इसे वेबसाइट www.govtpress.mp.gov.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल , मंगलवार, दिनांक 2 दिसम्बर 2025- अग्रहायण 11 , शक 1947
क्रमांक 324]
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग
"निर्वाचन भवन"
58 , अरेरा हिल्स, भोपाल-462 011
भोपाल , दिनांक 2 दिसम्बर 2025
आदेश
क्र. एफ- 57- NN- 01-2019- पाँच- 1478.- मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 11 - क द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में, राज्य निर्वाचन आयोग, एतद्वारा , नगरपालिकाओं के निर्वाचन के लिए निम्नांकित मुक्त निर्वाचन प्रतीक विहित करता है , अर्थात्: -
संलग्न सूची के भाग-1 में उल्लिखित प्रतीक 1. नगरपालिक निगम के महापौर या नगरपालिका परिषद् / नगर परिषद् के अध्यक्ष के लिए ,
संलग्न सूची के भाग-2 में उल्लिखित प्रतीक 2. नगरपालिक निगम/ नगरपालिका परिषद्/ नगर परिषद् के पार्षद के लिए,
2. आयोग द्वारा विहित उपरोक्त मुक्त निर्वाचन प्रतीक, उन प्रतीकों के अतिरिक्त होंगे जो, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा , निर्वाचन प्रतीक (आरक्षण तथा आवंटन) आदेश , 1968 के अधीन मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के लिए आरक्षित है.
3. इस विषय के संबंध में पूर्व में जारी किये गये आदेश क्रमांक एफ-57-01-2019- पाँच-429, दिनांक 30 मई 2022 जो मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) क्रमांक-278 , दिनांक 30 मई 2022 में प्रकाशित किया गया है , को एतद्वारा निरस्त किया जाता है.
संलग्न :- सूची भाग -1 एवं 2.
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार,
हस्ता./- (दीपक सिंह) सचिव,
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल.
647 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 2 दिसम्बर 2025
648
सूची
भाग -1 नगरपालिक निगम के महापौर या नगरपालिका परिषद् / नगर परिषद् के अध्यक्ष के लिये विहित मुक्त निर्वाचन प्रतीक
क्रमांक प्रतीक (1) (2) 1. नल 2. टेबल पंखा 3. गुब्बारा 4. स्लेट 5. बिजली का स्विच 6. कांच का गिलास 7. रेडियो 8. खम्भे पर ट्यूब लाईट 9. स्टूल 10. गैस बत्ती 11. रोड रोलर 12. बस 13. सीटी 14. प्रेशर कुकर 15. बल्लेबाज 16. मटका 17. गाडी 18. बैटरी-टॉर्च 19. सूरजमुखी 20. गेहूँ की बाली 21. सब्जियों की टोकनी 22. हार 23. अंगूठी 24. बैंच 25. गैस सिलेन्डर 26. पीपल का पत्ता 27. हारमोनियम 28. हाथ चक्की 29 . डबल रोटी 30. मेज 31. ब्रीफ केस 32. गैस स्टोव 33. दरवाजा 34. ब्रुश 35. बल्ला 36. वायलिन 37. बेलन
सूची
भाग -2 नगरपालिक निगम / नगरपालिका परिषद् / नगर परिषद् के पार्षद के लिये विहित मुक्त निर्वाचन प्रतीक
क्रमांक प्रतीक
( 1 ) (2)
1 . केक
2. कैमरा
3. गाजर
4. कोट
5. टेंट
6. चारपाई
7. सिलाई की मशीन
8. नाव
9. स्कूटर
10. जीप
11. ब्लैक बोर्ड
12. टेलीफोन
13. टेलीविजन
14. कप और प्लेट
15. बरगद का पेड़
16. लेटर बाक्स (पत्र पेटी)
17. अलमारी
18. हाकी और गेंद
19. डीजल पम्प
20. दो तलवार और एक ढाल
21. डोली
22. फलों सहित नारियल का पेड़
23. कैंची
24. बाल्टी
25. कमीज
26. फ्राक
27. केतली
28. लेडी पर्स
29. भोंपू
30. सेव
31. प्रेस
हस्ता./-
(दीपक सिंह)
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2025.