इसे वेबसाइट www.govtpress.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
मध्य
शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल, गुरुवार, दिनांक 10 अक्टूबर 2024-आश्विन 18 , शक1946
क्रमांक 296]
लोक निर्माण विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल, दिनांक 10 अक्टूबर 2024
क्रमांक एफ 27/ 0005/2024/सा ./ 19 न्मध्यप्रदेश राज्य को लागू हुए रूप में भारतीय पथकर अधिनियम , 1851 ( 1851 का.स. 8 ) की धारा 4 के साथ पठित धारा 2 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए , राज्य सरकार , एतद द्वारा , नीचे सारणी में दर्शित गुना-अशोकनगर - ईसागढ़ मार्ग पर उपयोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण नियुक्ति की तारीख से प्रति फेरा प्रति यान आधार (पर ट्रिप पर वेहिकल बेसिस) पर, निम्नलिखित मूल दरों पर पथकर उद्गग्रहीत करने के लिए मंजूरी प्रदान करती है, अर्थात्ः-
591 592
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 10 अक्टूबर 2024
सारणी
विवरण अनुक्रमांक
1.
कार 2.
हल्के व्यावसायिक यान (एल सी व्ही) 3.
बस 4.
ट्रक 5.
मल्टी एक्सल ट्रक दिनांक 01.09.2007 से प्रभावी पथकर की मूल दर ( रूपए प्रति किलोमीटर तथा प्रति फेरा)
0.35
0.85
1.75
2.11
4.21
2. पथकर, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड, द्वारा चयनित उपयोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण द्वारा संग्रहीत किया जाएगा। प्रत्येक पथकर प्लाजा पर पथकर की दरें, उपरोक्त दरों के आधार पर, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड द्वारा विनिर्दिष्ट की जाएंगी। पथकर प्लाजा तथा समरूप भाग की भौतिक स्थिति मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा जारी निविदा के अनुसार होगी।
3. उपरोक्त दरें , प्रत्येक पथकर प्लाजा पर प्रत्येक वर्ष थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर बढ़ेंगी तथा निकटतम पांच रूपए तक पूर्णांकित की जाएंगी। वृद्धि 31 मार्च को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर, प्रत्येक वर्ष के 1 सितंबर से प्रभावी की जाएगी। पथकर की मूल दरें दिनांक 01.09.2007 को प्रभावी होने के लिए अधिसूचित दरों के अनुसार होगी। प्रत्येक वर्ष पथकर वृद्धि की गणना नीचे दिए गए सूत्र ( उदाहरण) के अनुसार की जाएगीः- मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 10 अक्टूबर 2024
मूल थोक मूल्य सूचकांक
592(1)
थोक मूल्य सूचकांक ( क)
(31 मार्च, 2007 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए)
थोक मूल्य सूचकांक
थोक मूल्य सूचकांक (ख )
(31 मार्च , 2008 को समाप्त वर्ष होने वाले वर्ष के लिए)
गणना सूत्रः
नवीन पथकर दर (01.09.2008 से प्रभावी) = मूल पथकर दर थोक मूल्य सूचकांक( ख )
थोक मूल्य सूचकांक (क )
आगामी वर्षों के लिए गणना , नवीन वर्षों के लिए नवीन थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर उपरोक्तानुसार की जाएगी। मूल थोक मूल्य सूचकांक 31 मार्च, 2007 को समाप्त होने वाले वर्ष का होगा।
4. स्थानीय यातायात पथकर के भुगतान से मुक्त रहेगा। ऐसे वाहनों को उपयोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण द्वारा मासिक पास जारी किए जाएंगे । पात्र वाहन मालिकों को ऐसे पास उपयोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर एवं रु. 50.00 ( रूपए पचास मात्र) के मासिक शुल्क का भुगतान करने के पश्चात् जारी किए जाएंगे, जो कि 31 मार्च, 2007 को समाप्त वर्ष के थोक मूल्य सूचकांक की तुलना में थोक मूल्य सूचकांक में परिवर्तन को प्रतिबिंबित करने के लिए प्रत्येक वर्ष की 1 सितम्बर से लागू वार्षिक रूप से पुनरीक्षित की जाएगी तथा निकटतम पांच रूपए तक पूर्णाक्ति की जाएगी। ऐसी छूट के प्रयोजन के लिए, स्थानीय यातायात से वह यातायात अभिप्रेत होगा, जो निजी कार/ जीप अथवा समतुल्य वाहन से परियोजना राजमार्ग पर आवागमन करे:
