पंजीकरण संख्या- UA/ DO / DDN / 30/2024-2026 क्रम संख्या-23 (च)
सरकारी गजेंट, उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित
असाधारण
विधायी परिशिष्ट
भाग -4 , खण्ड (क)
(सामान्य परिनियम नियम)
देहरादून , बृहस्पतिवार, 02 अप्रैल , 2026 ई ० चैत्र 12 , 1948 शक सम्वत्
उत्तराखण्ड शासन
अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग
संख्या- 179 / XVII - B - 1 / 2026-07 (27 ) 2014
देहरादून, 02 अप्रैल , 2026
सा०प०नि०-03
श्री राज्यपाल, वक्फ अधिनियम, 1995 ( यथा- संशोधित) की धारा-83 के अन्तर्गत मा० वक्फ अधिकरण , कुमाऊ मण्डल, हल्द्वानी जनपद नैनीताल में द्वितीय सदस्य के चयन हेतु उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड नियम 2017 के नियम 65 (3 ) में दी गयी व्यवस्थानुसार कार्यालय ज्ञाप संख्या-82 / XVII - B- 1 /2024-07(27)2014, दिनांक 03 , जुलाई 2024 द्वारा प्रमुख सचिव, न्याय विभाग, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा प्रदत्त संस्तुति के क्रम में सुश्री तमन्ना हनीफ पुत्री स्व ० मौहम्मद हनीफ को मा ० वक्फ अधिकरण कुमाऊ मण्डल, हल्द्वानी जनपद नैनीताल में द्वितीय सदस्य के रूप में नामित किए जाने की एतद्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं ।
2. उक्त पद पर सुश्री तमन्ना हनीफ का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड नियम 2017 के नियम 65 (4 ) के अनुसार 03 वर्ष अथवा वक्फ ( संशोधन) अधिनियम, 2025 के अन्तर्गत नये वक्फ बोर्ड नियम (प्रस्तावित) प्रख्यापित होने तक, जो भी पहले हो, की अवधि तक होगी ।
मा० वक्फ अधिकरण कुमाऊ मण्डल, हल्द्वानी जनपद नैनीताल में नामित द्वितीय सदस्य हेतु वेतन भत्तों के सम्बन्ध में पृथक से आदेश जारी किया जायेगा ।
आज्ञा से ,
डॉ ० पराग मधुकर धकाते ,
विशेष सचिव ।
पी० एस ० यू० ( आर ० ई ० ) 04 अ० क ० अनु0 /181-2026-100+ 200 प्रतियां ( कम्प्यूटर / रीजियो ) ।