पंजीकरण संख्या- UA/ DO/ DDN / 30/ 2024-2026 क्रम संख्या-86 (ग)
सरकारी गजट, उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित
असाधारण
देहरादून, सोमवार , 01 सितम्बर , 2025 ई ० भाद्रपद 10 , 1947 शक सम्वत्
उत्तराखण्ड शासन
चिकित्सा शिक्षा अनुभाग -5
संख्या 326632 / XXVIII (5 ) / 2025 (E- 75859) देहरादून , 01 सितम्बर , 2025
पदोन्नति / पदस्थापना आदेश
मुख्य सचिव , उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में गठित विभागीय चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के आलोक में डॉ ० आशुतोष सयाना को प्राचार्य के पद पर नियमित रूप से एतद्द्वारा पदोन्नति प्रदान की जाती है । चिकित्सा शिक्षा सेवा नियमावली , 2014 के भाग -06 नियम -20 के अधीन उपरोक्त पदोन्नत कार्मिक 02 वर्ष की परिवीक्षा की अवधि में रहेंगे । 2- डॉ० आशुतोष सयाना को निर्देशित किया जाता है कि वे तत्काल प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के पद पर कार्यभार ग्रहण करते हेतु अनुपालन आख्या शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।
डॉ० आर राजेश कुमार,
सचिव ।
पी० एस ०यू० ( आर ० ई ० ) 04 / चिकित्सा / 383-2025-100 + 50 प्रतियां (कम्प्यूटर / रीजियो) ।