लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
—
(परिनियत आदेश)
8 2020
1942
लोक निर्माण अनुभाग-2 ———— संख्या 410/23-2–2020-52(सा0)-2020 लखनऊ, 8 अक्टूबर, 2020 ———— अधिसूचना
चूँकि राज्य सरकार की यह राय है कि जिला मथुरा में यमुना नदी के स्यारहा घाट पर एक नए सार्वजनिक नौघाट की आवश्यकता है; अतएव, अब, उत्तरी भारत नौघाट अधिनियम, 1878 (अधिनियम संख्या 17 सन् 1878) की धारा 4 के खण्ड (ग) और (घ) के अधीन शक्तियों का प्रयोग करके, राज्यपाल इस अधिसूचना के गजट में प्रकाशित किये जाने के दिनांक से नीचे अनुसूची में यथा दर्शित सीमाओं के भीतर जिला मथुरा में स्यारहा घाट पर एक नया सार्वजनिक नौघाट स्थापित करती हैं। पूर्वोक्त अधिनियम की धारा 6 के अधीन, राज्यपाल अग्रतर निदेश देती हैं कि पूर्वोक्त दिनांक से, जिला मथुरा में स्यारहा घाट पर पूर्वोक्त सार्वजनिक नौघाट का तत्कालिक अधीक्षण, अधीक्षण अभियन्ता, आगरा वृत्त, लोक निर्माण विभाग, आगरा में निहित होगा।
अनुसूची
| जिला का नाम | नदी के दोनों ओर पर परगना का नाम | नदी के दोनों ओर पर का नाम | नदी जिस पर नौकाघाट स्थापित किया जाना है | नौकाघाट का नाम | नौकाघाट की श्रेणी |
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
| मथुरा | 1-माट 2-छाता | 1-सुरीर ओहावा 2-स्यारहा | यमुना नदी | स्यारहा घाट | ''ए'' |
नौघाट की सीमा
| धारा के ऊपर की ओर | दूरी | धारा के नीचे की ओर | दूरी |
| 7 | 8 | 9 | 10 |
| शेरगढ़ | 8 कि0मी0 | बाबूगढ़ | 15.00 किमी0 |
No. 410/XXIII-II–2020-52(Sa)-2020
Dated Lucknow, October 8, 2020
WHEREAS the State Government is of the opinion that a new public ferry is needed on the Yamuna River at Syaraha Ghat in district Mathura;
NOW, THEREFORE, in exercise of the powers under clauses (c) and (d) of section 4 of the Northern India Ferries Act, 1878 (Act no.XVII of 1878), the Governor is pleased to establish, with effect from the date of publication of this notification in the Gazette, a new public ferry on the Syaraha Ghat in district Mathura within its limits as shown in the Schedule below.
Under section 6 of the aforesaid Act, the Governor is further pleased to direct that with effect from the aforesaid date, the immediate superintendence of the aforesaid public ferry at Syaraha Ghat in district Mathura shall vest in the Superintending Engineer, Agra Circle, Lok Nirman Vibhag, Agra.
SCHEDULE
| Name of District | Name of the Pargana on both sides of the river | Name of village on both sides of the river | Name of the river on which ferry is to be established | Name of the Ferry |
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 |
| Mathurra | 1-Mant 2-Chata | 1-Surir Ohawa 2-Syaraha Limit of Ferry | Yamuna | Syaraha Ghat |
| Class of Ferry | Upstream | Distance | Down Stream | Distance |
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
| "A" | Shergarh | 8.00 Km. | Babugarh | 15.00 Km. |
By order,
NITIN RAMESH GOKARN,
Pramukh Sachiv.