पंजीकरण संख्या- UA/ DO / DDN / 30/ 2024-2026 क्रम संख्या-123 (क)
सरकारी गजट, उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित
असाधारण
देहरादून, शुक्रवार , 26 दिसम्बर , 2025 ई 0
पौष 05 , 1947 शक सम्वत्
उत्तराखण्ड शासन
वित्त अनुभाग-6
संख्या- 356484 / ई -47253/ 2025
देहरादूनः दिनांक 26 दिसम्बर , 2025
विज्ञप्ति / पदोन्नति
उत्तराखण्ड लेखा परीक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक/ लेखा परीक्षा अधिकारी (वेतनमान रू0 15600-39100 , ग्रेड पे 5400 /- अर्थात पे मैट्रिक्स लेवल -10 ) से उप निदेशक (वेतनमान रू ० 15600-39100 , ग्रेड पे 6600 ( पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स रू 0 67700-209200 , पे लेवल -11 ) में पदोन्नति हेतु विभागीय चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में श्री राहुल कुमार झा , सहायक निदेशक / लेखा परीक्षा अधिकारी को उप निदेशक, वेतनमान रू 0 15600-39100 , ग्रेड पे 6600 (पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स रू0 67700-209200 , पे लेवल -11 ) में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियमित रूप से पदोन्नत किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं ।
2. उपरोक्तानुसार पदोन्नत श्री झा को पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 02 वर्ष की विहित परीवीक्षावधि पर रखा जाता है ।
3. श्री झा को निर्देशित किया जाता है कि पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।
आज्ञा से ,
हिमांशु खुराना, अपर सचिव ।
पी० एस ०यू० (आर० ई० ) 02 / वित्त / 27-2026-100+ 25 प्रतियां (कम्प्यूटर / रीजियो ) ।