परंतु ऐसी प्राईवेट कार ऐसे व्यक्ति के स्वामित्व की हो, जो पथकर प्लाजा से 20 कि.मी (बीस किं.मी. ) की दूरी के भीतर निवास करता होः 592(2)
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 10 अक्टूबर 2024
परन्तु यह और कि ऐसे किसी वाहन को, जो परियोजना राजमार्गों के एक भाग का तो उपयोग करता हो, किन्तु एक से अधिक पथकर प्लाजा पार करता हो, उसे स्थानीय यातायात के रूप में नहीं माना जाएगा। इसी प्रकार , ऐसे स्थानीय यातायात से किसी पास की अपेक्षा नहीं होगी या उससे कोई फीस संगृहीत नहीं की जाएगी , जो परियोजना राजमार्ग के एक भाग का तो उपयोग करते हैं किन्तु किसी पथकर प्लाजा को पार नहीं करते ।
5. सर्विस लेन का निर्माण होने पर , स्थानीय यातायात तथा अन्य वाहन, सर्विस लेन का निशुल्क उपयोग करने के हकदार होंगे तथा उपयोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण, ऐसी फीस के भुगतान करने के सिवाय , जो कि इस अधिसूचना की निबंधनों के अनुसार लागू हो , परियोजना राजमार्ग पर ऐसे यान को प्रवेश देने से इंकार करने का हकदार होगा ।
6. किसी मार्ग या उसके भाग ( समरूप भाग ) पर पथकर का उदग्रहण और संग्रहण उपयोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण की नियुक्ति दिनांक से प्रारंभ होगा।
7. उपयोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण परियोजना राजमार्ग के प्रवेश स्थल के समीप और प्रत्येक पथकर प्लाजा के समीप, दोनों ओर , परियोजना राजमार्ग के दोनों तरफ से आने वाले उपयोगकर्ताओं की जानकारी के लिए लागू पथकर की दरें हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में संप्रदर्शित करेगा।
8. अप्राधिकृत संग्रहण-
(1 ) यदि कोई उपयोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण किसी व्यक्ति से धन की ऐसी राशि संग्रहीत करता है , जो यहां इसके अधीन शोध्य और देय नहीं है, तो उपयोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण , ऐसे व्यक्ति को इस प्रकार संग्रहीत रकम के साथ संग्रहण की तारीख से वापसी की तारीख तक प्रत्येक दिन के लिए , इस प्रकार संग्रहीत रकम के 3 % (तीन प्रतिशत) की दर से संगणित रकम तुरंत नुकसान के रूप में वापस करने का उत्तरदायी होगा। यथा पूर्वोक्त रीति में संगणित नुकसान के साथ ऐसी रकम के किसी भी कारण से ऐसे व्यक्ति को संदत्त न किए जाने की स्थिति में , वह ऐसे संग्रहण की तारीख से 15 (पन्द्रह) दिनों की कालावधि के भीतर, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के पास निक्षिप्त की जाएगी।
(2) उप- खण्ड-8 ( 1) के अधीन उपयोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण द्वारा देय रकम से संबंधित कोई विवाद परियोजना राजमार्ग पर अधिकारिता रखने वाले संभागीय प्रबंधक, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम , द्वारा , लिखित में आदेश द्वारा, निपटाया जाएगा और ऐसे आदेश के विरुद्ध अपील , यदि कोई हो, परियोजना राजमार्ग पर अधिकारिता रखने वाले मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को होगी।
मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक10 अक्टूबर 2024
592(3)
(3 ) पथकर के संग्रहण के संबंध में व्यथित कोई व्यक्ति, परियोजना राजमार्ग पर अधिकारिता रखने वाले संभागीय प्रबंधक, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को शिकायत दर्ज करा सकेगा। संभागीय प्रबंधक , ऐसी शिकायत पर 15 (पन्द्रह) दिनों की कालावधि के भीतर आदेश पारित करेगा और ऐसे आदेश के विरुद्ध अपील, यदि कोई हो, परियोजना राजमार्ग पर अधिकारिता रखने वाले मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को होगी।
