क्रम संख्या-20
पंजीकरण संख्या- UA/ DO / DDN / 30 / 2024-2026
सरकारी गजट, उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित
असाधारण
देहरादून, शुक्रवार , 13 मार्च , 2026 ई ०
फाल्गुन 22 , 1947 शक सम्वत्
राज्य निर्वाचन आयोग ,
उत्तराखण्ड
संख्या- 3867 / रा ० नि ० आ०-3 /1260 / 2023 (1 )
देहरादून, 13 मार्च , 2026
अधिसूचना
मा० उच्च न्यायालय , उत्तराखण्ड, नैनीताल में योजित रिट याचिका संख्या-1327 / 2025 (एम०एस० ) मौ० रफीक बनाम उत्तराखण्ड राज्य, रिट याचिका संख्या-176 / 2024 (पी०आई०एल० ) मौ० यासीन बनाम उत्तराखण्ड राज्य एवं रिट याचिका संख्या-20 / 2025 (एम ०बी) नैमुलशन खान बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य के संबंध में मा ० उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 12.12.2025 को नगर पालिका परिषद्, सिरौंलीकला के गठन संबंधी अधिसूचना दिनांक 19.05.2025 पर पारित आदेश के क्रम में शहरी विकास विभाग, उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना संख्या-377981 /IV( 3 )/2026-11 ( 03 निर्वा 0 ) 2022 दिनांक 11 मार्च, 2026 के द्वारा नगर पालिका परिषद्, सिरौंलीकला, जनपद ऊधमसिंहनगर के वार्डों/ स्थानों का परिसीमन प्राप्त हो जाने के फलस्वरूप भारत का संविधान के अनुच्छेद 243 - य क के अन्तर्गत एवं उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 (उत्तराखण्ड में यथा प्रवृत्त एवं यथा संशोधित) की धारा 12 ख - में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये उत्तराखण्ड राज्य की नगर पालिका परिषद्, सिरौलीकला, जनपद ऊधमसिंहनगर की निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण हेतु मैं , सुशील कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखण्ड एतद्वारा निर्देश देता हूँ कि निम्नांकित समय सारणी के अनुसार यह पुनरीक्षण किया जायेगा, जो कि मा० न्यायालय के अन्तिम निर्णय के अधीन रहेगाः- 2
उत्तराखण्ड असाधारण गजट, 13 मार्च 2026 ई० (फाल्गुन 22 , 1947 शक सम्वत्)
कार्यकम
अवधि
दिनों की संख्या
03दिन
23.03.2026 से
25.03.2026 तक
(क )1- नागर निकायवार विस्तृत पुनरीक्षण हेतु संगणकों, पर्यवेक्षकों तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों आदि की नियुक्त्ति तथा कार्यक्षेत्र आवंटन एवं तसंबंधी जानकारी प्राप्त करना
2- प्रशिक्षण अवधि
02दिन
26.03.2026 से 27.03.2026 तक
(ख)- संगणक द्वारा घर- घर जाकर गणना और सर्वेक्षण की अवधि
15दिन
28.03.2026 से 11.04.2026 तक
(ग)- प्रारूप नामावली की पाण्डुलिपि तैयार करना
05दिन
12.04.2026 से 16.04.2026 तक
(घ)- प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डाटा एन्ट्री/फोटो स्टेट
15दिन
17.04.2026 से 01.05.2026 तक
02.05.2026
(ङ)- निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन
07दिन (च )- निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य के निरीक्षण तथा दावे/ आपत्ति दाखिल करने की अवधि
03.05.2026 से 09.05.2026 तक
(छ)- दावे तथा आपत्तियों के निस्तारण की अवधि
10.05.2026 से 05दिन
14.05.2026 तक
(ज)- पूरक सूचियों की डाटा एन्ट्री/ फोटो स्टेट
15.05.2026 से 05दिन
19.05.2026 तक
20.05.2026
(झ)- निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन
2. तद्नुसार जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी , (नगर निकाय), जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी , निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर निकाय) , ऊधमसिंहनगर द्वारा अपने जिले की संबंधित नगरीय निकाय की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम का स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार- प्रसार किया जायेगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्टों पर भी यह कार्यक्रम प्रकाशित किये जायेंगे तथा मतदाताओं के रजिस्ट्रीकरण एवं मतदाता सूची तैयार करने संबंधी राज्य निर्वाचन आयोग , उत्तराखण्ड की निर्देश-पुस्तिका के अध्याय-3 में उल्लिखित संबंधित कार्यालयों के सूचनापट्टों पर भी यह कार्यक्रम प्रकाशित किये जायेंगे । सर्वसाधारण की जानकारी में यह तथ्य भी ला दिये जायेंगे कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील जिला मजिस्ट्रेट को इस प्रतिबन्ध के साथ ग्राह्य होगी कि अपील करने के इच्छुक व्यक्ति ने उस मामले पर, जो अपील की विषय - वस्तु है, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सुने जाने या उसको अभ्यावेदन प्रस्तुत करने का लाभ उठाया है और यह अपील उत्तर प्रदेश नगर पालिका (निर्वाचक नामावली का तैयार किया जाना और पुनरीक्षण ) नियमावली , 1994 (उत्तराखण्ड में यथा प्रवृत्त एवं यथा संशोधित) के नियम-20 (1 ) (2) के अधीन दायर की गयी है ।
6. उपर्युक्त पुनरीक्षण हेतु निर्वाचकों की संदर्भ तिथि 01 जनवरी, 2026 निर्धारित करते हुए नगर पालिका परिषद्, सिरौलीकला, जनपद ऊधमसिंहनगर की निर्वाचक नामावलियों का विस्तृत पुनरीक्षण किया जायेगा । प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के उन सभी व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित किये जायेंगे जो 01 जनवरी , 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं । पुनरीक्षण के पश्चात् तैयार निर्वाचक नामावलियां ही आगामी सामान्य/ उप निर्वाचन में प्रयुक्त की जायेंगी ।
सुशील कुमार,
राज्य निर्वाचन आयुक्त,
उत्तराखण्ड ।
पी ० एस ० यू० (आर ० ई० ) 05 / निर्वा 0 / 82-2026-100 + 25 प्रतियां (कम्प्यूटर / रीजियो) ।