पंजीकरण संख्या- UA/ DO / DDN /30/ 2024-2026 क्रम संख्या-29 (ग)
सरकारी गजट, उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित
असाधारण
देहरादून , सोमवार , 20 अप्रैल , 2026 ई ० चैत्र 30 , 1948 शक सम्वत्
उत्तराखण्ड शासन
समाज कल्याण अनुभाग -01
संख्या- 286 / XVIIA - 1 / 2026-01 (36) / 2015 (E 40825) , देहरादून, 20 अप्रैल , 2026
अधिसूचना
उत्तराखण्ड अनुसूचित जनजाति आयोग अधिनियम, 2015 (उत्तराखण्ड अधिनियम संख्या 16 वर्ष 2015) की धारा 4 की उपधारा (1 ) के अन्तर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्री प्रेम सिंह राणा , जनपद चमोली को " उत्तराखण्ड अनुसूचित जनजाति आयोग " में ' उपाध्यक्ष' के पद पर नियुक्ति प्रदान करने की श्री राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं ।
2. ज्ञाप उक्त महानुभाव को मंत्रिपरिषद विभाग के कार्यालय संख्या -205 /14 /1 /1 / XXI / 2022 टी० सी० , दिनांक 25 अप्रैल , 2025 में उल्लिखित सुविधायें प्रदान की जायेगी, जिसका व्यय भार जनजाति कल्याण विभाग द्वारा वहन किया जायेगा ।
3. उक्त महानुभाव के कर्तव्य / दायित्व/ अधिकार / पदावधि एवं सेवा शर्तें उत्तराखण्ड अनुसूचित जनजाति आयोग अधिनियम , 2015 में विहित प्रावधानों के अनुसार होंगी ।
आज्ञा से ,
डॉ० श्रीधर बाबू अद्दांकी,
सचिव ।
पी० एस ०यू० (आर० ई० ) 03 / स० क 0 / 158-2026-100 + 200 प्रतियां ( कम्प्यूटर / रीजियो) ।