Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

अधिसूचना क्रमांक एफ 5-13 (4-2)-1996-उन्तीस-1, दिनांक 23 जून, 2021 संशोधन

Published 20 February 2026

Department
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
Type
Extraordinary
Gazette no.
46
Identifier
in.gazette.madhya.2026-02-20.46.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpress.mp.gov.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.

मध्यप्रदेश शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

( असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 46]

भोपाल , शुक्रवार, दिनांक 20 फरवरी 2026 - फाल्गुन 1 , शक 1947

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

मंत्रालय, वल्लभ भवन , भोपाल

भोपाल, दिनांक 20 फरवरी 2026

क्र. एफ 5-13 ( 4-2 ) -1996 - उन्तीस - 1.- मध्यप्रदेश चावल अधिप्राप्ति ( उद्ग्रहण ) आदेश , 1970 के खण्ड 3 ( ब ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा , इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 5-13 ( 4-2 ) -1996- उन्तीस-1 , दिनांक 23 जून, 2021 में निम्नलिखित संशोधन करती है , अर्थात् :-

संशोधन

1. उक्त अधिसूचना के साथ संलग्न परिशिष्ट " एक " का लोप किया जाए.

2. उक्त अधिसूचना की कंडिका -1 के स्थान पर, निम्नलिखित कंडिका स्थापित की जाए अर्थात् : -

" आदेश दिनांक 31 जनवरी 2019 की कंडिका-1 के अनुसार, राज्य शासन की ओर से समस्त जिलों में जिला प्रबंधक, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन को संबंधित जिले के लिए प्राधिकृत अधिकारी घोषित किया जाता है . "

3. यह अधिसूचना मध्यप्रदेश राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होगी.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

बी. के. चन्देल, उपसचिव.

91

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2026 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 20 February 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2026-02-20.46.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2026-02-20.46.Extraordinary.