Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

राज्य सरकार ने मोटरयान अधिनियम, 1988....

Published 20 February 2025

Department
परिवहन
Type
Extraordinary
Gazette no.
56
Identifier
in.gazette.madhya.2025-02-20.56.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

मध्यप्रदे श शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 56]

भोपाल, गुरुवार, दिनांक 20 फरवरी 2025- फाल्गुन 1 , शक 1946

परिवहन विभाग

मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल, दिनांक 20 फरवरी 2025

क्र. 305-1763-2022- आठ.- यतः, राज्य सरकार ने मोटरयान अधिनियम, 1988 ( 1988 का 59 ) के अधीन अधिसूचना क्रमांक एफ 1-14-2011 - आठ, दिनांक 5 नवम्बर, 2015 द्वारा विनिर्दिष्ट संपूर्ण क्षेत्र तथा जिलों में, उक्त अधिनियम अथवा किसी अन्य अधिनियम द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करने और कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए एकल सदस्यीय प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण का गठन किया था;

और, यतः प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के कृत्यों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2010 ( क्रमांक 24 सन् 2010 ) के अधीन लाए जाने हेतु अधिसूचित किया गया है, इन कृत्यों के समय सीमा में निष्पादन तथा इस कार्य हेतु उत्तरदायित्व के निर्धारण के लिए राज्य सरकार यह आवश्यक समझती है कि, एकल सदस्यीय प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण का पुनर्गठन किया जाए;

अतएव, उक्त अधिनियम की धारा 68 की उपधारा ( 2 ) के द्वितीय परंतु के साथ पठित उपधारा ( 1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए तथा इस विभाग की अधिसूचना क्र. एफ 1-14-2011 - आठ, दिनांक 5 नवम्बर, 2015 को अधिष्ठित करते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा , प्रदेश के 10 राजस्व संभागों में पदस्थ आयुक्त, राजस्व संभाग को , उनके क्षेत्रान्तर्गत आने वाले जिलों हेतु, उक्त अधिनियम या किसी अन्य अधिनियम द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करने और कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए एकल सदस्यीय प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण का गठन करती है .

No. 305-1763-2022- VIII .- WHEREAS , State Government has constituted a single member Regional Transport Authority vide its Notification No. F- 1-14-2011 - VIII , dated 5th November , 2015 under the provisions of the Motor Vehicles Act, 1988 (59 of 1988 ) to exercise the powers and perform the duties conferred by the said Act or any other Act for the whole of the area and districts specified therein ;

111 112

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 20 फरवरी 2025

AND WHEREAS , the functions of the Regional Transport Authority have been notified to be brought under provisions of the Madhya Pradesh Lok Sewaon Ke Pradan Ki Guarantee Adhiniyam , 2010 (No. 24 of 2010) , for the timely performance of these functions and for fixing responsibility for the same , the State Government considers it necessary to reconstitute the single member Regional Transport Authority ;

NOW, THEREFORE , in exercise of the powers conferred by sub - section ( 1 ) read with second proviso to sub- section (2) of Section 68 of the said Act and in supersession of this Department's notification No. F- 1-14-2011 - VIII , dated 5th November , 2015, the State Government , hereby , constitutes single member Regional Transport Authority to exercise the powers and discharge the duties conferred on the Commissioner , Revenue Division posted in 10 Revenue Divisions of the State for the Districts falling under their jurisdiction by the said Act or any other Act .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

मनीष सिंह, सचिव.

निमंगक, शाराकीम गुद्रण तथा रोखा सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय पेल्ल्फ्रीष मुद्रणाराव, भोचाल ले मुद्रित तथा प्रकाशित- 2023.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 20 February 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2025-02-20.56.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2025-02-20.56.Extraordinary.