Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश आबकारी प्राविधिक सेवा नियमावली, 2021

Published 09 March 2021

Department
Excise Department
Type
Extraordinary
Notification no.
601 ई-1/तेरह-2021-499(6)-2012
Subdepartment
Anubhag-1
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-03-09.c_202212311349593476
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल०- क्रम-संख्या-47

डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

—

(सामान्य परिनियम नियम)

आबकारी अनुभाग-1

————

संख्या 601 ई-1/तेरह-2021-499(6)-2012

लखनऊ, 9 मार्च, 2021

————

अधिसूचना

संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके और इस विषय पर समस्त विद्यमान नियमों और आदेशों का अधिक्रमण करके राज्यपाल उत्तर प्रदेश आबकारी प्राविधिक सेवा में भर्ती और उसमें नियुक्त व्यक्तियों की सेवा की शर्तों को विनियमित करने के लिये निम्नलिखित नियमावली बनाती हैं :-

उत्तर प्रदेश आबकारी प्राविधिक सेवा नियमावली, 2021

भाग-एक-सामान्य

1-(1) यह नियमावली उत्तर प्रदेश आबकारी प्राविधिक सेवा नियमावली, 2021 कही संक्षिप्त नाम और प्रारम्भ

जायेगी।

(2) यह तुरन्त प्रवृत्त होगी।

सेवा की प्रास्थिति 2-उत्तर प्रदेश आबकारी प्राविधिक सेवा एक राज्य सेवा है जिसमें समूह "क" एवं

"ख" के पद समाविष्ट है।2 उार प्रदेश असाधारण गजट, 9 मार्च, 2021 परिभाषायें 3-जब तक विषय या संदर्भ में कोई प्रतिकूल बात न हो, इस नियमावली में ,-

(क) "अधिनियम" का तात्पर्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जन जातियों और अन्य पिछड़े वर्गाें के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1994 से है ;

(ख) "नियुक्ति प्राधिकारी" का तात्पर्य राज्यपाल से है ;

(ग) "भारत का नागरिक" का तात्पर्य ऐसे व्यक्ति से है जो संविधान के भाग-दो के अधीन भारत का नागरिक हो या समझा जाय ;

(घ) ''आयोग'' का तात्पर्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से है ;

(ङ) "संविधान" का तात्पर्य भारत का संविधान से है ;

(च) "सरकार" का तात्पर्य उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार से है ;

(छ) "राज्यपाल" का तात्पर्य उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से है ;

(ज) "सेवा का सदस्य" का तात्पर्य सेवा के संवर्ग में किसी पद पर इस नियमावली या इस नियमावली के प्रारम्भ होने के पूर्व प्रवृत्त नियमों या आदेशों के अधीन मौलिक रूप से नियुक्त व्यक्ति से है ;

(झ) ''नागरिकों के अन्य पिछड़े वर्गाें'' का तात्पर्य समय - समय पर यथा संशोधित, अधिनियम की अनुसूची एक में विनिर्दिष्ट नागरिकों के पिछडे़ वर्गों से है ;

(ट) "सेवा" का तात्पर्य उत्तर प्रदेश आबकारी प्राविधिक समूह "क" एवं "ख" सेवा से है ।

(ठ) "मौलिक नियुक्ति" का तात्पर्य सेवा के संवर्ग में किसी पद पर ऐसी नियुक्ति से है जो तदर्थ नियुक्ति न हो और नियमों के अनुसार चयन के पश्चात की गई हो और यदि कोई नियम न हो तो सरकार द्वारा जारी किये गये कार्यपालक अनुदेशों द्वारा तत्समय विहित प्रक्रिया अनुसार की गयी हो ;

(ड) "भर्ती का वर्ष" का तात्पर्य किसी कलेण्डर वर्ष की पहली जुलाई से प्रारम्भ होने वाली बारह मास की अवधि से है।

भाग-दो-संवर्ग

सेवा का संवर्ग 4-(1) सेवा की सदस्य संख्या और उसमें प्रत्येक श्रेणी में पदों की संख्या उतनी होगी जितनी सरकार द्वारा समय-समय पर अवधारित की जाय;

(2) जब तक कि उप नियम (1) के अधीन परिवर्तनकारी आदेश न दिये जायें, सेवा की सदस्य संख्या उतनी होगी जितनी नीचे दी गयी है :-

