उत्तराखण्ड शासन
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, अनुभाग -2
अधिसूचना
05 अगस्त, 2025 ई ०
संख्या-1 / 320090 / 2025 /XXVIII - 2-2025/e - file . No. - 32750- खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा -70 (3) के प्राविधानानुसार श्री विजयंत कुमार, पीठासीन अधिकारी , औद्योगिक न्यायाधिकरण - सह- श्रम न्यायालय , हल्द्वानी , जिला नैनीताल को पीठासीन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अपीलीय न्यायाधिकरण , हल्द्वानी , जिला नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं ।
2- खाद्य सुरक्षा अपीलीय न्यायाधिकरण , हल्द्वानी , जिला नैनीताल में सम्बन्धित पीठासीन अधिकारी की सेवा के निबन्धन और शर्तें खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2011 के नियम-3.2.2 के अनुसार अनुमन्य होंगी ।
3- यह अधिसूचना रजिस्ट्रार जनरल , मा० उच्च न्यायालय , उत्तराखण्ड, नैनीताल के पत्र संख्या -4573 / XIII- b - 3 / Admin.A/ 2012 दिनांक 22.07.2025 में की गयी अनुशंसा के अनुक्रम में निर्गत की जा रही है ।
आज्ञा से,
डॉ ० आर० राजेश कुमार, सचिव ।
टिप्पणी-राजपत्र , दिनांक 16-08-2025 , भाग 1 में प्रकाशित ।
[प्रतिलिपि सूचनार्थ प्रेषित--]
पी ० एस ० यू० ( आर ०ई ० ) 05 चिकित्सा / 384-08-09-2025-100 प्रतियां (कम्प्यूटर / रीजियो )