Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

शीरे के संग्रहण, सम्भरण (आपूर्ति) तथा श्रेणीकरण से सम्बद्ध मामलों पर परामर्श समिति सगंठित।

Published 19 June 2020

Department
Excise Department
Type
Extraordinary
Notification no.
52/2020/824 ई-2/तेरह-2020-19-2020
Subdepartment
Anubhag-2
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2020-06-19.c_202302271538518632
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-संख्या 91(क) रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०- डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

—

(सामान्य परिनियम नियम)

आबकारी अनुभाग-2

———— संख्या 52/2020/824 ई-2/तेरह-2020-19-2020 लखनऊ, 19 जून, 2020 ———— कार्यालय -ज्ञाप/विज्ञप्ति

उत्तर प्रदेश शीरा परामर्श समिति के गठन विषयक विज्ञप्ति संख्या 16/2017/429 ई- 2/तेरह-2017-19-2010, दिनांक 12 मई, 2017 को अवक्रमित करते हुए, उत्तर प्रदेश शीरा परामर्श समिति, 1965 (यथासंशोधित) के नियम 3, 5 के साथ पठित उत्तर प्रदेश शीरा नियंत्रण अधिनियम, 1964 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 24 सन्‌ 1964) की धारा 3 के अधीन अधिकारों का प्रयोग करके उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, शीरे के संग्रहण, सम्भरण (आपूर्ति) तथा श्रेणीकरण से सम्बद्ध मामलों पर परामर्श देने के लिए इस कार्यालय-ज्ञाप के प्रकाशित होने के दिनांक से, एक परामर्श समिति संगठित करते हैं। उक्त समिति में निम्नांकित व्यक्ति होंगेः-

1 शीरा नियन्त्रक, उत्तर प्रदेश (पदेन अध्यक्ष)
2 मुख्यालय पर नियुक्त संयुक्त आबकारी आयुक्त/उप आबकारी आयुक्त, जिनके द्वारा शीरा सम्बन्धी कार्य देखा जा रहा हो। पदेन सचिव
3 उद्योग निदेशक, उत्तर प्रदेश अथवा उसका प्रतिनिधि जो उप निदेशक, उद्योग के पद से निम्न स्तर का न हो। पदेन सदस्य
4 गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश अथवा उसका प्रतिनिधि जो उप गन्ना आयुक्त के पद से निम्न स्तर का न हो। पदेन सदस्य
5 उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ का एक प्रतिनिधि। महासचिव, यू0पी0 शुगर मिल्स एसोसियेशन, 403 चिंटल हाउस, 16 स्टेशन रोड, लखनऊ।
6 उत्तर प्रदेश आसवक संघ का एक प्रतिनिधि। निदेशक (आपरेसन्स), मेसर्स रेडिको खेतान लि0, रामपुर।
7 उत्तर प्रदेश अल्कोहल बेस्ड इण्ड, डेवलेपमेंट एसोसियेशन का एक प्रतिनिधि। जनरल सेक्रेटरी, यूपी आबिदा (uttar pradesh alcohol based industries development association) फ्लैट नं0 डब्लू डब्लू-01 रोहताश गोल्फलिंक अपार्टमेंन्ट, 98, पार्क रोड, लखनऊ-226001
8 उत्तर प्रदेश गढई ढलाई उद्योग यीस्ट, तम्बाकू तथा पशु आहार निर्माताओं का एक प्रतिनिधि। डायरेक्टर्स मेसर्स कपिला कृषि उद्योग लि0 पताः 108/363, प्रथम तल, जी0टी0 रोड, राम कृष्ण नगर, कानपुर-208012
9 प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लि0 अथवा उसका प्रतिनिधि जो सलाहाकार पद से निम्न स्तर का न हो। पदेन सदस्य
10 प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लि0 अथवा उसका प्रतिनिधि जो उप प्रबन्ध निदेशक पद से निम्न स्तर का न हो। पदेन सदस्य
85 abkari anu-2- 2020 Data-7 2 उार प्रदेश असाधारण गजट, 19 जून, 2020

आज्ञा से, संजय आर भूसरेड्‌डी, प्रमुख सचिव।पी0एस0यू0पी-ए0पी0 85 राजपत्र-2020-(177)-599 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी॰/आफसेट)। पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 2 सा0 आबकारी-2020-(178)-100 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी॰/आफसेट)। 85 abkari anu-2- 2020 Data-7

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 19 June 2020. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2020-06-19.c_202302271538518632/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2020-06-19.c_202302271538518632.