Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

मध्‍यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्‍थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक 2024...

Published 04 July 2024

Department
विधान सभा सचिवालय
Type
Extraordinary
Gazette no.
179
Identifier
in.gazette.madhya.2024-07-04.179.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

भोपाल, गुरुवार, दिनांक 4 जुलाई 2024-आषाढ़ 13, शक 1946

क्रमांक 179]

विधान सभा सचिवालय, मध्यप्रदेश

भोपाल , दिनांक 4 जुलाई 2024

क्र. 9968- मप्रविस- 16-विधान-2024. मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन सम्बन्धी नियम-64 के उपबंधों के पालन में मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2024 (क्रमांक 14 सन् 2024) जो विधान सभा में दिनांक 4 जुलाई 2024 को पुरःस्थापित हुआ है. जनसाधारण की सूचना के लिए प्रकाशित किया जाता है.

ए. पी . सिंह प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा .

मध्यप्रदेश विधेयक

क्रमांक १४ सन् २०२४

मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय ( स्थापना एवं संचालन ) संशोधन विधेयक, २०२४

मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन ) अधिनियम, २००७ को और संशोधित करने हेतु विधेयक.

भारत गणराज्य के पचहत्तरवें वर्ष में मध्यप्रदेश विधान- मण्डल द्वारा निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमितहोः-

१. इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन ) संशोधन अधिनियम, २०२४ है . संक्षिप्त नाम .

२. मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन ) अधिनियम, २००७ (क्रमांक १७ सन् २००७) में सर्वत्र, शब्द सर्वत्र मूल अधिनियम में "कुलपति" , जहां कहीं भी वह आया हो, के स्थान पर , शब्द "कुलगुरू " स्थापित किया जाए . शब्द का स्थापन.

357 358

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 4 जुलाई 2024

उद्देश्यों और कारणों का कथन

महामहिम राज्यपाल महोदय की अध्यक्षता में आयोजित विश्वविद्यालय समन्वय समिति की १०० वीं बैठक में "कुलपति " के पदनाम को "कुलगुरू " में परिवर्तित किए जाने की अनुशंसा की गई . इसी अनुक्रम में, मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय ( स्थापना एवं संचालन) अधिनियम , २००७ (क्रमांक १७ सन् २००७) के हिन्दी संस्करण में पदनाम " कुलपति " के स्थान पर पदनाम " कुलगुरू " स्थापित किया जाना प्रस्तावित है .

२. अतः यह विधेयक प्रस्तुत है .

भोपाल :

इंदर सिंह परमार तारीख १ जुलाई , २०२४

भारसाधक सदस्य .

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2024.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 04 July 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2024-07-04.179.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2024-07-04.179.Extraordinary.