Servants of Knowledge
Uttarakhand Daily Gazette · Government of Uttarakhand

Order

Published 14 July 2025

Department
UTTARAKHAND STATE ELECTION COMMISSION
Type
Daily
Notification no.
1762/रा0नि0आ0अनु0-2/4324/2025
Identifier
in.gazette.uttarakhand_daily.2025-07-14.3176-150725020617
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

क्रम संख्या-67

पंजीकरण संख्या- UA / DO/DDN / 30/ 2024-2026

सरकारी गजट, उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित

असाधारण

देहरादून, सोमवार , 14 जुलाई , 2025 ई 0

आषाढ़ 23, 1947 शक सम्वत्

राज्य निर्वाचन आयोग,

उत्तराखण्ड

सं० 1762 / रा ०नि० आ०अनु०-2/4324 / 2025 देहरादून, 14 जुलाई, 2025

आदेश

राज्य निर्वाचन आयोग , उत्तराखण्ड के आदेश संख्या 1759 / रा० नि०आ०अनु0-2/4324 / 2025 दिनांक 13 जुलाई, 2025 द्वारा मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल में योजित रिट याचिका संख्या 503 (एम० बी० ) वर्ष 2025 शक्ति सिंह बर्थवाल बनाम राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य में दिनांक 11 जुलाई, 2025 को पारित आदेश के संबंध में एक स्पष्टता (Clarification ) के संबंध में मा० उच्च न्यायालय के आदेश प्राप्त होने तक " निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि" हेतु विनिर्दिष्ट दिनांक 14.07.2025 को उम्मीदवारों हेतु निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही को अपराह्न 02.00 बजे तक स्थगित किया गया था ।

अतः मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल द्वारा आज दिनांक 14.07.2025 को सुनवाई के फलस्वरूप सम्यक् विचारोपरान्त आयोग की अधिसूचना (संशोधित) संख्या 1303 / रा ०नि० आ ० अनु0-2/4324 / 2025 दिनांक 28 जून, 2025 में " निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि हेतु विनिर्दिष्ट दिनांक 14.07.2025 को उम्मीदवारों हेतु निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही को आज दिनांक 14.07. 2025 को अपराह्न 02.00 बजे से प्रारम्भ कर सांय 06.00 बजे तक की जायेगी तथा शेष निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही दिनांक 15.07.2025 को प्रातः 08.00 बजे से कार्य समाप्ति तक की जायेगी । आयोग की अधिसूचना (संशोधित) संख्या 1303 / रा० नि०आ० अनु0-2/4324/2025 दिनांक 28 जून , 2025 उपरोक्त सीमा तक संशोधित समझी जाय एवं निर्वाचन की अवशेष समस्त कार्यवाहियां पूर्व विनिर्दिष्ट तिथियों के अनुसार ही सम्पादित की जायेंगी ।

सुशील कुमार , राज्य निर्वाचन आयुक्त ।

पी० एस ०यू० (आर० ई० ) 32/ निर्वा 0 / 319-2025-100+ 25 (कम्प्यूटर /रीजियो) ।

Cite this issue. Uttarakhand Daily Gazette, Government of Uttarakhand, 14 July 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarakhand_daily.2025-07-14.3176-150725020617/. Archive identifier in.gazette.uttarakhand_daily.2025-07-14.3176-150725020617.