इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
मध्यप्रदेश शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 113]
भोपाल, बुधवार, दिनांक 9 अप्रैल 2025-चैत्र 19 , शक 1947
परिवहन विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल, दिनांक 9 अप्रैल 2025
क्र . 858/1813970/2024/आठ परिवहन विभाग , मध्यप्रदेश शासन ने अपनी अधिसूचना क्रमांक 51/ 1813970/2024/आठ दिनांक 14 जनवरी, 2025 के माध्यम से ऐसे समस्त गैर - परिवहन यानों (मोटर साइकिल , मोटर कार , निजी उपयोग हेतु ओमनी बस ) तथा हल्के परिवहन यानो को उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला की अवधि के दौरान दिनांक 26.02.2025 से 30.03.2025 तक विक्रय पर उनके देय जीवनकाल मोटरयान कर की दर में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की थी।
अब अतः मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम , 1991 (क्रमांक 25 सन 1991 ) की धारा 21 की उपधारा ( 1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए , राज्य सरकार , एतद्वारा , उक्त अधिसूचना में विहित की गई शर्तों के अध्यधीन रहते हुए , उक्त अधिसूचना के माध्यम से दी गई छूट की समय - सीमा 09.04.2025 तक के लिए वर्तमान में जारी उज्जैन व्यापार मेले की मेला अवधि तक के लिए वृद्धि करती है।
225 226
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 9 अप्रैल 2025
No. 858 /1813970 / 2024 / VIII , Whereas , the Transport Department , Government of Madhya Pradesh vide its notification No. 51 / 1813970 / 2024 / VIII , dated 14th January, 2025 had provided a rebate of 50 % in the rate of Lifetime Motor Vehicle Tax payable on the sale of all such Non - Transport Vehicles ( Motor cycle , Motor car , Omni bus for private use ) and Light Transport Vehicles during the period of Ujjain Vikramotsav Vyapar Mela from 26-02-2025 to 30- 03-2025;
Now , therefore , in exercise of the powers conferred by sub - section ( 1 ) of section 21 of the Madhya Pradesh Motoryan Karadhan Adhiniyam , 1991 ( No. 25 of 1991 ) , the State Government , hereby , extends the time limit for exemption given through the said notification till 09-04-2025 , for the Fair period of the currently ongoing Ujjain Vikramotsav Vyapar Mela, subject to the conditions specified in the said notification .
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
मनीष सिंह, सचिव.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2025 .