क्रम संख्या पद का नाम पदों की संख्या
स्थायी अस्थायी योग
1. प्राविधिक अधिकारी 0 2 2
2. वरिष्ठ प्राविधिक अधिकारी 0 1 1
3. मुख्य प्राविधिक अधिकारी 0 1 1

(एक) नियुक्ति प्राधिकारी किसी रिक्त पद को बिना भरे हुए छोड सकता है या राज्यपाल उसे आस्थगित रख सकती हैं, जिससे कोई व्यक्ति प्रतिकर का हकदार न हो; या (दो) राज्यपाल ऐसे अतिरिक्त स्थायी/अस्थायी पदों का सृजन कर सकतीे हैं, जिन्हें वह उचित समझें।786_RPH_Abkari_2021 data 11F उार प्रदेश असाधारण गजट, 9 मार्च, 2021 3 भाग-तीन-भर्ती

5-सेवा के विभिन्न श्रेणी के पदों पर भर्ती निम्नलिखित स्रोतो से की जायेगीः भर्ती का स्रोत (1) प्राविधिक अधिकारी-आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती द्वारा;

(2) वरिष्ठ प्राविधिक अधिकारी-मौलिक रूप से नियुक्त ऐसे प्राविधिक अधिकारियों,

जिन्होंने भर्ती वर्ष के प्रथम दिवस को इस रूप में दस वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली हो, में से

विभागीय चयन समिति के माध्यम से पदोन्नति द्वारा ;

(3) मुख्य प्राविधिक अधिकारी-मौलिक रूप से नियुक्त वरिष्ठ प्राविधिक अधिकारियों,

जिन्होंने भर्ती वर्ष के प्रथम दिवस को इस रूप में पांच वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली हो, में से

विभागीय चयन समिति के माध्यम से पदोन्नति द्वारा ;

आरक्षण

6-अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए

आरक्षण, उक्त अधिनियम और समय-समय पर यथा संशोधित उत्तर प्रदेश लोक सेवा

(शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिये

आरक्षण) अधिनियम 1993 तथा भर्ती के समय प्रवृत्त शासनादेशों के अनुसार होगा।

भाग-चार-अर्हतायें

7-सेवा में किसी पद पर सीधी भर्ती के लिए यह आवश्यक है कि अभ्यर्थीः राष्ट्रीयता

(क) भारत का नागरिक हो ; या

(ख) तिब्बती शरणार्थी हो, जो भारत में स्थायी निवास के अभिप्राय से पहली

जनवरी, 1962 के पूर्व भारत आया हो ; या

(ग) भारतीय उद्‌भव का ऐसा व्यक्ति हो जिसने भारत में स्थायी निवास के

अभिप्राय से पाकिस्तान, वर्मा, श्रीलंका या किसी पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या, युुगांडा और

यूनाईटेड रिपब्लिक आफ तन्जानिया (पूर्ववर्ती तागानिक और जंजीबार)से प्रव्रजन किया

हो ; या

परन्तु यह कि उपर्युक्त श्रेणी (ख) या (ग) के अभ्यर्थी को ऐसा व्यक्ति होना

चाहिए जिसके पक्ष में राज्य सरकार द्वारा पात्रता का प्रमाण पत्र जारी किया गया

हो :

परन्तु यह और कि श्रेणी (ख) के अभ्यर्थी से यह भी अपेक्षा की जायेगी कि

वह सक्षम प्राधिकारी, जो पुलिस उप महानिरीक्षक, अभिसूचना शाखा, उत्तर प्रदेश

से निम्न श्रेणी का न हो, पात्रता का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर

ले :

परन्तु यह भी कि यदि कोई अभ्यर्थी उपर्युक्त श्रेणी (ग) का हो तो पात्रता का

प्रमाण-पत्र एक वर्ष से अधिक अवधि के लिए जारी नहीं किया जायेगा और ऐसे

अभ्यर्थी को एक वर्ष की अवधि के आगे सेवा में इस शर्त पर रहने दिया जायेगा

कि वह भारत की नागरिकता प्राप्त कर ले।

टिप्पणी-ऐसे अभ्यर्थी, जिसके मामले में पात्रता का प्रमाण-पत्र आवश्यक हो

किन्तु वह न तो जारी किया गया हो और न देने से इन्कार किया गया हो, को

किसी परीक्षा या साक्षात्कार में सम्मिलित किया जा सकता है और उसे इस शर्त

पर अनन्तिम रूप से नियुक्त भी किया जा सकता है कि आवश्यक प्रमाण-पत्र

उसके द्वारा प्राप्त कर लिया जाय या उसके पक्ष में जारी कर दिया जाय।786_RPH_Abkari_2021 data 11F 4 उार प्रदेश असाधारण गजट, 9 मार्च, 2021 शैक्षणिक अर्हता 8-सेवा में प्राविधिक अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी को निम्नलिखित अर्हता धारित करना आवश्यक होगा :-

