Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) नियम, 2020

Published 05 December 2025

Department
वाणिज्यिक कर
Type
Extraordinary
Gazette no.
336
Identifier
in.gazette.madhya.2025-12-05.336.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

मध्यप्रदेश शासन

इसे बेवसाईट www.govtpress.mp.gov.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 336]

भोपाल , शुक्रवार , दिनांक 5 दिसम्बर 2025-अग्रहायण 14 , शक 1947

वाणिज्यिक कर विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल , दिनांक 5 दिसम्बर 2025

क्रमांक CT/ 8/ 0016 / 2025 - Sec- 1-05 (CT ) (47) : राज्य सरकार , मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम , 2017 ( 2017 का 19 ) की धारा 164 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , परिषद की सिफारिशों पर , मध्यप्रदेश माल और सेवा कर नियम , 2017 का और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात्ः-

1. ( 1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम मध्यप्रदेश माल और सेवा कर ( संशोधन ) नियम , 2020 है ।

( 2 ) यह अधिसूचना 27 मई , 2020 से प्रवृत्त हुई मानी जाएगी |

2. मध्यप्रदेश माल और सेवा कर नियम , 2017 ( जिसे इसके पश्चात उक्त नियम कहा गया है ) के नियम 26 के उपनियम ( 1 ) में, दूसरे परन्तुक के स्थान पर निम्नलिखित परन्तुकों को प्रतिस्थापित किया जाएगा , अर्थात्ः-

"परंतु यह और कि किसी भी रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति, जो कि कम्पनी अधिनियम , 2013 ( 2013 का 18 ) के उपबंधों के अधीन रजिस्ट्रीकृत हो, को 21 अप्रैल , 2020 से 30 सितंबर , 2020 तक की अवधि के दौरान , धारा 39 के तहत प्ररूप जीएसटीआर -3 ख में प्रस्तुत की जाने वाली विवरणी को इलेक्ट्रानिक सत्यापन कोड ( ईवीसी ) के माध्यम से सत्यापित करने की भी अनुमति है ।

परंतु यह भी कि किसी भी रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति , जो कि कम्पनी अधिनियम , 2013 ( 2013 का 18 ) के उपबंधों के अधीन रजिस्ट्रीकृत हो , को 27 मई , 2020 से 30 सितंबर, 2020 तक की अवधि के दौरान , धारा 37 के तहत प्ररूप जीएसटीआर-1 में प्रस्तुत किए जाने वाले जावक प्रदायों के ब्यौरे को इलेक्ट्रानिक सत्यापन कोड ( ईवीसी ) के माध्यम से सत्यापित करने की भी अनुमति है । "

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, वन्दना शर्मा, उपसचिव.

671 672

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 5 दिसम्बर 2025

भोपाल , दिनांक 5 दिसम्बर 2025

क्र. CT- 8-0016-2025- Sec - 1- पाँच (CT ).-भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस आशय की अधिसूचना क्रमांक CT- 8-0016-2025- Sec- 1- पाँच ( CT) ( 47) , दिनांक 5 दिसम्बर 2025 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार , वन्दना शर्मा , उपसचिव.

Bhopal , the 5th December 2025

No. CT /8 /0016/ 2025 - Sec - 1-05 ( CT) (47) : In exercise of the powers conferred by section 164 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017 ( 19 of 2017 ) , the State Government, on the recommendations of the Council , hereby makes the following rules further to amend the the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Rules , 2017, namely: -

1. (1) These rules may be called the the Madhya Pradesh Goods and Services Tax (Amendment) Rules, 2020.

(2) This notification shall be deemed to come into effect from 27th day of May , 2020.

2. In the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Rules , 2017 ( hereinafter referred to as the said rules ) , in rule 26 in sub- rule (1) , for the second proviso , following provisos shall be substituted, namely : -

"Provided further that a registered person registered under the provisions of the Companies Act, 2013 ( 18 of 2013 ) shall , during the period from the 21st day of April , 2020 to the 30th day of September , 2020, also be allowed to furnish the return under section 39 in FORM GSTR - 3B verified through electronic verification code ( EVC) .

Provided also that a registered person registered under the provisions of the Companies Act , 2013 ( 18 of 2013 ) shall , during the period from the 27th day of May , 2020 to the 30th day of September, 2020 , also be allowed to furnish the details of outward supplies under section 37 in FORM GSTR- 1 verified through electronic verification code (EVC ) . " .

By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh, VANDANA SHARMA , Dy. Secy.

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित -2025 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 05 December 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2025-12-05.336.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2025-12-05.336.Extraordinary.