Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

(संशोधन)मध्यप्रदेश बीयर तथा मद्य नियम, 2002...

Published 14 February 2025

Department
वाणिज्यिक कर
Type
Extraordinary
Gazette no.
49
Identifier
in.gazette.madhya.2025-02-14.49.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

सामेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 49]

भोपाल , शुक्रवार, दिनांक 14 फरवरी 2025- माघ 25, शक 1946

वाणिज्यिक कर विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल , दिनांक 14 फरवरी 2025

क्र.- 3-3-4-0014-2023- Sec- 02- पांच (CT)(14).- मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम , 1915 (क्रमांक 2 सन् 1915 ) की धारा 62 की उपधारा (2) के खण्ड (घ) , (ङ ) , ( च) , (छ ) तथा (ज ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए , राज्य सरकार, एतद्वारा , मध्यप्रदेश बीयर तथा मद्य नियम, 2002 में निम्नलिखित और संशोधन करती है, अर्थात्ः-

संशोधन

उक्त नियमों में ,

(1 ) नियम 3-क में, -

(क) उप- नियम (2) में , खण्ड ( ब) के स्थान पर , निम्न खण्ड स्थापित किया

जाए, अर्थात्ः-

" (ब) ( एक) एफ.एल. -2, एफ.एल. - 3 एवं एफ.एल. -4 अनुज्ञप्तिधारी, जिनके परिसर में न्यूनतम 2000 वर्ग फीट का अतिरिक्त स्थान , प्लांट व मशीनरी लगाने के लिए पृथक से हो;

(दो) ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा खाद्य अनुज्ञप्ति (फूड लायसेंस) के अधीन कोई रेस्तरां/होटल का संचालन किया जा रहा है तथा जो निम्नलिखित शर्तों की पूर्ति करते

हों, अर्थात्:-

97 98

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 14 फरवरी 2025

(क) आयु न्यूनतम 21 वर्ष होना चाहिए तथा कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं होना चाहिए ;

(ख) आवेदक का ई- केवाईसी होना चाहिए ;

(ग) उनके परिसर में न्यूनतम 2000 वर्ग फीट का अतिरिक्त स्थान , प्लांट व मशीनरी लगाने के लिए पृथक से उपलब्ध होना चाहिए ;

(घ) अनुज्ञप्त परिसर में न्यूनतम 1500 वर्ग फीट के डायनिंग एरिया/सर्विंग एरिया के साथ वातानुकूलित रेस्तरां होना चाहिए ;

(ड. ) अनुज्ञप्त परिसर में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक- पृथक प्रसाधन ( toilet ) होने चाहिए ;

(छ) स्वयं की अथवा सार्वजनिक पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था होना चाहिए ;

(ज) रेस्तरां/होटल , मदिरा दुकानों के अवस्थापन के नियमों के अनुरूप होना चाहिए ;

(तीन) उप-खण्ड (एक) तथा ( दो) में उल्लिखित आवेदकों को एक शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा जिसमें यह कथन हो , कि वे माइक्रोब्रेवरी की स्थापना के लिए संयंत्र और मशीनरी पर न्यूनतम 50 लाख रूपये व्यय करेंगे। " ।

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 14 फरवरी 2025

98( 1)

(ख) उप- नियम (3) में , खण्ड (दो ) के स्थान पर निम्नलिखित खण्ड स्थापित किया जाए , अर्थात्ः-

" (दो) उक्त नियमों के नियम 3 -क के उप- नियम (2 ) के खण्ड (ब) के उप-खण्ड (एक) तथा (दो) में यथा उल्लिखित आवेदक द्वारा माइक्रोब्रेवरी की स्थापना के लिए संयंत्र और मशीनरी पर न्यूनतम 50 लाख रूपये व्यय करने का शपथ-पत्र। " ।

(2) नियम 4-क में , उप- नियम ( 1 ) में, खण्ड (पांच) के पश्चात्, निम्नलिखित खण्ड जोड़ा जाए , अर्थात्ः-

" (छह) मदिरा विक्रय, राज्य का विशेषाधिकार ( Exclusive Privilege ) और अधिकार है , जिसे किसी को देने के लिए राज्य को बाध्य नहीं किया जा सकता है और कोई भी इसका दावा , राज्य के विरुद्ध अधिकार की तरह , नहीं कर सकता है, अर्थात विहित की गयी औपचारिकताओं/व्यवस्थाओं की पूर्ति मात्र, किसी आवेदक विशेष को माइक्रोब्रेवरी अनुज्ञप्ति की स्वीकृति का दावा प्रस्तुत करने के लिए हकदार नहीं बनाएगी इस संबंध में आबकारी आयुक्त का निर्णय अंतिम होगा। " ।

(3) प्ररूप एम.बी. 1 में , शर्त क्रमांक 9 तथा उससे संबंधित प्रविष्टियों के स्थान पर , निम्नलिखित शर्त तथा उससे संबंधित प्रविष्टियां स्थापित की जाएं, अर्थात्ः- मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 14 फरवरी 2025

