| र ाजस्थान राज-पत्र स ाधारण | RAJASTHAN GAZETTE Ordinary | |
| साधिकार प्रकाषित | Published by Authority | |
| जिल्द 77 पौष 11, गुरुवार, शाके 1947- जनवरी 1, 2026 अंक 40 Vol. 77 Pausa 11 , Thursday, Saka 1947-January 1, 2026 No. 40 |
भाग 7 विभिन्न विभागों में प्रदायों के लिए टेण्डर मांगने की सूचनाओं को सम्मिलित करते हुए सार्वजनिक और निजी विज्ञापन आदि।
शपथ-पत्र
मैं, रामगल्ला बाई गुर्जर पुत्री श्री श्रीनारायण गुर्जर, उम्र-27 साल, लिंग-स्त्री, धर्म-हिन्दू, निवासनि- ग्रीन पार्क कॉलोनी, वार्ड नं. 02, गढ़ा मार्ग आशापुरा मार्ग के पास बांदीकुई, जिला दौसा, राजस्थान- 303313 भारत की रहने वाली हूँ व शपथपूर्वक बयान करती हूं कि :-
1. यह कि मेरा नाम रामगल्ला बाई गुर्जर (RAMGALLA BAI GURJAR) है, जो कि मेरे सभी पहचान संबंधी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र) व शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक एवं अन्य सभी दस्तावेज़ों में दर्ज व अंकित है।
2. यह कि मैं अपना नाम रामगल्ला बाई गुर्जर (RAMGALLA BAI GURJAR) से परिवर्तित / बदल कर अदिति सिंह (ADITI SINGH) रख रही हूँ।
3. यह कि उक्त नाम परिवर्तन के पीछे मेरी कोई दुर्भावना नहीं है रामगल्ला बाई गुर्जर (RAMGALLA BAI GURJAR) एवं अदिति सिंह ( ADITI SINGH) दोनों नाम एक ही महिला के हैं, अलग-अलग महिला के नही, जो कि मेरे स्वयं के ही नाम हैं एवं मैं स्वयं ही हूँ। 4. यह कि आज के पश्चात् व भविष्य में मुझे अदिति सिंह (ADITI SINGH) के नाम से ही जाना, पहचाना व संबोधित किया जावे।
5. यह कि आज के पश्चात् व भविष्य में मेरे सभी पहचान व शैक्षणिक संबंधी एवं अन्य समस्त दस्तावेज़ों में मेरा नया नाम अदिति सिंह (ADITI SINGH) दर्ज व अंकित किया जाए।
6. यह कि भविष्य में मेरे द्वारा अपना समस्त पत्र व्यवहार एवं कागजी कार्यवाही अदिति सिंह (ADITI SINGH) के नाम से ही की जावेगी, इसी नाम का उपयोग व इसी नाम से हस्ताक्षर करूँगी। मेरे द्वारा किये गए सभी विधिक क्रिया कलापों में मुझे मेरे नये नाम से जाना व पहचाना व सम्बोधित किया जावे।
रामगल्ला बाई गुर्जर शपथकर्ता
सत्यापन
मैं रामगल्ला बाई गुर्जर पुत्री श्री श्रीनारायण गुर्जर सशपथ सत्यापित एवं सत्यनिष्ठा से घोषणा करती है की पैरा संख्या 1 से 6 में जो तथ्य प्रस्तुत किए गए है वह मेरी जानकारी व मेरे निजी ज्ञान में सत्य एवं सही हैं। ईष्वर साक्षी है।
रामगल्ला बाई गुर्जर सत्यापनकर्ता