पंजीकरण संख्या- UA/ DO/ DDN /30/ 2024-2026 क्रम संख्या-80 ( घ)
सरकारी गजट, उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित
असाधारण
देहरादून, बृहस्पतिवार, 31 जुलाई , 2025 ई० श्रावण 09 , 1947 शक सम्वत्
उत्तराखण्ड शासन
वित्त अनुभाग-6
संख्या- 318400 / ई-45087 / 2025
देहरादूनः दिनांक 31 जुलाई, 2025
विज्ञप्ति/ पदोन्नति
कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-02 , उत्तराखण्ड शासन के अर्द्धशासकीय पत्र संख्या- 305066 /XXX (2 )/ 2025- E46182 , दिनांक 10.06.2025 के द्वारा विभागीय चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के अनुक्रम में उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अर्न्तगत विशेष वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स रू० 1,31,100-2,16,600 /- , लेवल-13 'क') में कार्यरत श्रीमती आभा गर्खाल को अतिकाल वेतनमान (पे मैट्रिक्स रू 0 144200-218200, पे लेवल-15) में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति प्रदान करते हुए 02 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखे जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं ।
2. श्रीमती गर्खाल का तैनाती आदेश पृथक से निर्गत किया जायेगा । पदोन्नति उपरान्त श्रीमती गर्खाल अपने वर्तमान पद पर ही योगदान देते हुए अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन यथावत करती रहेंगी ।
3. श्रीमती गर्खाल को निर्देशित किया जाता है कि पदोन्नति के पद पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।
आज्ञा से ,
श्रीप्रकाश तिवारी ,
उप सचिव ।
पी ० एस ० यू० ( आर० ई० ) 45 / वित्त / 352-2025-100+ 25 प्रतियां (कम्प्यूटर / रीजियो) ।