Servants of Knowledge
Uttarakhand Daily Gazette · Government of Uttarakhand

NOTIFICATION

Published 12 May 2026

Department
Home Department
Type
Daily
Notification no.
648/XX-4/2026-03(10)/2021 टी0 सी0-E-95171
Identifier
in.gazette.uttarakhand_daily.2026-05-12.4553-200626103247
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

पंजीकरण संख्या- UA/ DO/ DDN / 30/ 2024-2026 क्रम संख्या -34 (क)

सरकारी गजट, उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित

असाधारण

देहरादून, मंगलवार , 12 मई , 2026 ई 0

बैशाख 22 , 1948 शक सम्वत्

उत्तराखण्ड शासन

गृह अनुभाग -04

संख्या- 648 / XX - 4 / 2026-03 (10 ) / 2021 टी 0 सी0- E- 95171

देहरादून , 12 मई , 2026

अधिसूचना

स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम , 1988 (PITNDPS Act , 1988 ) की धारा-9(क) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये PITNDPS सम्बन्धी प्रकरणों हेतु 'राज्य परामर्शदात्री परिषद' के गठन से सम्बन्धित पूर्व निर्गत अधिसूचना संख्या -270 / XX - 4 / 2026 - E - 95171 , दिनांक 25.02.2026 को अतिक्रमित करते हुये तथा मा ० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय , नैनीताल के पत्र संख्या-2360 / Admin. A- 2 / F.No. 113 / Ad.Board/ PITNDPS /2024 , दिनांक 08.05.2026 में प्राप्त संस्तुति के आधार पर पूर्व गठित 'राज्य परामर्शदात्री परिषद' में मा ० न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी , न्यायाधीश , उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय , नैनीताल के स्थान पर मा ० न्यायमूर्ति श्री राकेश थपलियाल, न्यायाधीश , उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय , नैनीताल को उपर्युक्त परामर्शदात्री परिषद के अध्यक्ष के रूप में नामित किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं । उक्त संशोधन के उपरान्त राज्य परामर्शदात्री परिषद का वर्तमान स्वरूप निम्नवत हैः-

(क) मा ० न्यायमूर्ति श्री राकेश थपलियाल, न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय , नैनीताल-अध्यक्ष

(ख) श्री एन ० एस ० धनिक (सेवानिवृत्त ) , अध्यक्ष, राज्य स्तरीय पुलिस शिकायत प्राधिकरण, देहरादून - सदस्य

(ग) मा० न्यायमूर्ति श्री लोकपाल सिंह , पूर्व न्यायाधीश , उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय , नैनीताल - सदस्य

इस सम्बन्ध में पूर्व निर्गत समस्त अधिसूचनाओं को इस सीमा तक संशोधित समझा जाये ।

आज्ञा से,

निवेदिता कुकरेती , विशेष सचिव ।

पी० एस ० यू० (आर ० ई0 ) 11 गृह / 177-2026-100+ 50 प्रतियां (कम्प्यूटर/ रीजियो) ।

Cite this issue. Uttarakhand Daily Gazette, Government of Uttarakhand, 12 May 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarakhand_daily.2026-05-12.4553-200626103247/. Archive identifier in.gazette.uttarakhand_daily.2026-05-12.4553-200626103247.