पंजीकरण संख्या- UA/ DO / DDN /30/ 2024-2026 क्रम संख्या-107 (क)
सरकारी गजट, उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित
असाधारण
देहरादून , मंगलवार , 11 नवम्बर, 2025 ई ० कार्तिक 20 , 1947 शक सम्वत्
कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी
(पंचास्थानि चुनावालय)
देहरादून ।
सं० 938/ त्रि ० पां ० उप ० निर्वा ० / 2025
देहरादून , 11 नवम्बर , 2025
सूचना
"भारत का संविधान " के अनुच्छेद 243 ट में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग , उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना संख्या-3121 / रा० नि० आ०अनु0-2/4514/ 2025 देहरादून दिनांक-11.11.2025 द्वारा राज्य के 12 ( बारह) जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) की समस्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों एवं जिला पंचायतों के सदस्यों के निर्वाचन का कार्यकम अधिसूचित किया गया है । तद्नुसार मैं संविन बंसल, जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) , देहरादून एतद्वारा निर्देश देता हूँ कि जनपद देहरादून की समस्त ग्राम पंचायतों के सदस्यो, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतो के सदस्यों एवं जिला पंचायतों के सदस्यों के पदों/ स्थानों जो किसी न्यायालय के स्थान आदेश से बाधित न हो, पर राज्य निर्वाचन आयोग , उत्तराखण्ड, देहरादून के द्वारा विनिर्दिष्ट निम्नालिखित समय सारिणी के अनुसार उप निर्वाचन सम्पन्न कराये जायेगेः-
मतगणना का दिनांक व समय
मतदान का दिनांक व समय
नाम वापसी हेतु दिनांक व समय
नाम निर्देशन पत्रों की जांच का दिनांक व समय
नाम निर्देशन पत्र जमा करने का दिनांक व समय
निर्वाचक
प्रतीक
आवंटन का
दिनांक व
समय
6
5
1
4
2
3
15.11.2025 (पूर्वान्ह 10.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)
20.11.2025 ( पूर्वान्ह 08.00 बजे से अपरान्ह्न 05.00 बजे तक)
( पूर्वान्ह 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक) 22.11.2025
(पूर्वान्ह 10. 00 बजे से 16.11.2025 अपरान्ह 03 . 00 बजे तक)
16.11.2025
(अपरान्ह
03.00 बजे
से कार्य की
समाप्ति
तक)
13.11.2025 एवं 14.11. 2025 (पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह्न 05 . 00 बजे तक) 2 उत्तराखण्ड असाधारण गजट , 11 नवम्बर 2025 ई ० (कार्तिक 20, 1947 शक सम्वत्)
उपर्युक्त सूचना के अधीन सभी निर्वाचन अधिकारी सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का (समस्त पदों / स्थानों का आरक्षण सहित ) पूर्ण विवरण देते हुए अपने स्तर से सार्वजनिक सूचना नामांकन के प्रथम दिनांक से पूर्व निर्गत करेंगें ओर उसकी प्रति अधोहस्ताक्षरी को तत्काल प्रेषित करेंगें । सदस्य ग्राम पंचायत प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशियों के नाम- निर्देशन पत्रों की बिकी सम्बन्धित विकासखण्ड के मुख्यालयों पर तथा सदस्य जिला पंचायत के प्रत्त्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की बिकी जिला पंचायत मुख्यालय पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा सूचना जारी करने की तिथि से (अर्थात दिनांक-11.11.2025 से दिनांक-13.11.2025 तक) कार्यालय समय मे तथा दिनांक-14.11.2025 को अपरान्ह 3.00 बजे तक निर्वाचन अधिकारी / सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी ।
इन उप निर्वाचनों में वही निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई जायगी , जो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एवं निर्देशित है । सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों/ स्थानों के विषय मे नामांकन पत्र दाखिल करने , उनकी जांच करने व नाम वापसी तथा निर्वाचन प्रतीक आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत (विकासखण्ड) मुख्यालय पर होगा । मतों की गणना क्षेत्र पंचायत (विकास खण्ड) के मुख्यालय पर की जायेगी तथा परिणाम भी क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर ही घोषित किया जायेगा ।
सदस्य जिला पंचायत के स्थानों के नामांकन पत्र दाखिल करने , उनकी जांच करने व नाम वापसी तथा निर्वाचन प्रतीक आवंटन का कार्य जिला पंचायत मुख्यालय पर होगा , किन्तु मतों की गणना सम्बन्धित क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय पर होगी और निर्वाचन परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय पर घोषित किये जायेंगे ।
स्थान- देहरादून
दिनांक- 23.06.2025
०/- सविन बंसल, जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देहरादून ।
पी ० एस ०यू० ( आर० ई० ) 50 / निर्वा 0 / 476-2025-100+10 प्रतियां ( कम्प्यूटर / रीजियो ) ।.