रजिस्ट्रेशन नं० - एस ०एस ० पी० / एल० क्रम-सं0-85
डब्लू/ एन 0 पी0-91/ 2014-16
लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट सरकारी गजट, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेशीय सरकार द्वारा प्रकाशित
असाधारण
लखनऊ, बुधवार , दिनांक 10 जून , 2020 20 ज्येष्ठ, शक संवत्, 1942
विधान सभा सचिवालय
उत्तर प्रदेश
(पटल कार्यालय)
संख्या : 912 /वि 0 स0 /प 0 का0 /81 (प) /2002
लखनऊ , दिनांक 10 जून, 2020
अधिसूचना
प्रकीर्ण
चूंकि, इस सचिवालय की अधिसूचना संख्या : 1228 /वि 0 स 0/प 0 का 0 /81 (प) /2002 , दिनांक 24 अगस्त , 2017 द्वारा नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय , अयोध्या की प्रबन्ध परिषद् में कार्य करने के लिये डा० सतीश चन्द्र द्विवेदी, सदस्य, विधान सभा (सिद्धार्थनगर) सदस्य के रूप में नामित किये गये थे;
और, चूंकि, डा ० सतीश चन्द्र द्विवेदी, मंत्री पद पर नियुक्त हो गये हैं , ऐसी परिस्थिति में प्रबन्ध परिषद् में उनका स्थान रिक्त हो गया है;
और, चूंकि, नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय , अयोध्या की प्रबन्ध परिषद् की उक्त रिक्ति में माननीय अध्यक्ष , विधान सभा द्वारा श्री बावन सिंह, सदस्य, विधान सभा (गोण्डा) को शेष कालावधि के लिये नाम- निर्दिष्ट किया गया है;
अतः सर्वसाधारण की सूचनार्थ एतद्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि श्री बावन सिंह , सदस्य , विधान सभा (गोण्डा) , नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय , अयोध्या की प्रबन्ध परिषद् में शेष कालावधि के लिये सदस्य नाम- निर्दिष्ट हो गये हैं ।
आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे , प्रमुख सचिव ।
पी० एस० यू० पी ० एल० 01 राजपत्र (25) -11-06-2020-585 + 15 प्रतियां ।