Servants of Knowledge
Uttarakhand Daily Gazette · Government of Uttarakhand

NOTIFICATION

Published 09 July 2026

Department
Vidhayee Avam Sansadiya Karya
Type
Daily
Notification no.
236/XXXVI(3)/2026/33(1)/2026
Identifier
in.gazette.uttarakhand_daily.2026-07-09.4583-180726110014
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

पंजीकरण संख्या- UA /DO/ DDN / 30/ 2024-2026 क्रम संख्या-48

सरकारी गजट, उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित

असाधारण

विधायी परिशिष्ट

भाग -1 , खण्ड (क)

(उत्तराखण्ड अधिनियम)

देहरादून , बृहस्पतिवार, 09 जुलाई, 2026 ई ०

आषाढ़ 18 , 1948 शक सम्वत्

उत्तराखण्ड शासन

विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग

संख्या 236 / XXXVI (3 ) / 2026 / 33 (1 ) / 2026

देहरादून , 09 जुलाई , 2026

अधिसूचना

विविध

"भारत का संविधान " के अनुच्छेद 200 के अधीन महामहिम राज्यपाल ने उत्तराखण्ड विधान सभा द्वारा पारित " उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026" पर दिनांक 09 जुलाई, 2026 को अनुमति प्रदान की और वह उत्तराखण्ड का अधिनियम संख्या 13 , वर्ष 2026 के रूप में सर्व साधारण के सूचनार्थ इस अधिसूचना द्वारा प्रकाशित किया जाता है ।

2

उत्तराखण्ड असाधारण गजट , 09 जुलाई , 2026 ई० (आषाढ़ 18 , 1948 शक सम्वत्)

उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2026

(उत्तराखण्ड अधिनियम संख्या 13 , वर्ष 2026)

उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 में अग्रेतर संशोधन करने के लिए ,

अधिनियम

भारत गणराज्य के सतहत्तरवें वर्ष में उत्तराखण्ड राज्य विधान मंडल द्वारा निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित हो:-

संक्षिप्त नाम एवं प्रारम्भ 1. (1 ) इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2026 है ।

(2)

यह तुरन्त प्रवृत्त होगा ।

अधिनियम की 2. अनुसूची-2 का संशोधन

उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 (जिसे इसमें इसके पश्चात् मूल अधिनियम कहा गया है) की अनुसूची -2 में क्रम संख्या-09 के पश्चात् क्रम संख्या सहित निम्नलिखित प्रविष्टियां अन्तःस्थापित कर दी जाएगी , अर्थात् :-

प्रायोजक निकाय

क्र.

अधिनियम का नाम

स.

विश्वविद्यालय

का नाम एवं मुख्य परिसर

10 जी०आर०डी० उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, 214- राजपुर रोड, देहरादून ।

उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2026

गुरू राम दास एजुकेशनल ट्रस्ट , बी-47 ग्रेटर कैलाश, पार्ट-1 , नई दिल्ली।

11

उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2026

माउंट वैली फाउण्डेशन, नियर देवी मंदिर, भवाली, जिला नैनीताल ।

माउंट वैली विश्वविद्यालय, ग्राम नगारी गांव, पटटी भवाली एवं ग्राम ल्वेशाल, पटटी पश्चिमी छः खाता, भवाली, नैनीताल ।

12 तुलाज विश्वविद्यालय, मेहरे का गॉव, धूलकोट, चकराता रोड, सेलाकुई, देहरादून ।

उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2026

ऋषभ एजुकेशनल ट्रस्ट; तुलाज पैलेस , शॉपिंग कॉम्पलेक्स, हरिद्वार रोड, देहरादून ।

13

उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2026

शिवालिक विश्वविद्यालय, ग्राम सिंहनीवाला, शीशमबाडा, शिमला रोड, शेरपुर , देहरादून ।

