Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

जिला अलीगढ़ सम्बन्धित अधिसूचना संख्या 2857/9-1-2019-424सा-12 दिनांक 31.12.2019 में संशोधन

Published 29 January 2021

Department
Urban Development Department
Type
Extraordinary
Notification no.
129/9-1-2021-424सा-12
Subdepartment
Anubhag-1
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-01-29.c_202211101224491423
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-संख्या-14(ख-7) रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस॰एस॰पी॰/एल॰-

डब्लू०/एन॰पी॰-91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

—

(परिनियत आदेश)

नगर विकास अनुभाग-1

संख्या 129/9-1–2021-424सा-12

लखनऊ, 29 जनवरी, 2021

-------

अधिसूचना

जिला अलीगढ़ में नगर पंचायत पिसावा के गठन के संबंध में अंतिम अधिसूचना संख्या 2857/9-1–2019- 424सा-12 दिनांक 31.12.2019 निर्गत किया गया है। जिलाधिकारी, अलीगढ़ के पत्र दिनांक 18 जनवरी, 2021 द्वारा यह अवगत कराया गया है कि उक्त नगर पंचायत में ग्राम रूपनगर का उल्लेख नहीं है, जबकि जनपद स्तर पर प्रेषित प्रस्ताव के साथ संलग्न रूप पत्र 'ट' में ग्राम रूपनगर, नगर पंचायत पिसावा, जिला अलीगढ़ में शामिल है। नगर पंचायत पिसावा के मानचित्र में 07 ग्राम-पिसावा, सुजावलगढ़, जलालपुर, पोस्तीका, शेरपुर, नगला भूप सिंह एवं रूपनगर सम्मिलित है, परन्तु नगर पंचायत, पिसावा के प्रादेशिक क्षेत्र में 06 ग्रामों की सीमा के गाटे अधिसूचित हो सके हैं। ग्राम रूपनगर के सीमावर्ती गाटे तकनीकी कारणों से अधिसूचित होने से रह गये हैं। ग्राम रूपनगर, नगर पंचायत पिसावा, जिला अलीगढ़ की सीमा के अन्दर हैं, ऐसी स्थिति में इन राजस्व ग्रामों में ग्राम पंचायत चुनाव कराया जाना व्यावहारिक दृष्टि से उचित नहीं है। अतएव जिलाधिकारी, अलीगढ़ द्वारा उपरिवर्णित छूट गये ग्राम रूपनगर की सीमावर्ती गाटों को नगर पंचायत, पिसावा, जिला अलीगढ़ में अधिसूचित कराये जाने का अनुरोधकिया गया है। 707 RPH 2021 (Nagar Vikas-1) Data 4e 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 29 जनवरी, 2021 2-उपरोक्त के संबंध में उल्लेख करना है कि नगर पंचायत सृजन संबंधी शासनादेश संख्या 2979/9-1– 2016-426सा-14, दिनांक 06.10.2016 में निर्धारित मानक के प्रस्तर-3 के बिन्दु संख्या-10 के अनुसार नगर पंचायत पिसावा, जिला अलीगढ़ के गठन संबंधी अधिसूचना संख्या 2857/9-1–2019-424सा-12 दिनांक 31.12.2019 में नगर पंचायत के सीमावर्ती गाटा संख्याओं का उल्लेख किया गया है। सीमावर्ती गाटाओं के अन्दर में पड़ने वाले समस्त गावों/राजस्व ग्रामों को नगर पंचायत का भाग माना जायेगा।

3-इस प्रकार नगर पंचायत पिसावा के मानचित्र में प्रदर्शित 07 ग्राम-पिसावा, सुजावलगढ़, जलालपुर, पोस्तीका, शेरपुर, नगला भूप सिंह एवं रूपनगर, नगर पंचायत पिसावा, जिला अलीगढ़ का भाग माना जायेगा।

आज्ञा से,

दीपक कुमार,

प्रमुख सचिव।पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 707 राजपत्र-2021-(1408)-59950=649 प्रतियाँ (कम्प्यूटर/टी0/ऑफसेट)। 707 RPH 2021 (Nagar Vikas-1) Data 4e

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 29 January 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-01-29.c_202211101224491423/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-01-29.c_202211101224491423.