(1) भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या किसी संस्था से रसायन अभियान्त्रिकी अथवा जैव रसायन अभियान्त्रिकी अथवा जैव प्रौद्योगिकी में स्नातक उपाधि के साथ सम्बन्धित शाखा अथवा विषय की अभियान्त्रिकी में स्नातक अभिक्षमता परीक्षा में अर्हता प्राप्त हो ;

अथवा

(2) भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या किसी संस्था से रसायन विज्ञान अथवा जैव रसायन विज्ञान अथवा सूक्ष्म रसायन विज्ञान में परास्नातक उपाधि के साथ सम्बन्धित विषय/शाखा की अभियान्त्रिकी में स्नातक अभिक्षमता परीक्षा में अर्हता प्राप्त हो ।

अधिमानी अर्हता 9-ऐसे अभ्यर्थी को, जो -

(एक) प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो,

या

(दो) राष्ट्रीय कैडेट कोर में ''बी'' प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो,

अन्य बातों के समान होने पर सीधी भर्ती के मामले में अधिमान प्रदान किया जायेगा।

आयु 10-सीधी भर्ती के लिए यह आवश्यक है कि किसी अभ्यर्थी ने उस कलेण्डर वर्ष, जिसमें सीधी भर्ती के लिए रिक्तियॉ विज्ञापित की जायं, की पहली जुलाई को 21 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष से अधिक आयु प्राप्त न की हो :

परन्तु यह कि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जन जातियों और ऐसी अन्य श्रेणियों, जो सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित की जायं, के अभ्यर्थियों के मामले में उच्चतर आयु सीमा उतने वर्ष अधिक होगी जितनी विनिर्दिष्ट की जाय ।

चरित्र 11-सेवा में किसी पद पर सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थी के लिये ऐसे चरित्र का होना आवश्यक है कि वह सरकारी सेवा में सेवायोजन के लिए सभी प्रकार से उपयुक्त हो। नियुक्ति प्राधिकारी इस बिन्दु पर अपना समाधान कर लेगा।

टिप्पणी :-संघ सरकार या किसी राज्य सरकार या किसी स्थानीय प्राधिकारी द्वारा या संघ सरकार या राज्य सरकार के स्वामित्वाधीन या नियंत्रणाधीन किसी निगम या निकाय द्वारा पदच्युत व्यक्ति सेवा में किसी पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे। नैतिक अद्यमता से अन्र्तग्रस्त किसी अपराध के लिए दोष सिद्ध व्यक्ति भी पात्र नहीं होंगे।

वैवाहिक प्रास्थिति 12-सेवा में किसी पद पर नियुक्ति के लिए ऐसा पुरूष अभ्यर्थी पात्र नहीं होगा, जिसकी एक से अधिक पत्नियॉ जीवित हों या ऐसी महिला अभ्यर्थी पात्र नहीं होगी जिसने ऐसे पुरूष से विवाह किया हो जिसकी पहले से एक पत्नी जीवित होः

परन्तु यह कि सरकार किसी व्यक्ति को इस नियम के प्रवर्तन में छूट दे सकती है यदि उसका यह समाधान हो जाय कि ऐसा करने के लिए विशेष कारण विद्यमान हैं।

शारीरिक स्वस्थता 13-किसी अभ्यर्थी को सेवा में किसी पद पर नियुक्त नहीं किया जायेगा जब तक कि मानसिक और शारीरिक दृष्टि से उसका स्वास्थ्य अच्छा न हो और वह किसी ऐसे शारीरिक दोष से मुक्त न हो जिससे उसे अपने कर्तव्यों का दक्षतापूर्वक पालन करने में बाधा पड़ने की सम्भावना हो । किसी अभ्यर्थी को नियुक्ति के लिए अन्तिम रूप से अनुमोदित किये जाने के पूर्व उससे यह अपेक्षा की जायेगी कि उसने चिकित्सा परिषद की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है :

परन्तु यह कि पदोन्नति द्वारा भर्ती किये गये अभ्यर्थी से चिकित्सा परिषद की परीक्षा उत्तीर्ण करने की अपेक्षा नहीं की जायेगी ।786_RPH_Abkari_2021 data 11F उार प्रदेश असाधारण गजट, 9 मार्च, 2021 5 भाग-पाँच-भर्ती की प्रक्रिया