9. यह अधिसूचना गुना अशोकनगर ईसागढ़ मार्ग पर उपयोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण की नियुक्ति की तारीख से प्रारंभ होकर दिनांक 31.10.2038 तक की कालावधि के लिए प्रभावी समझी जाएगी।
10. राज्य सरकार यह और घोषणा करती है, कि यानों की निम्नलिखित श्रेणियों को इस मार्ग को पार करते समय पथकर के भुगतान से छूट प्राप्त होगी-
( 1 ) भारत सरकार तथा मध्यप्रदेश शासन से संबंधित समस्त यान तथा ऐसे यान जो शासकीय कर्तव्य (ड्यूटी) पर हों,
(2) संसद के माननीय सदस्यों तथा विधान सभा के माननीय सदस्यों से संबंधित यान (3 ) कर्तव्य पर भारतीय सेना से संबंधित समस्त यान;
(4) एम्बुलेंस;
(5) फायर ब्रिगेड,
(6) भारतीय डाक एवं तार विभाग से संबंधित यानः
(7) भूतपूर्व सांसदों एवं विधायकों से संबंधित यान।
(8) कृषि प्रयोजन के लिए उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर -ट्राली;
(9) आटो रिक्शा, दुपहिया तथा बैलगाड़िया,
(10) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अधिमान्य पत्रकार;
टिप्पणी- पथकर के भुगतान से इस प्रकार छूट प्राप्त यान/ वैन का चालक (ड्राइवर) अपना नाम, रैंक तथा उस कर्तव्य (ड्यूटी), जिसमें वह लगा हुआ है, बताएगा।
592(4)
मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 10 अक्टूबर 2024
No. F - 27-0005/ 2024/ Gen/ 19 In exercise of the powers conferred by section 2 read with section 4 of the Indian Tolls Act, 1851 (No. VIII of 1851 ) in its application to the State of Madhya Pradesh , the State Government is pleased to grant sanction for levying toll on the following Basic Rates on Guna Ashoknagar Isagarh Road shown as below in the table on per trip per vehicle basis for road or part thereof (Homogeneous Section) with effect from appointment of Toll Collection Agency , namely: -
S. No.
Description
1.
Car
2. Light Commercial Vehicle (LCV)
3.
Bus
4.
Truck
5.
Multi Axle Truck TABLE
Basic Toll Rate effective from 01.09.2007
(Rs per Km and per trip)
0.35
0.85
1.75
2.11
4.21
2. The toll shall be collected by User Fee Collection agency selected by the Madhya Pradesh Road Development Corporation Limited . The rates of toll on each toll plaza shall be specified by the Madhya Pradesh Road Development Corporation Limited on the basis of above Rates . The physical location of toll plaza and of homogeneous section shall be as per the tender issued by the Madhya Pradesh Road Development Corporation Limited .
3. The above rates shall increase on every toll plaza every year on the basis of Wholesale Price Index and shall be rounded off to the nearest five rupees . The increase shall be made effective from 1st September every year , based on the 592(5)
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 10 अक्टूबर 2024
Wholesale Price Index for the year ending 31st March . The Basic Toll rates shall be as per the rates notified to be effective as on 01.09.2007 . The calculation of toll increase every year shall be done as per the formula (example ) given below
WPI (A) Basic Wholesale Price Index
(For the year ending 31st March , 2007)
WPI (B) Wholesale Price Index
(For the year ended 31st March , 2008 ) -
Formula for calculation :
=
Basic Toll Rate x WPI ( B ) New Toll Rate (w.e.f. 01.09.2008 )
WPI (A)
For the coming years , the calculations shall be done as per the above based on new Wholesale Price Index for new years Basic Wholesale Price Index shall be of the year ending 31 March , 2007.
