| राजस्थान राज-पत्र साधारण | RAJASTHAN GAZETTE Ordinary | |
| साधिकार प्रकाषित | Published by Authority | |
| जिल्द 77 आषाढ़ 5, गुरुवार, शाके 1947-जून 26, 2025 अंक 13 Vol. 77 Asadha 5, Thursday, Saka 1947-June 26, 2025 No. 13 |
भाग 7 विभिन्न विभागों में प्रदायों के लिए टेण्डर मांगने की सूचनाओं को सम्मिलित करते हुए सार्वजनिक और निजी विज्ञापन आदि।
शपथ-पत्र
मैं सुरेश कुमार पुत्र श्री धन्नाराम जाति जाट नि. ग्राम सुटोट तहसील नेछवा जिला सीकर (राज0) का शपथपूर्वक निम्न कथन बयान करता हूँ :-
1. यह कि मैं ग्राम सुटोट तहसील नेछवा जिला सीकर (राज.) का स्थायी मूल निवासी हूँ। 2. यह कि मनिष्का चौधरी (MANISKA CHOUDHARY) मेरी जायन्दा पुत्री है। 3. यह कि मेरी पुत्री का नाम जन्म प्रमाण-पत्र में कनिष्का (KANISKA) दर्ज है, जबकि मैंने मेरी पुत्री का नाम बदलकर सही व वास्तविक नाम मनिष्का चौधरी (MANISKA CHOUDHARY) रख लिया हैं।
4. यह कि मैं मेरी पुत्री के जन्म प्रमाण-पत्र में सही व वास्तविक नाम मनिष्का चौधरी (MANISKA CHOUDHARY) दर्ज करवाना चाहता हूँ।
5. यह कि उक्त शपथ-पत्र मैं मेरी पुत्री का नाम कनिष्का (KANISKA) की जगह सही व वास्तविक नाम मनिष्का चौधरी (MANISKA CHOUDHARY) दर्ज करवाने के लिए गजट में प्रकाशन हेतू प्रस्तुत कर रहा हूँ, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी मेरी स्वयं की होगी।
सुरेश शपथग्रहीता
सत्यापन
मैं उक्त शपथग्रहीता सशपथ सत्यापित करता हूँ कि प्रस्तुत शपथ-पत्र की मद संख्या 1 ता 5 मेरी निजी जानकारी एवं विश्वास के अनुसार सही एवं सत्य है। कोई तथ्य छुपाया अथवा गलत नहीं है।
सुरेश शपथग्रहीता
ATTESTED
R. C. JAT
15-04-2025
NOTARY PUBLIC
SIKAR (RAJ.).
6787