उत्तराखण्ड शासन
गृह अनुभाग -04
संशोधित अधिसूचना
30 जुलाई , 2025 ई 0
संख्या-446 / XX-4/ 2025- E - 26896- राज्यपाल , शासन की अधिसूचना संख्या-895 / XX-4/ 2024 - E- 26896, दिनांक 26.12.2024 को अतिक्रमित करते हुये , राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अधिनियम-2008 की धारा -22 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये , मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की संस्तुति के आधार पर थाना बनभूलपुरा , हल्द्वानी , जनपद नैनीताल में विधि विरूद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1967 की धारा -15 एवं 16 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोग संख्या -21 / 2024, 22/2024 एवं 23/2024 के विचारण हेतु श्री सुजीत कुमार , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश - प्रथम , हल्द्वानी नैनीताल को उनके वर्तमान प्रभार के साथ विशेष न्यायालय (Special Court ) के न्यायाधीश के रूप में पदाभिहित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं ।
आज्ञा से, शैलेश बगौली , सचिव ।
टिप्पणी- राजपत्र , दिनांक 04-10-2025 , भाग 1 में प्रकाशित ।
[प्रतिलिपि सूचनार्थ प्रेषित--]
पी ० एस ० यू० ( आर ० ई० ) 35 गृह / 459-15-10-2025-50 प्रतियां ( कम्प्यूटर / रीजियो)