 29 , of the Representation of the People Act, 1951 , I, SANJAY GUPTA , Returning Officer for the election by the elected members of the Madhya Pradesh Legislative Assembly to fill five seats in the Council of States , on the retirement of five members on the 2nd April, 2024, hereby fix , with the previous approval of the Election Commission, the Committee Room No. 2 (M- 02) of the Madhya Pradesh Vidhan Sabha Bhawan, Bhopal as the place of poll at which
51 52
मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 8 फरवरी 2024
a poll will be taken in pursuance of the Election Commission's Notification No. 318/CS - MULTI/ 2/2024 ( 1 ) , dated the 8th February, 2024.
Place :-Madhya Pradesh Vidhan Sabha Bhawan, Bhopal
Date : the 8th February, 2024 ( Magha 19 , 1945 )
SANJAY GUPTA , Returning Officer.
कार्यालय , रिटर्निंग ऑफिसर, राज्य सभा निर्वाचन, मध्यप्रदेश
भोपाल, गुरुवार, दिनांक 8 फरवरी , 2024 ( माघ 19 , 1945 )
निर्वाचन की सूचना
मध्यप्रदेश विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्य सभा के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन
क्र. विधान/रा.स. निर्वा./2024( 2 ).- एतद्वारा सूचना दी जाती है कि,-
(1) मध्यप्रदेश विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्य सभा के पांच सदस्यों का निर्वाचन होना है;
(2) नाम - निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को अभ्यर्थी या उसके प्रस्थापक द्वारा दिनांक 15 फरवरी, 2024 से अपश्चात् (लोक अवकाश दिन से भिन्न ) किसी दिन 11.00 बजे पूर्वाह्न और 3.00 बजे अपराह्न के बीच मध्यप्रदेश विधान सभा भवन, भोपाल में परिदत्त किये जा सकेंगे ;
(3) नाम -निर्देशन पत्र के प्ररुप पूर्वोक्त स्थान और समयों पर अभिप्राप्त किये जा सकेंगे;
(4) नाम -निर्देशन पत्रों की संवीक्षा मध्यप्रदेश विधान सभा भवन, भोपाल में दिनांक 16 फरवरी, 2024 को अपराह्न 2.00 बजे कीजावेगी;
( 5) अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना , अभ्यर्थी या उसके प्रस्थापक या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा, जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिये लिखित में प्राधिकृत किया गया हो, ऊपर पैरा ( 2 ) में विनिर्दिष्ट ऑफिसरों में से किसी को उसके कार्यालय में दिनांक 20 फरवरी , 2024 को 3.00 बजे अपराह्न से पूर्व परिदत्त की जा सकेगी; तथा
(6) निर्वाचन लड़े जाने की दशा में दिनांक 27 फरवरी, 2024, को प्रातः 9.00 बजे और अपराह्न 4.00 बजे के बीच मतदान होगा.
स्थान :- मध्यप्रदेश विधान सभा भवन, भोपाल
दिनांक :-8 फरवरी , 2024 ( माघ 19 , 1945)
संजय गुप्ता , रिटर्निंग ऑफिसर .
OFFICE OF THE RETURNING OFFICER , COUNCIL OF STATES ELECTION , MADHYA PRADESH
Bhopal , the 8th February, 2024 (Magha 19 , 1945)
NOTICE OF THE ELECTION
Biennial Election by the elected members of Madhya Pradesh Legislative Assembly to fill the the vacancies in the Council of States.
No. Vidhan/R.S . Nirva./2024(2).-Notice is hereby given that,-
(1) an election is to be held of five members to the Council of States by the elected members of the Madhya Pradesh Legislative Assembly;
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 8 फरवरी 2024
52(1)
(2) nomination papers may be delivered by Candidate or his proposer to the Returning Officer or to the Assistant Returning Officer at the Madhya Pradesh Vidhan Sabha Bhawan , Bhopal between 11.00 a.m. and 3.00 p.m. on any day ( other than a public holiday) not later than the 15th February , 2024;
(3) forms of nomination paper may be obtained at the place and times aforesaid ;
(4) the nomination papers will be taken up for scrutiny at 2.00 p.m. on the 16th February , 2024 at the Madhya Pradesh Vidhan Sabha Bhawan , Bhopal ;
(5) notice of withdrawal of candidature may be delivered by the candidate or his proposer or his election agent, who has been authorised in writing by the candidate to deliver it , to either of the Officers specified in paragraph (2) above at his Office before 3.00 p . m. on the 20th February, 2024 ; and
(6) in the event of the election being contested the poll will be taken on the 27th February , 2024 between the hours of 9.00 in the morning and 4.00 in the afternoon .
Place: Madhya Pradesh Vidhan Sabha Bhawan , Bhopal
Date : -the 8th February , 2024 (Magha 19, 1945)
SANJAY GUPTA, Returning Officer .
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2024.