इसे वेबसाईट www.govtpress.mp.gov.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
मध्यप्रदे श शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 256]
भोपाल , शुक्रवार , दिनांक 12 सितम्बर 2025- भाद्र 21 , शक 1947
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग
" निर्वाचन भवन " 58, अरेरा हिल्स , भोपाल - 462 011
भोपाल , दिनांक 12 सितम्बर 2025
अधिसूचना
क्र. - एफ -70 NN - 15-2025- पाँच-907 .- मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना क्रमांक एफ -65 NN - 02-2022- पाँच-1437 , भोपाल, दिनांक 26 जुलाई 2022 द्वारा सतना जिले के अंतर्गत नगर परिषद् नागौद के वार्ड क्रमांक -13 के पार्षद पद पर निर्वाचित अभ्यर्थी, मो. सोहराब का नाम " मध्यप्रदेश राजपत्र ( असाधारण ) " क्रमांक-411, दिनांक 26 जुलाई 2022 में अधिसूचित किया गया था.
2. उक्त निर्वाचन के विरुद्ध माननीय न्यायालय - प्रथम जिला न्यायाधीश, नागौद , जिला सतना में याचिका प्रकरण क्रमांक-01 / 2022 " मो. नफीस बनाम मो. सोहराब एवं अन्य एवं 04/2022 श्यामलाल साहू बनाम मो. सोहराब में पारित आदेश दिनांक 22 अगस्त 2025 द्वारा नगर परिषद् नागौद, जिला सतना के वार्ड क्रमांक -13 के पार्षद पद पर निर्वाचित अभ्यर्थी क्रमांक 01 मो. सोहराब का निर्वाचन शून्य घोषित किया गया है एवं पार्षद पद के लिए दूसरे नम्बर पर सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले मो . नफीस को वार्ड क्रमांक -13 , नगर परिषद् नागौद , जिला सतना में पार्षद पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया है .
3. माननीय न्यायालय - प्रथम जिला न्यायाधीश, नागौद , जिला सतना के आदेश दिनांक 22 अगस्त 2025 के पालन में , वार्ड क्रमांक- 13 , नगर परिषद् नागौद , जिला सतना के पार्षद , मो. सोहराब के स्थान पर मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम , 1961 ( क्रमांक 37 सन् 1961 ) की धारा 45 के उपबंध के अंतर्गत मो. नफीस को नगर परिषद्, नागौद, जिला सतना के वार्ड क्रमांक-13 के पार्षद के रूप में एतद्वारा निर्वाचित घोषित किया जाता है.
511
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार, हस्ता./- ( प्रदीप कुमार शुक्ला ) विधिक सलाहकार , मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग , भोपाल.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2025.