पंजीकरण संख्या- UA/ DO / DDN / 30/ 2024-2026 क्रम संख्या-49 (व)
सरकारी गजट, उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रकाशित
असाधारण
देहरादून, सोमवार , 20 जुलाई , 2026 ई ० आषाढ़ 29 , 1948 शक सम्वत्
उत्तराखण्ड शासन
वित्त अनुभाग -6
संख्या- 414507 / ई0-45087 / 2026 देहरादूनः दिनांक 20 जुलाई , 2026
विज्ञप्ति/ पदोन्नति
कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग -02 , उत्तराखण्ड शासन के अर्द्धशासकीय पत्र संख्या- 410264/ XXX(2 ) / 2026- E46182 , दिनांक 03.07.2026 के द्वारा विभागीय चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के अनुक्रम में उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अर्न्तगत विशेष वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स रू ० 1,31,100-2,16,600 /-, लेवल -13 'क') में कार्यरत श्री हर सिंह बौनाल एवं श्री जयपाल सिंह तोमर को अतिकाल वेतनमान (पे मैट्रिक्स रू 0 1,44,200-2,18,200 , पे लेवल -15 ) में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति प्रदान करते हुए 02 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखे जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं ।
2. उक्तानुसार पदोन्नत अधिकारियों के तैनाती आदेश पृथक से निर्गत किये जायेंगे । पदोन्नत अधिकारी अपने वर्तमान पद पर ही योगदान देते हुए अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन यथावत करते रहेंगे । उक्तानुसार पदोन्नत अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि पदोन्नति के पद पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । 3.
आज्ञा से,
हिमांशु खुराना अपर सचिव ।
पी० एस ० यू० ( आर ० ई० ) 10 / वित्त / 279-2026-100+ 25 प्रतियां (कम्प्यूटर / रीजियो ) ।