Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

माल और सेवा कर (संशोधन) अधिनियम 2024...

Published 11 March 2024

Department
विधि और विधायी कार्य
Type
Extraordinary
Gazette no.
76
Identifier
in.gazette.madhya.2024-03-11.76.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

मध्यप्रदे श

शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

( असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 76]

भोपाल, सोमवार, दिनांक 11 मार्च 2024- फाल्गुन 21 , शक 1945

विधि और विधायी कार्य विभाग

भोपाल , दिनांक 11 मार्च 2024

क्र. 4411-58 - इक्कीस अ( प्रा. ) .-मध्यप्रदेश विधान सभा का निम्नलिखित अधिनियम जिस पर दिनांक 7 मार्च, 2024 को राज्यपाल महोदय की अनुमति प्राप्त हो चुकी है , एतद्वारा सर्वसाधारण की जानकारी के लिये प्रकाशित किया जाता है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, आर. पी. गुप्ता, अवर सचिव.

मध्यप्रदेश अधिनियम

क्रमांक ३ सन् २०२४

मध्यप्रदेश माल और सेवा कर ( संशोधन ) अधिनियम, २०२४

विषय-सूची

धाराएं :

१. संक्षिप्त नाम तथा प्रारंभ.

२. धारा २ का संशोधन.

३. धारा २४ का संशोधन.

४. अनुसूची ३ का संशोधन.

५ . संक्रमणकालीन उपबंध.

६ . निरसन तथा व्यावृत्ति.

151 152

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 11 मार्च 2024

मध्यप्रदेश अधिनियम

क्रमांक ३ सन् २०२४

मध्यप्रदेश माल और सेवा कर ( संशोधन ) अधिनियम , २०२४

[दिनांक ७ मार्च , २०२४ को राज्यपाल की अनुमति प्राप्त हुई; अनुमति " मध्यप्रदेश राजपत्र ( असाधारण ) " में दिनांक ११ मार्च, २०२४ को प्रथम बार प्रकाशित की गई. ]

मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, २०१७ को और संशोधित करने हेतु अधिनियम.

भारत गणराज्य के पचहत्तरवें वर्ष में मध्यप्रदेश विधान - मण्डल द्वारा निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित हो:-

१. ( १ ) इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम मध्यप्रदेश माल और सेवा कर ( संशोधन ) अधिनियम, २०२४ है.

संक्षिप्त नाम तथा प्रारंभ.

( २ ) यह मध्यप्रदेश राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होगा.

धारा २ का

संशोधन.

२. मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, २०१७ ( क्रमांक १ ९ सन् २०१७ ) ( जो इसमें इसके पश्चात् मूल अधिनियम के नाम से निर्दिष्ट है ) की धारा २ में, -

(क) खण्ड ( ८० ) के पश्चात्, निम्नलिखित खण्ड अंतःस्थापित किए जाएं, अर्थात्ः-

" (८०क)" ऑनलाइन गेम खेलना " से इंटरनेट या इलैक्ट्रॉनिक नेटवर्क पर गेम की प्रस्थापना अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत ऑनलाइन धनीय गेम खेलना भी है ;

(८०ख) " ऑनलाइन धनीय गेम खेलना " से ऐसा ऑनलाइन गेम खेलना अभिप्रेत है, जिसमें खिलाड़ी किसी आयोजन में, जिसमें गेम, स्कीम, प्रतिस्पर्धा या कोई अन्य क्रियाकलाप या प्रक्रिया भी है, धन या धन के मूल्य, जिसके अंतर्गत आभासी डिजिटल आस्तियां भी हैं, को जीतने की प्रत्याशा में , धन या धन के मूल्य का संदाय या जमा करता है , जिसके अंतर्गत आभासी डिजिटल आस्तियां भी हैं, चाहे इसका परिणाम या निष्पादन कौशल, अवसर या दोनों पर आधारित हो या नहीं, तथा चाहे वह तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के अधीन अनुज्ञेय हो या नहीं;" ;

(ख) खण्ड ( १०२ ) के पश्चात् निम्नलिखित खण्ड अंतःस्थापित किया जाए, अर्थात्ः-

" ( १०२क ) " विनिर्दिष्ट अनुयोज्य दावे " से, -

(एक) दांव लगाने;

(दो) कैसिनो;

(तीन) द्यूतक्रीड़ा;