रिक्तियों का 14-(1) नियुक्ति प्राधिकारी वर्ष के प्रक्रम के दौरान भरी जाने वाली रिक्तियों की

अवधारण और संख्या और नियम 6 के अधीन आरक्षित अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा अन्य

सीधी भर्ती की श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिये आरक्षित की जाने वाली रिक्तियों की संख्या भी अवधारित करेगा

प्रक्रिया

और आयोग को सूचित करेगा।

(2) प्राविधिक अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती के मामले में चयन प्रक्रिया में सम्मिलित

होने की अनुज्ञा के लिये आवेदन विहित प्रपत्र में आयोग द्वारा जारी विज्ञापन में आयोग द्वारा

आमंत्रित किये जायेंगे।

(3) प्राविधिक अधिकारी के पद पर भर्ती आयोग द्वारा धारा 8 के अधीन शैक्षणिक

अर्हता में यथा उल्लिखित सम्बंधित शाखा / विषय में स्नातक अभियान्त्रिकी अभिक्षमता परीक्षा

में प्राप्तांक के आधार पर दिये गये अंकों और आयोग द्वारा विनिश्चित किये गये साक्षात्कार में

कुल अंकों के आधार पर प्रदत्त अंकों के माध्यम से की जायेगी;

(4) आयोग, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों

का सम्यक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए ऐसी संख्या में

अभ्यर्थियों, जो नियम 8 के अनुसार आवश्यक योग्यता पूर्ण करते हों, को साक्षात्कार हेतु स्नातक

अभियान्त्रिकी अभिक्षमता परीक्षा में प्राप्तांकों के क्रम में बुलाया जायेगा।

(5) आयोग अभियान्त्रिकी में स्नातक अभिक्षमता परीक्षा में और साक्षात्कार में प्रत्येक

अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की उनकी प्रवीणता क्रम में एक सूची तैयार

करेगा और ऐसी संख्या में अभ्यर्थियों को, जिन्हें नियुक्ति हेतु उपयुक्त समझे, सिफारिश

करेगा। यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के प्राप्तांक समान हों तो स्नातक अभियान्त्रिकी

अभिक्षमता परीक्षा में अधिक प्राप्तांक वाले अभ्यर्थी को सूची में उच्चतर स्थान पर रखा

जायेगा। यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के स्नातक अभियान्त्रिकी अभिक्षमता परीक्षा में भी

प्राप्तांक समान हों तो आयु में ज्येष्ठ अभ्यर्थी को सूची में उच्चतर स्थान पर रखा जायेगा।

आयोग उक्त सूची नियुक्ति प्राधिकारी को अग्रसारित करेगा।

पदोन्नति हेतु 15-(1) सेवा में पदों पर पदोन्नति द्वारा भर्ती, समय-समय पर यथा संशोधित उत्तर

भर्ती की

प्रदेश सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिये मानदण्ड) नियमावली, 1994 में दिये गये

प्रक्रिया मानदण्ड के आधार पर समय समय पर यथा संशोधित उत्तर प्रदेश विभागीय पदोन्नति समिति

का गठन (सेवा आयोग के क्षेत्र के बाहर के पदों के लिये) नियमावली 1992 के अनुसार गठित

चयन समिति के माध्यम से की जायेगी।

(2) नियुक्ति प्राधिकारी अभ्यर्थियों की पात्रता सूचियॉं, समय-समय पर यथा संशोधित

उत्तर प्रदेश (लोक सेवा आयेाग के क्षेत्र के बाहर के पदों पर) चयनोन्नति पात्रता सूची

नियमावली,1986 के अनुसार तैयार करेगा और उसे उनकी चरित्र पंजियों और उनसे संबंधित

ऐसे अन्य अभिलेखों, जो उचित समझे जायें, के साथ चयन समिति के समक्ष

रखेगा ।

(3) चयन समिति अभ्यर्थियों के मामले पर विचार, उप नियम (2) में निर्दिष्ट अभिलेखों

के आधार पर करेगी, यदि वह आवश्यक समझे तो अभ्यर्थियों के साथ साक्षात्कार भी कर

सकती है।

(4) चयन समिति, चयनित अभ्यर्थियों की उस संवर्ग, जिससे उनका पदोन्नति किया

जाना है, में उनकी ज्येष्ठता क्रम में सूची तैयार करके उसे नियुक्ति प्राधिकारी को अग्रसारित

