Servants of Knowledge
Uttarakhand Daily Gazette · Government of Uttarakhand

NOTIFICATION

Published 19 February 2026

Department
Minority Welfare Department
Type
Daily
Notification no.
111/XVII-B-1/2026-05(01)2025 ई-36779
Identifier
in.gazette.uttarakhand_daily.2026-02-19.4429-230326115609
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

पंजीकरण संख्या- UA/ DO/ DDN / 30 / 2024-2026 क्रम संख्या -16 ( ख)

सरकारी गजट, उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित

असाधारण

देहरादून , बृहस्पतिवार , 19 फरवरी , 2026 ई ०

माघ 30, 1947 शक सम्वत्

उत्तराखण्ड शासन

अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग

संख्या- 111 / XVII - B - 1 / 2026-05 (01 ) 2025 ई-36779

देहरादून , 19 फरवरी , 2026

अधिसूचना

शासन की अधिसूचना संख्या -288 / XVII - B - 1 / 2025-05 (01 ) 2025 , दिनांक 13 मई, 2025 के द्वारा हज समिति अधिनियम , 2002 (अधिनियम संख्या -35 / 2002) की धारा-18 के प्रावधानानुसार उत्तराखण्ड राज्य हज समिति को पुनर्गठित करते हुए विभिन्न श्रेणियों में सदस्यों को नामित किया गया है ।

2- तत्क्रम में श्री राज्यपाल , एतद्वारा हज समिति अधिनियम, 2002 (अधिनियम संख्या-35/ 2002) की धारा -21 की उपधारा (2 ) एवं (3 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके श्री खतीब अहमद पुत्र श्री अजीज अहमद , सिसैया , सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर को उत्तराखण्ड राज्य हज समिति में ' अध्यक्ष' के पद पर नामित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं ।

उक्त अधिनियम की धारा-21 की उपधारा (4) के प्रावधानानुसार उक्तानुसार नामित ' अध्यक्ष ' की पदावधि 03 वर्ष की होगी ।

आज्ञा से ,

डॉ० पराग मधुकर धकाते , विशेष सचिव ।

पी ० एस ० यू० (आर ० ई० ) 01 अ ० क ० अनु ० / 69-2026-100+100 प्रतियां (कम्प्यूटर / रीजियो ) ।

Cite this issue. Uttarakhand Daily Gazette, Government of Uttarakhand, 19 February 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarakhand_daily.2026-02-19.4429-230326115609/. Archive identifier in.gazette.uttarakhand_daily.2026-02-19.4429-230326115609.