क्रम-सं0-97
रजिस्ट्रेशन नं0-एस0एस0पी0/एल0डब्लू/एन0पी0-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
लखनऊ, गुरुवार, दिनांक 02 जुलाई, 2020 11 आषाढ़, शक संवत्, 1942
विधान सभा सचिवालय उत्तर प्रदेश (संसदीय अनुभाग) --------- संख्या : 501/वि0स0/संसदीय/167(सं)/2005 टी0सी0 लखनऊ, दिनांक 02 जुलाई, 2020
--------
अधिसूचना
इस सचिवालय की अधिसूचना संख्या ः 31/वि0स0/संसदीय/167(सं)/2005 टी0सी0, दिनांक 08 जनवरी, 2019 के क्रम में यह अधिसूचित किया जाता है कि माननीय अध्यक्ष, विधान सभा, उत्तर प्रदेश द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा-5 (2) की अपेक्षानुसार विधान सभा सचिवालय, उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव, श्री बृज भूषण दुबे को तात्कालिक प्रभाव से इस सचिवालय में अपीलीय अधिकारी (Appellate Authority) पदाभिहित (Designate) किया गया है।
आज्ञा से, प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव,
विधान सभा, उत्तर प्रदेश।