(चार) घुड़दौड़;

(पांच) लाटरी; या

(छह) ऑनलाइन धनीय गेम खेलना,

में अंतर्वलित या उनके माध्यम से अनुयोज्य दावा अभिप्रेत है ; ";

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 11 मार्च 2024

152( 1)

(ग) खण्ड ( १०५ ) में, अंत में , पूर्ण विराम के स्थान पर कोलन स्थापित किया जाए और उसके पश्चात् निम्नलिखित परन्तुक अंतःस्थापित किया जाए, अर्थात्ः-

" परन्तु कोई व्यक्ति, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, विनिर्दिष्ट अनुयोज्य दावों की पूर्ति की व्यवस्था या प्रबंध करता है , जिसके अंतर्गत वह व्यक्ति भी है, जो ऐसी पूर्ति के लिए डिजिटल या इलैक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म का स्वामी है , या उसका प्रचालन या प्रबंधन करता है, ऐसे अनुयोज्य दावों का पूर्तिकार समझा जाएगा , चाहे ऐसे अनुयोज्य दावे, उसके द्वारा या उसके माध्यम से पूर्ति किए जाते हों और चाहे ऐसे अनुयोज्य दावों की पूर्ति के लिए धन या धन के मूल्य, जिसके अंतर्गत आभासी डिजिटल आस्तियां भी हैं, में प्रतिफल , उसको या उसके माध्यम से संदत्त या हस्तांतरित किए जाते हैं या किसी भी रीति में उसको दिए जाते हैं , और इस अधिनियम के सभी उपबंध विनिर्दिष्ट अनुयोज्य दावों के ऐसे पूर्तिकार को लागू होंगे , मानो वह ऐसे अनुयोज्य दावों की पूर्ति करने के संबंध में कर का संदाय करने के लिए दायी पूर्तिकार हो; ";

(घ) खण्ड ( ११७ ) के पश्चात्, निम्नलिखित खण्ड अंतःस्थापित किया जाए, अर्थात्ः-

" (११७क) " आभासी डिजिटल आस्ति " का वही अर्थ होगा, जो आयकर अधिनियम, १ ९ ६१ ( १ ९ ६१ का ४३ ) की धारा २ के खण्ड (४७क ) में समनुदेशित है; ";

धारा २४ का संशोधन.

३. मूल अधिनियम की धारा २४ में, खण्ड ( ग्यारह ) में, अंत में, " और " का लोप किया जाए, उसके पश्चात्, निम्नलिखित खण्ड अंतःस्थापित किया जाए, अर्थात्ः-

" (ग्यारह क) भारत से बाहर किसी स्थान से भारत में किसी व्यक्ति को ऑनलाइन धनीय गेम खेलने की पूर्ति करने वाला प्रत्येक व्यक्ति; और "

अनुसूची ३ का संशोधन.

४. मूल अधिनियम की अनुसूची ३ में , पैरा ६ में, शब्द " लाटरी , दांव और द्यूत " के स्थान पर, शब्द "विनिर्दिष्ट अनुयोज्य दावों " स्थापित किए जाएं.

संक मणकालीन

उपबंध.

५. इस अधिनियम के अधीन किए गए संशोधन, दांव लगाने, कैसिनो, द्यूतक्रीड़ा, घुड़दौड़, लाटरी या ऑनलाइन गेम खेलने को प्रतिषिद्ध, निर्बंधित या विनियमित करने का उपबंध करने वाली तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के उपबंध पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेंगे .

तथा ६. ( १ ) मध्यप्रदेश माल और सेवा कर ( संशोधन ) अध्यादेश , २०२४ ( क्रमांक २ सन् २०२४ ) एतद्वारा निरसित किया जाता है .

निरसन व्यावृत्ति.

( २ ) उक्त अध्यादेश के निरसन के होते हुए भी , उक्त अध्यादेश के अधीन की गई कोई बात या की गई कोई कार्रवाई इस अध्यादेश के तत्स्थानी उपबंध के अधीन की गई बात या की गई कार्रवाई समझी जाएगी.

भोपाल, दिनांक 11 मार्च 2024

क्र. 4411-58 -इक्कीस- अ( प्रा. ).- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में, मध्यप्रदेश माल और सेवा कर ( संशोधन ) अधिनियम, 2024 ( क्रमांक 3 सन् 2024 ) का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

आर. पी. गुप्ता, अवर सचिव.

