| राजस्थान राज-पत्र साधारण | RAJASTHAN GAZETTE Ordinary | |
| साधिकार प्रकाषित | Published by Authority | |
| जिल्द 77 आषाढ़ 5, गुरुवार, शाके 1947-जून 26, 2025 अंक 13 Vol. 77 Asadha 5, Thursday, Saka 1947-June 26, 2025 No. 13 |
भाग 7 विभिन्न विभागों में प्रदायों के लिए टेण्डर मांगने की सूचनाओं को सम्मिलित करते हुए सार्वजनिक और निजी विज्ञापन आदि।
शपथ-पत्र
मैं, अजय गर्ग पुत्र स्व. श्री हरी प्रकाश, निवासी टी 214, गली नं. 1, शिवाजी नगर, नरेला, दिल्ली-110040 का रहने वाला हूँ एवं शपथपूर्वक बयान करता हूँ किः-
1. यह है कि मेरा उपरोक्त नाम व पता सही है। 2. यह है कि मैसर्स कान्हा प्लास्ट, भूखण्ड संख्या जी-973. रीको औद्योगिक क्षेत्र, भिवाड़ी. तह. टपूकडा, जिला- खैरथल- तिजारा (राज0)-301019 का जिला उद्योग केन्द्र, भिवाड़ी से रजिस्ट्रेशन नं. RF/BHI/2025/30 दिनांक 03.01.2025 है।
3. यह है कि मैसर्स कान्हा प्लास्ट भूखण्ड संख्या जी-973, रीको औधोगिक क्षेत्र, भिवाड़ी, तह.
टपूकड़ा, जिला- खैरथल- तिजारा (राज.)- 301019 का साझेदार हिस्सेदार हूँ। दिनांक 03.02. 2025 को मैनें उक्त फर्म से समस्त हिसाब-किताब पाई-पाई प्राप्त कर लिया है। उक्त फर्म से मेरा कोई किस्म का लेना-देना नही रहा है।
4. यह है कि उक्त फर्म मे कोई किस्म का रद्दोबदल व अन्य कोई साझेदार शामिल किया जाता है तो उसमे मुझे कोई आपत्ति व ऐतराज नहीं होगा। शपथ-पत्र नॉन ज्यूडिशियल ई-स्टाम्प पेपर रूपये 100/-, इन्फ्रास्ट्रक्चर सरचार्ज रूपये 10/- गौ-रक्षा सरचार्ज रूपये 20/- कुल कीमत रूपये 130/- पर नोटेरी पब्लिक से सत्यापित कर लिख दिया हैं कि सनद रहे। अजय गर्ग दिनेश गुप्ता हर्ष गुप्ता (Retire Partner) (Continuing Partner) (New Partner)
सत्यापित
मैं उक्त शपथकर्ता सत्यनिष्ठा से सत्यापित करता हूँ कि पैरा सं. 1 से 3 मेरे निजी ज्ञान एवं विश्वास के अनुसार सत्य है। कुछ भी छिपाया नहीं गया है। ईश्वर मेरा साक्षी है।
अजय गर्ग दिनेश गुप्ता हर्ष गुप्ता (Retire Partner) (Continuing Partner) (New Partner)