क्रम संख्या-19 (घ)
पंजीकरण संख्या- UA/ DO/ DDN / 30 / 2024-2026
सरकारी गजट, उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित
असाधारण
देहरादून, मंगलवार , 10 मार्च , 2026 ई० फाल्गुन19, 1947 शक सम्वत्
राज्य निर्वाचन आयोग ,
उत्तराखण्ड
संख्या- 3838 / रा ० नि0 आ0-2 / 4542/ 2025
देहरादून, 10 मार्च , 2026
आदेश (संशोधन)
जनपद अल्मोड़ा के त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन/ उप निर्वाचन 2025 में प्रतिभाग करने वाले उम्मीद्वारों को राज्य निर्वाचन आयोग के "अधिकतम निर्वाचन व्यय और उसकी लेखा प्रस्तुति आदेश, 2019 " के प्राविधानानुसार निर्वाचन व्यय लेखा विवरण जमा करने में असफल रहने के फलस्वरूप जिला पंचायत/विकास खण्डवार विभिन्न पदों के लिए उल्लिखित व्यक्तियो / उम्मीद्वारों को आयोग के आदेश संख्या-3784 /रा ०नि०आ०-2 /4542 / 2025 दिनांक 02.03.2026 द्वारा आदेश जारी होने के दिनांक से तीन (03) वर्ष के लिये एतद्वारा अनर्ह घोषित किया गया है । उक्त आदेश के पृष्ठ संख्या -18, 19 एवं 20 में विकास खण्ड हवालबाग के प्रधान पद की तालिका के स्तम्भ-2 ( विकास खण्ड/ जिला पंचायत का नाम) पर विकास खण्ड का नाम त्रुटिवश हवालबाग के स्थान पर ताकुला अंकित हो गया है ।
अतः उक्त आदेश के पृष्ठ संख्या-18, 19 एवं 20 में विकास खण्ड हवालबाग के प्रधान पद की तालिका के स्तम्भ -2 ( विकास खण्ड / जिला पंचायत का नाम) पर विकास खण्ड का नाम ताकुला के स्थान पर हवालबाग पढ़ा जाय ।
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश संख्या-3784/ रा 0 नि0आ0-2 /4542 / 2025 दिनांक 02.03.2026 को इस सीमा तक संशोधित समझा व पढ़ा जाय ।
सुशील कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त ।
पी०एस ०यू० (आर० ई० ) 06 / निर्वा 0 / 94-2026-100+10 प्रतियां ( कम्प्यूटर / रीजियो) ।