152(2)

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 11 मार्च 2024

MADHYA PRADESH ACT

No 3 OF 2024

THE MADHYA PRADESH GOODS AND SERVICES TAX ( AMENDMENT) ACT, 2024

TABLE OF CONTENTS

Sections :

1. Short title and commencement .

2 . Amendment of Section 2 .

3. Amendment of Section 24 .

4. Amendment of Schedule III .

5. Transitory provision.

6. Repeal and Saving .

MADHYA PRADESH ACT

No 3 OF 2024

THE MADHYA PRADESH GOODS AND SERVICES TAX ( AMENDMENT) ACT, 2024

[Received the assent of the Governor on the 7th March, 2024; assent first published in the "Madhya Pradesh Gazette ( Extra - ordinary ) " , dated the 11th March , 2024. ]

An Act further to amend the Madhya Pradesh Goods and Service Tax Act, 2017 .

Be it enacted by the Madhya Pradesh Legislature in the Seventy- fifth years of the Republic of India as follows :-

Short title and commencement .

1. ( 1) This Act may be called the Madhya Pradesh Goods and Services Tax (Amendment ) Act, 2024 .

(2) It shall come into force from the date of its publication in the Madhya Pradesh Gazette .

Amendment of Section 2 .

2. In section 2 of the Madhya Pradesh Goods and Service Tax Act, 2017 ( No. 19 of 2017 ) (hereinafter referred to as the principal Act) ,-

(a) after clause ( 80) , the following clauses shall be inserted , namely : -

"( 80A) " online gaming " means offering of a game on the internet or an electronic network and includes online money gaming ;

(80B) " online money gaming" means online gaming in which players pay or deposit money or money's worth , including virtual digital assets , in the expectation of winning money or money's worth , including virtual digital assets , in any event including game , scheme , competition or any other activity or process , whether or not its outcome or performance is based on skill , chance or both and whether the same is permissible or otherwise under any other law for the time being in force ; " ;

(b) after clause ( 102) , the following clause shall be inserted namely:-

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 11 मार्च 2024

152(3)

"( 102A) " specified actionable claim " means the actionable claim involved in or by way of,-

(i) betting;

(ii) casinos;

(iii) gambling

(iv) horse racing;

(v) lottery; or

(vi) online money gaming; " ;

(c) in clause ( 105) , at the end , for the full stop , the colon shall be substituted and thereafter , the following proviso shall be inserted, namely:-

"Provided that a person who organizes or arranges , directly or indirectly, supply of specified actionable claims , including a person who owns , operates or manages digital or electronic platform for such supply, shall be deemed to be a supplier of such actionable claims , whether such actionable claims are supplied by him or through him and whether consideration in money or money's worth , including virtual digital assets , for supply of such actionable claims is paid or conveyed to him or through him or placed at his disposal in any manner , and all the provisions of this Act shall apply to such supplier of specified actionable claims , as if he is the supplier liable to pay the tax in relation to the supply of such actionable claims ;" ;

(d) after clause ( 117) , the following clause shall be inserted , namely:-

"(117A) " virtual digital asset" shall have the same meaning as assigned to it in clause (47A) of section 2 of the Income- tax Act , 1961 (43 of 1961 ) ; " ;

Amendment of section 24.

3. In section 24 of the principal Act, in clause ( xi ) , the word " and " occurring at the end , shall be omitted and thereafter the following clause shall be inserted , namely:-

"(xia) every person supplying online money gaming from a place outside India to a person in India; and" .

Amendment of Schedule III .

4. In Schedule III of the principal Act, in paragraph 6, for the words " lottery, betting and gambling" the words " specified actionable claims " shall be substituted .

Transitory provision.

5. The amendments made under this Act shall be without prejudice to the provisions of any other law for the time being in force , providing for prohibiting , restricting or regulating betting , casino , gambling , horse racing , lottery or online gaming .

Repeal and saving.

6. ( 1 ) The Madhya Pradesh Goods and Service Tax ( Amendment ) Ordinance , 2024 (No. 1 of 2024) is hereby repealed.

(2) Notwithstanding the repeal of the said Ordinance , anything done or any action taken under the said Ordinance shall be deemed to have been done or taken under the corresponding provision of this Act .

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2024.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 11 March 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2024-03-11.76.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2024-03-11.76.Extraordinary.