Servants of Knowledge
Uttarakhand Daily Gazette · Government of Uttarakhand

NOTICE

Published 23 June 2025

Department
OFFICE OF DISTRICT MAGISTRATE/DISTRICT ELECTION OFFICER PANCHASTHANI CHUNAVALAYA DEHRADUN
Type
Daily
Notification no.
441/त्रि0पां0निर्वा0-2025
Identifier
in.gazette.uttarakhand_daily.2025-06-23.3195-310725222633
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

उत्तराखण्ड शासन

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी

(पंचास्थानि चुनावालय) देहरादून

सूचना

23जून, 2025 ई ०

संख्या 441 / त्रि 0 पां०निर्वा०-2025- " भारत का संविधान " के अनुच्छेद 243 - ट में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग , उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना संख्या-1141 / रा ०नि ०आ० अनु०-2/ 4324/ 2025 देहरादून दिनांक-21.06.2025 द्वारा राज्य के 12 (बारह) जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) की समस्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों एवं जिला पंचायतों के सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम अधिसूचित किया गया है । तद्नुसार मैं संविन बंसल, जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) , देहरादून एतद्वारा निर्देश देता हूँ कि जनपद देहरादून की समस्त ग्राम पंचायतों के सदस्यो, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों एवं जिला पंचायतों के सदस्यों के निर्वाचन राज्य निर्वाचन आयोग , उत्तराखण्ड, देहरादून के द्वारा विनिर्दिष्ट निम्नालिखित समय सारिणी के अनुसार सम्पन्न कराये जायेगेः-

निर्वाचक चक

मतदान की तिथियां

नाम वापसी

हेतु तिथि

नामांकन की तिथियां

नामांकन पत्रों की जांच की तिथियां

2

3

मतगणना एवं परिणामों कीघोषणा निर्वाचक प्रतीक आवंटन की तिथि

7

6

4

1

प्रथम चक

5

10.07.2025 (पूर्वान्ह 08. 00 बजे से अपरान्ह 05 . 00 बजे तक)

03.07.2025 (पूर्वान्ह 08.00 वजे से कार्य की समाप्ति तक)

02.07.2025

(पूर्वान्ह 08.00

बजे से

अपरान्ह 03.00-

बजे तक)

चकराता, कालसी एवं विकासनगर

29.06.2025 से 01.07. 2025 तक ( पूर्वान्ह 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)

25.06.2025 से 28.06. 2025 (पूर्वान्ह 08 . 00 बजे से अपरान्ह 04. 00 बजे तक)

-तदैव- -तदैव-

19.7.2025 (पूर्वान्ह08. 00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)

-तदैव-

-तदैव-

द्वित्तीय चक डोईवाला, रायपुर एवं सहसपुर

15.07.2025 (पूर्वान्ह्न08. 00 बजे से अपरान्ह 05 . 00 बजे तक)

08.07.2025 (पूर्वान्ह 08.00 बजे से कार्य कीसमाप्ति तक)

उपर्युक्त सूचना के अधीन सभी निर्वाचन अधिकारी सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का (समस्त पदों/ स्थानों का आरक्षण सहित) पूर्ण विवरण देते हुए अपने स्तर से सार्वजनिक सूचना नामांकन के प्रथम दिनांक से पूर्व निर्गत करेंगें ओर उसकी प्रति अधोहस्ताक्षरी को तत्काल प्रेषित करेंगें । सदस्य ग्राम पंचायत प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदश्य क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशियों के नाम- निर्देशन पत्रों की विकी सम्बन्धित विकासखण्ड मुख्यालयों पर तथा सदस्य जिला पंचायत के प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की विकी जिला पंचायत मुख्यालय पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा सूचना जारी करने की तिथि से (अर्थात दिनांक-23.06.2025 से दिनांक-27.06.2025 तक) कार्यालय समय में तथा दिनांक-28.06.2025 को अपरान्ह 3.00 बजे तक निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी ।

(2)

इन निर्वाचनों में वही निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई जायगी, जो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एवं निर्देशित है । सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों/ स्थानों के विषय मे नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच करने व नाम वापसी तथा निर्वाचन प्रतीक आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत (विकासखण्ड) मुख्यालय पर होगा । मतों की गणना क्षेत्र पंचायत (विकास खण्ड) के मुख्यालय पर की जायेगी तथा परिणाम भी क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर ही घोषित किया जायेगा ।

सदस्य जिला पंचायत के स्थानों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच करने व नाम वापसी तथा निर्वाचन प्रतीक आवंटन का कार्य जिला पंचायत मुख्यालय पर होगा, किन्तु मतों की गणना सम्बन्धित क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय पर होगी और निर्वाचन परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय पर घोषित किये जायेंगे ।

स्थान- देहरादून

दिनांक- 23.06.2025

सविन बंसल , जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी, (पंचायत) देहरादून ।

टिप्पणी-राजपत्र , दिनांक 05-07-2025, भाग -3 में प्रकाशित ।

[प्रतिलिपि सूचनार्थ प्रेषित--]

पी ० एस ०यू० ( आर० ई० ) 04 जिलाधिकारी / 326-21-07-2025-10 प्रतियां ( कम्प्यूटर / रीजियो )

Cite this issue. Uttarakhand Daily Gazette, Government of Uttarakhand, 23 June 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarakhand_daily.2025-06-23.3195-310725222633/. Archive identifier in.gazette.uttarakhand_daily.2025-06-23.3195-310725222633.