Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

नगर पंचायत मसूानगर के मानचित्र में प्रदर्शित ग्राम गौसगंज, फत्तेपुर, रसूलपुर एवं मूसानगर बागंर जिला कानपुर देहात का भाग माना जायेगा।

Published 23 December 2020

Department
Urban Development Department
Type
Extraordinary
Notification no.
2599/9-1-2020-18ए0क्यू0-17
Subdepartment
Anubhag-1
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2020-12-23.c_202302181348559747
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-संख्या-279(क-3) रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०-

डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

—

(परिनियत आदेश)

नगर विकास अनुभाग-1 ———— संख्या 2599/9-1-2020-18ए0क्यू0-17 लखनऊ, 23 दिसम्बर, 2020 ———— अधिसूचना

-

जिला कानपुर देहात में नगर पंंचायत मूसानगर के गठन के संबंध में अंतिम अधिसूचना संख्या 2025/9- 1–2019-18ए0क्यू0-17, दिनांक 23 दिसम्बर, 2019 निर्गत किया गया है। जिलाधिकारी, कानपुर देहात के पत्र दिनांक 06 नवम्बर, 2020 द्वारा यह अवगत कराया गया है कि नगर पंचायत मूसानगर बनाये जाने हेतु प्रेषित उनके कार्यालय के प्रस्ताव दिनांक 22 फरवरी, 2018 में ग्राम गौसगंज, फत्तेपुर, रसूलपुुर एवं मूसानगर बांगर की गाटाओं को सम्मिलित करते हुए प्रस्ताव प्रेषित किया गया था, किन्हीं कारणों से शासन द्वारा निर्गत अधिसूचना में ग्राम गौसगंज का उल्लेख किया जाना छूट गया है, जबकि गौसगंज की आबादी एवं क्षेत्रफल प्रस्ताव में सम्मिलित था। ग्राम गौसगंज के समस्त क्षेत्र को अधिसूचना में सम्मिलित ग्राम फत्तेपुर, मूसानगर बांगर एवं रसूलपुर चारों ओर से घेरे हुये है। अतएव जिलाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा शासन की निर्गत अधिसूचना संख्या 2025/9-1–2019- 18ए0क्यू0-17, दिनांक 23 दिसम्बर, 2019 में ग्राम गौसगंज को सम्मिलित कर संशोधित अधिसूचना निर्गत करने का अनुरोध किया गया है।

2-उपरोक्त के संबंध में उल्लेख करना है कि नगर पंचायत सृजन संबंधी शासनादेश संख्या 2979/9-1–2016-426सा-14, दिनांक 06 अक्टूबर, 2016 में निर्धारित मानक के प्रस्तर-3 के बिन्दु संख्या-10 के अनुसार नगर पंचायत, मूसानगर, जिला कानपुर देहात के गठन संबंधी अधिसूचना 2025/9-1–2019-18ए0क्यू0-17, 671 Rph nagar vikas anu-1- (Sudhi) 2021 Data 8 d 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 23 दिसम्बर, 2020 दिनांक 23 दिसम्बर, 2019 में नगर पंचायत के सीमावर्ती गाटा संख्याओं का उल्लेख किया गया है। ग्राम गौसगंज, नगर पंचायत मूसानगर के मध्य में स्थित होने के कारण उक्त ग्राम की गाटाओं का उल्लेख अधिसूचना में नहीं किया गया है।

इस प्रकार नगर पंचायत, मूसानगर के मानचित्र में प्रदर्शित अतः नगर पंचायत मूसानगर के मानचित्र में प्रदर्शित ग्राम गौसगंज, फत्तेपुर, रसूलपुर एवं मूसानगर बांगर नगर पंचायत मूसानगर, जिला कानपुर देहात का भाग माना जायेगा।

आज्ञा से,

दीपक कुमार,

प्रमुख सचिव।पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 671 राजपत्र-2021-(1329)-649 प्रतियां (कम्प्यूटर/ट्रेसिंग/आफसेट)। 671 Rph nagar vikas anu-1- (Sudhi) 2021 Data 8 d

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 23 December 2020. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2020-12-23.c_202302181348559747/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2020-12-23.c_202302181348559747.