| राजस्थान राज-पत्र साधारण | RAJASTHAN GAZETTE Ordinary | |
| साधिकार प्रकाषित | Published by Authority | |
| जिल्द 77 आषाढ़ 5, गुरुवार, शाके 1947-जून 26, 2025 अंक 13 Vol. 77 Asadha 5, Thursday, Saka 1947-June 26, 2025 No. 13 |
भाग 7 विभिन्न विभागों में प्रदायों के लिए टेण्डर मांगने की सूचनाओं को सम्मिलित करते हुए सार्वजनिक और निजी विज्ञापन आदि।
शपथ-पत्र
मैं, हनुमान सिंह मीना पुत्र श्री रामजी लाल मीना, उम्र 49 वर्ष, निवासी- ग्राम नोनपुरा, पोस्ट पापड़, वाया कानोता, जयपुर, राजस्थान- 302012 का हूँ और सशपथ बयान करता हूँ कि:-
1. यह कि मैं वर्तमान में उपरोक्त पते पर निवास कर रहा हूँ। 2. यह है कि मेरे पुत्र के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजो में मेरे पुत्र का नाम कार्तिक सिंघल (KARTIK SINGHAL) अकिंत है तथा बाद में मैंने मेरे पुत्र का नाम कार्तिक सिंघल (KARTIK SINGHAL) से पीयूष सिंघल (PIYUSH SINGHAL) रख लिया है।
3. यह कि कार्तिक सिंघल (KARTIK SINGHAL) व पीयूष सिंघल (PIYUSH SINGHAL) मेरे पुत्र के स्वयं के नाम है जो कि मेरा पुत्र स्वयं है।
4. यह कि भविष्य में मेरे पुत्र को पीयूष सिंघल (PIYUSH SINGHAL) के नाम से जाना व पहचाना जावें।
5. यह है कि उक्त शपथ-पत्र मेरे द्वारा गजट नोटिफिकेशन में मेरे पुत्र के नाम के सन्दर्भ में प्रस्तुत कर रहा हूँ।
6. यह कि भविष्य में मेरे पुत्र के उक्त नामों बाबत कोई आपत्ति दर्ज होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी मेरी स्वयं की होगी।
हनुमान सिंह मीना हस्ताक्षर शपथग्रहिता
सत्यापन
मैं, हनुमान सिंह मीना उपरोक्त शपथग्रहिता सशपथ सत्यापित करता हूँ कि उपरोक्त शपथ-पत्र के पैरा संख्या 1 लगायत 6 में दिया गया विवरण पूर्णतया सत्य व सही है इसमें कुछ भी छिपाया नहीं गया है। ईश्वर हमारी मदद करें।
हनुमान सिंह मीना हस्ताक्षर सत्यापनंकर्ता