क्रम-संख्या–242(क)
रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०-
डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट
—
(परिनियत आदेश)
संख्या 4/शा/735-2020-4–117(गोण्डा)-2014
लखनऊ, 04 दिसम्बर, 2020
निरस्तीकरण/अधिसूचना
जनपद गोण्डा की ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन/परिसीमन के सम्बन्ध में निर्गत अधिसूचना संख्या 4/891/2015-4/117(गोण्डा)/2014, दिनांक 30 अप्रैल, 2015 को कालान्तर में जनपद-गोण्डा के ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के सम्बन्ध में निर्गत शासनादेश संख्या 2578/33-3-2020–03रा0नि0आ0/14, दिनांक 06 नवम्बर, 2020 के क्रम में शासनादेश संख्या 2758/33-3-2020–62-20, दिनांक 02 दिसम्बर, 2020 में दी गई व्यवस्थानुसार पूर्व में गजट के माध्यम से प्रकाशित अधिसूचना संख्या 4/891-2015-4–117(गोण्डा)-2014, दिनांक 30 अप्रैल, 2015 को एतद्द्वारा निरस्त किया जाता है।
आज्ञा से, किंजल सिंह,
निदेशक, पंचायती राज, उ0 प्र0।