मध्यप्रदेश शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल, सोमवार, दिनांक 1 जुलाई 2024- आषाढ़ 10, शक 1946
क्रमांक 166]
धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग
मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल, दिनांक 1 जुलाई 2024
क्र. एफ 3-10-2011-68 .- राज्य शासन , एतद्वारा , विभागाध्यक्ष, कार्यालय संचालक, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सतपुड़ा भवन भोपाल को वर्तमान में पदस्थ अमले सहित उज्जैन में स्थानांतरित किया जाता है.
2. विभागाध्यक्ष कार्यालय संचालक, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा संचालक, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सतपुड़ा भवन भोपाल को उज्जैन में स्थित सिहंस्थ मेला प्राधिकरण, उज्जैन के भवन में संचालित किया जायेगा.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
स्वाति जैन, उपसचिव.
331
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2024.