रिजान एजुकेशनल सोसाइटी, ग्राम सिंहनीवाला, शीशमबाडा, शिमलारोड, शेरपुर, देहरादून ।

3 उत्तराखण्ड असाधारण गजट, 09 जुलाई , 2026 ई० (आषाढ़ 18, 1948 शक सम्वत्)

कठिनाइयों के निवारण करने की शक्तियां

3. (1 ) यदि जी० आर० डी० उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय , देहरादून अथवा माउंट वैली विश्वविद्यालय , नैनीताल अथवा तुलाज विश्वविद्यालय, देहरादून अथवा शिवालिक विश्वविद्यालय , देहरादून की स्थापना के संबंध में कोई कठिनाई उत्पन्न होती है, तो राज्य सरकार राजपत्र में प्रकाशित आदेश द्वारा , ऐसे प्रावधान कर सकेगी , जो इस अधिनियम के प्रावधानों से असंगत न हो और जो उस कठिनाई को दूर करने के लिए आवश्यक या समीचीन प्रतीत होंः परन्तु यह कि कोई ऐसा आदेश इस अधिनियम के प्रारम्भ से 03 (तीन) वर्ष की अवधि की समाप्ति के पश्चात् नहीं किया जायेगा ।

(2) उपधारा (1 ) के अधीन किये गये प्रत्येक आदेश , उसके दिये जाने के पश्चात् यथाशीघ्र राज्य विधान सभा के समक्ष रखा जायेगा ।

व्यावृत्ति 4.

ऐसे संशोधन के होते हुए भी मूल अधिनियम के अधीन की गई कोई बात या कार्रवाई इस अधिनियम के तत्स्थानी उपबन्धों के अधीन की गयी समझी जायेगी ।

आज्ञा से,

सहदेव सिंह, प्रमुख सचिव ।

4

उत्तराखण्ड असाधारण गजट, 09 जुलाई, 2026 ई० ( आषाढ़ 18 , 1948 शक सम्वत्)

उद्देश्यों और कारणों का कथन

राज्य को शिक्षा हब के रूप में विकसित करने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी क्षेत्रों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा यह विनिश्चय किया गया है कि देहरादून में "जी ०आर ०डी० उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय " , नैनीताल में " माउंट वैली विश्वविद्यालय " , देहरादून में "तुलाज विश्वविद्यालय " , तथा देहरादून में " शिवालिक विश्वविद्यालय ," नाम से निजी विश्वविद्यालय स्थापित किये जायेगें । उक्त विश्वविद्यालयों का लक्ष्य शिक्षा का अभिनवीकरण , अध्यापन और ज्ञानोपार्जन की नवीन पद्धति के लिए और व्यक्तित्व के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करना, सामाजिक व आर्थिक रूप से वंचित वर्ग को शिक्षा प्रदान करना , राज्य विषयक शोध कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराना है ।

2- प्रस्तावित विधेयक ( उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन ) विधेयक, 2026} उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति करता है ।

5 उत्तराखण्ड असाधारण गजट, 09 जुलाई , 2026 ई० (आषाढ़ 18, 1948 शक सम्वत्)

No. 236/XXXVI( 3) /2026/ 33 ( 1 ) /2026 Dated Dehradun , July 09 , 2026

NOTIFICATION

Miscellaneous

In pursuance of the provisions of Clause (3 ) of Article 348 of the Constitution of India, the Governor is pleased to order the publication of the following English translation of ' The Uttarakhand Private Universities (Amendment) Act , 2026 ' (Adhiniyam Sankhya 13 , of 2026)

As passed by the Uttarakhand Legislative Assemble and assented to by the Governor on 09 July , 2026 .

The Uttarakhand Private Universities (Amendment ) Act , 2026 (Uttarakhand Act No. 13 Year, 2026)

An

Act

further to amend in the Uttarakhand Private Universities Act, 2023 ,

Be it enacted by the Uttarakhand Legislature in the Seventy-seventh year of the Republic of India as follows : -

Short title and 1. Commencement

( 1) This Act may be called the Uttarakhand Private Universities (Amendment) Act, 2026.