4. Local Traffic shall remain exempted from payment of toll . Such vehicles shall be issued monthly pass by the User Fee collection agency . Such pass shall be issued to eligible vehicle owners , by the User Fee Collection agency on production of production of necessary document and after payment of monthly fee of Rs . 50.00 (Rupees fifty only to be revised annually applicable from 1st September of every year to reflect the variation in WPI as compared to WPI of year ended 31st March, 2007 and then rounded off to nearest five rupees . For the purpose of such exemption, local Traffic shall mean traffic on account of commuting by a private Car/ Jeep or equivalent vehicle by means of the Project Highway.
Provided that such private Car is owned by a person who resides within a distance of 20 (twenty) Km from the Toll Plaza:
Provided further that any vehicle that uses the part of Project Highway but crosses more than one Toll Plaza shall not be reckoned as Local Traffic . Similarly no pass shall be required or fee shall be collected from such Local Traffic that uses part of the Project Highway and does not cross a Toll Plaza .
592(6)
मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 10 अक्टूबर 2024
5. Upon construction of service lanes , the local Traffic and other vehicles , shall be entitled to free use of service lanes and the User Fee Collection agency shall be entitled to refuse entry of such vehicles on Project Highway except upon payment of fee , as is applicable as per the terms of this notification .
6. Levy and collection of toll on the road or part thereof (Homogeneous Section ) shall commence upon the date of appointment of User Fee Collection Agency .
7. The User Fee Collection agency shall near the entry point of the Project Highway and near each Toll Plaza on both sides , prominently display the applicable toll charges for the information of users approaching from either side of the Project Highway in both Hindi and English .
8. Unauthorized Collection : -
(1) In the event that a User Fee Collection agency collects from any person a sum of money not due and payable hereunder , the User Fee Collection agency shall be liable to refund to such person forthwith the amount so collected along with a sum computed @ 3% ( three percent) of the amount so collected, for each day from the date of collection till the date of refund, by way of damages . In the event that such amount together with damages computed in the manner as aforesaid is not paid to such person for any reason whatsoever , the same shall be deposited with MPRDC within a period of 15 ( fifteen) days from the date of such collection.
(2) Any dispute relating to amounts payable by the User Fee Collection agency under sub- clause 8.1 shall be settled by the Divisional Manager , MPRDC having jurisdiction over the Project Highway, by an order in writing and appeal , if any, against such order shall lie with the Chief Engineer , MPRDC having jurisdiction over the Project Highway .
(3) Any person aggrieved in connection with collection of the toll may lodge a complaint to the Divisional Manager , MPRDC having jurisdiction over the Project Highway . The Divisional Manager shall pass an order on such complaint 592( 7)
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 10 अक्टूबर 2024
within a period of 15 (fifteen) days and appeal , if any , against such order shall lie with the Chief Engineer , MPRDC having jurisdiction over the Project Highway .
9. This notification shall be deemed to be effective from the date of appointment of User Fee Collection Agency on Guna- Ashoknagar- Isagarh Road for duration upto 31.10.2038 .
10. The State Government further declares that following categories of vehicle shall be exempted from payment of toll while crossing these roads .
(1) All vehicles belonging to the Government of India , Government of Madhya Pradesh and those on Government duty .
(2) Vehicles belonging to the Hon'ble Member of Parliament and Member of Legislative Assembly .
(3) All vehicles belonging to the Indian Army on duty .
(4) Ambulances
(5) Fire Brigades
(6) Vehicles belonging to the Indian Posts and Telegraph Department
(7) Vehicles belonging to Ex - Member of Parliament and Legislative Assembly .
(8) Tractor - Trolleys used for agriculture purpose .
(9) Auto Rickshaws , Two wheeler and Bullock carts .
(10) Freedom fighters and Accredited Journalists .
Note : -The driver of the vehicle/van so exempted from payment of toll shall state his name , rank and name of duty on which he is engaged .
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, नियाज अहमद खान , उपसचिव.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2024.