98(2)

" 9. मैं माइक्रोब्रेवरी नियमों के अनुसार निम्नलिखत अभिलेख आबकारी विभाग के ई - आबकारी पोर्टल पर अपलोड कर रहा हूँ, अर्थात्ः-

(एक) आवेदक द्वारा माइक्रोब्रेवरी की स्थापना के लिए होटल/रेस्तरां के स्वामित्व अथवा पट्टे (लीज) के प्रमाण-पत्र के साथ-साथ विशिष्ट श्रेणी के होटल का प्रमाण-पत्र , जैसा कि उक्त नियमों के नियम 3 -क के उप-नियम (2) के खण्ड (अ) में उल्लिखित है;

(दो) आवेदक द्वारा माइक्रोबेवरी की स्थापना के लिए होटल/रेस्तरां के स्वामित्व या पट्टे (लीज) का प्रमाण-पत्र, जैसा कि उक्त नियमों के नियम 3- क के उप - नियम (2 ) के खण्ड (ब) के उप- खण्ड (दो) में उल्लिखित किया गया है , के साथ माईक्रोब्रेवरी की स्थापना के लिए संयंत्र और मशीनरी पर न्यूनतम 50 लाख रूपए व्यय करने का शपथ पत्र । " ।

2. यह अधिसूचना मध्यप्रदेश राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होगी ।

No.3-3-4-0014-2023 - Sec - 02 -V ( CT) ( 14) . In exercise of the powers conferred by clause (d ) , (e) , (f) , (g) and (h) of sub - section (2 ) of Section 62 of the Madhya Pradesh Excise Act, 1915 (No. II of 1915) , the State Government , hereby , makes the following further amendments in the Madhya Pradesh beer and Wine Rules , 2002 , namely: -

AMENDMENTS

In the said rules , -

(1) in rule 3 -A , -

(

a) in sub - rule (2 ) , for clause (b) , the following clause shall be substituted, namely: -

" (b) ( i) F.L. - 2 , F.L. - 3 and F.L. - 4 licensee , who have a minimum 2000 square feet of additional space for setting up plant and machinery in their premises separately;

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 14 फरवरी 2025

98(3)

(ii) persons who are operating a restaurant / hotel under a food licence and fulfil the following conditions , namely: -

(a) age must be minimum of 21 years and ン there must be no criminal record ;

(b) the applicant must have e - KYC ;

(c) a minimum of 2000 square feet of extra space must be available in their premises for setting up plant and machinery separately ;

(d) the licenced premises must have an air- conditioned restaurant with a dining area/ serving area of minimum 1500 square feet ;

(e) the licenced premises must have separate toilets for men and women;

(f) there must be an adequate arrangement of own or public parking ;

(g) the restaurant/ hotel must be in accordance with the rules of location of liquor shops;

(iii) the applicants mentioned in sub - clause ( i) and ( ii ) must submit an affidavit stating that they shall spend a minimum of Rs . 50 lakh on plant and machinery for the establishment of a microbrewery. " ;

(b) in sub - rule ( 3 ) , for clause ( ii ) , the following clause shall be substituted , namely: -

" ( ii) An affidavit by the applicant , as mentioned in sub - clause ( i ) and ( ii ) of clause ( b) of sub- rule 98(4)

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 14 फरवरी 2025

(2) of rule 3 -A of the said rules to spend a minimum of Rs . 50 lakh on plant and machinery for setting up the microbrewery." .

(2) In rule 4-A, in sub - rule ( 1 ) , after clause (v) , the following clause shall be added , namely: -

" (vi ) Sale of liquor is an exclusive privilege and right of the State, the State cannot be compelled to grant to anybody and no one can claim it as a right against the State i.e. mere fulfillment of the prescribed formalities/ arrangements shall not entitle any particular applicant to put up a claim for grant of microbrewery licence . The decision of the Excise Commissioner in this regard shall be final . " .

(3) In Form M.B.1 , for condition number 9 and entries relating thereto , the following condition and entries relating thereto shall be substituted , namely: -

"9. I am uploading the following documents on the e- Abkari portal of the Commercial Taxes Department , as per the microbrewery rules , namely: -

(i) certificate of ownership or lease of hotel / restaurant as well as certificate of special category hotel for setting up of microbrewery by the applicant , as mentioned in clause (a) of sub- rule (2) of rule 3 -A of the said rules;

(ii) certificate of ownership or lease of hotel /restaurant for setting up of microbrewery by the applicant , as mentioned in sub - clause ( i) and ( ii ) of clause (b) of sub- rule (2 ) of rule 3 -A of the said rules as well as an affidavit of spending a minimum of Rs . 50 lakh on plant and machinery to setup a microbrewery. " .

2. This notification shall come into force from the date of its publication in the Madhya Pradesh Gazette .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार , वंदना शर्मा , उपसचिव.

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित -2025 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 14 February 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2025-02-14.49.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2025-02-14.49.Extraordinary.