(2) It shall come into force at once.

Amendment of 2. Schedule- 2 in the Act

In . Schedule -2 of the Uttarakhand Private Universities Act , 2023 (hereinafter referred to as the principal Act) , after serial number 09, the following serial numbers with entries shall be inserted , namely : - 6 उत्तराखण्ड असाधारण गजट, 09 जुलाई , 2026 ई ० (आषाढ़ 18 , 1948 शक सम्वत्)

S.No.

Name and Main Campus of the University

10. G.R.D. Uttarakhand University, 214 Rajpur Road, Dehradun Name of Acts

SponsoringBody

The Uttarakhand Private Universities (Amendment) Act, 2026

11.

Guru Ram Das Educational Trust , B -47 Greater Kailash , Part- 1 , New Delhi .

The Uttarakhand Private Universities (Amendment) Act , 2026

Mount Valley University, Village Nagari Gaon Patti Bhowali & Village Lweshal Patti , Pashchimi Chha Khata, Bhowali , Nainital .

12 .

MountValley foundation Near Devi Mandir, Bhowali , Distt . Nainital .

The Uttarakhand Private Universities (Amendment) Act , 2026

Tula's University , Mehre Ka Gaon, Dhoolkot Chakrata Road, Selaqui, Dehradun.

13 .

Rishabh Educational Trust, Tula's Palace shopping complex , HaridwarRoad , Dehradun .

The Uttarakhand Private Universities (Amendment) Act , 2026

Shivalik University , Village Sinhniwala , Shishamwada, Shimla Road , Sherpur , Dehradun .

3.

Power to remove difficulties

RijanEducational Society, Village Sinhniwala, Shishamwada, Shimla Road, Sherpur, Dehradun .

(1) If any difficulty arises regarding the establishment of G.R.D. Uttarakhand University , Dehradun or Mount Valley University , Nainital or Tula's University , Dehradun or Shivalik University, Dehradun then the State Government may, by order published in the Official Gazette , make such provisions , not inconsistent with the provisions of this Act, as appear to it to be necessary or expedient for removing the difficulty:

Provided that no such order shall be made after expiry of three years from the date of commencement ofthis Act .

(2) Every order made under sub - section (1 ) shall be laid before the State Assembly as soon as after it is made .

4.

Saving

Notwithstanding such amendment anything done or any action taken under the principal Act shall be deemed to have been done or taken under the corresponding provisions of this Act.

ByOrder,

SAHDEV SINGH , Principal Secretary.

7 उत्तराखण्ड असाधारण गजट, 09 जुलाई, 2026 ई० (आषाढ़ 18 , 1948 शक सम्वत्)

Statement of Objectives and Reasons

To encourage the development of the State as an education hub and to promote private sector participation in the field of higher education, it has been decided by the State Government that Private Universities with the name " G.R.D. Uttarakhand University " Dehradun, "Mount Valley University " Nainital , "Tula's University " Dehradun and " Shivalik University " Dehradun , shall be established . The aim of the said Universities is to provide innovation of education , new method of teaching and learning and for the overall development of personality, to provide education to the socially and economically deprived class , to promote State related research programmes and to provide employment resources .

2- The proposed bill { The Uttarakhand Private Universities (Amendment ) Bill , 2026} fulfills the above objectives .

पी० एस ० यू० (आर ० ई ० ) 19 विधायी / 251-2026-100+ 500 प्रतियां (कम्प्यूटर / रीजियो) ।

Cite this issue. Uttarakhand Daily Gazette, Government of Uttarakhand, 09 July 2026. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarakhand_daily.2026-07-09.4583-180726110014/. Archive identifier in.gazette.uttarakhand_daily.2026-07-09.4583-180726110014.