करेगी।786_RPH_Abkari_2021 data 11F 6 उार प्रदेश असाधारण गजट, 9 मार्च, 2021

भाग-छः-नियुक्ति, परिवीक्षा, स्थायीकरण एवं ज्येष्ठता

नियुक्ति 16-(1) नियुक्ति प्राधिकारी अभ्यर्थियों के नाम, उस क्रम में लेकर, जिसमें वे यथास्थिति, नियम 14 एवं 15 के अधीन तैयार की गयी सूची में हों, नियुक्ति करेगा।

(2) यदि किसी एक चयन के संबंध में नियुक्ति के एक से अधिक आदेश निर्गत किये जायें तो एक संयुक्त आदेश भी जारी किया जायेगा जिसमें व्यक्तियों के नामों का उल्लेख उस ज्येष्ठता क्रम में किया जायेगा, जैसा कि उस संवर्ग में हो, जिससे उन्हें पदोन्नति किया जाये। परिवीक्षा 17-(1) सेवा में किसी पद पर मौलिक रूप से नियुक्त किसी व्यक्ति को समय समय पर यथा संशोधित उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक परिवीक्षा नियमावली 2013 के अनुसार परिवीक्षा पर रखा जायेगा।

(2) यदि परिवीक्षा अवधि या बढ़ायी गयी परिवीक्षा अवधि के दौरान या उसकी समाप्ति पर किसी समय नियुक्ति प्राधिकारी को यह प्रतीत हो कि परिवीक्षाधीन व्यक्ति ने अपने अवसरों का पर्याप्त उपयोग नहीं किया है या अन्यथा तुष्टि प्रदान करने में विफल रहा है तो उसे उसके मौलिक पद, यदि कोई हो, पर प्रत्यावर्तित किया जा सकता है और यदि उसका किसी पद पर धारणाधिकार न हो तो उसकी सेवायें समाप्त की जा सकती हैं।

(3) ऐसा परिवीक्षाधीन व्यक्ति, जिसे उप नियम (2) के अधीन प्रत्यावर्तित किया जाये या जिसकी सेवाएं समाप्त की जायं, किसी प्रतिकर का हकदार नहीं होगा ।

(4) नियुक्ति प्राधिकारी संवर्ग में सम्मिलित किसी पद पर या किसी अन्य समकक्ष या उच्चतर पद पर स्थानापन्न रूप में या अस्थायी हैसियत से की गई निरन्तर सेवा को परिवीक्षा अवधि की संगणना के प्रयोजनार्थ गिने जाने की अनुज्ञा दे सकता है।

स्थायीकरण 18-(1) उप नियम (2) के उपबन्धों के अध्यधीन किसी परिवीक्षाधीन व्यक्ति को परिवीक्षा अवधि या बढाई गई परिवीक्षा अवधि की समाप्ति पर उसकी नियुक्ति में स्थायी कर दिया जायेगा, यदि-

(क) उसका कार्य और आचरण संतोषजनक बताया जाये;

(ख) उसकी सत्यनिष्ठा प्रमाणित कर दी जाये;

(ग) नियुक्ति प्राधिकारी का यह समाधान हो जाय कि वह अन्यथा स्थायीकरण हेतु उपयुक्त है।

(2) जहाँ उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी सेवकों की स्थायीकरण नियमावली,1991 के उपबन्धों के अनुसार स्थायीकरण आवश्यक नहीं है वहॉं उस नियमावली के नियम 5 के उपनियम (3) के अधीन यह घोषणा करते हुए आदेश कि संबंधित व्यक्ति ने परिवीक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, स्थायीकरण का आदेश समझा जायेगा।

ज्येष्ठता 19-सेवा में किसी श्रेणी के पद पर मौलिक रूप से नियुक्त व्यक्तियों की ज्येष्ठता समय-समय पर यथा संशोधित उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक ज्येष्ठता नियमावली, 1991 के अनुसार अवधारित की जायेगी।

भाग-सात-वेतन इत्यादि

वेतनमान 20-(1) सेवा में विभिन्न श्रेणियों के पदों पर नियुक्त व्यक्तियों का अनुमन्य वेतनमान ऐसा होगा जैसा सरकार द्वारा समय-समय पर अवधारित किया जाय ।

(2) इस नियमावली के प्रारम्भ के समय वेतनमान निम्नवत हैं :-

क्र0सं0 पद का नाम वेतनमान
1 प्राविधिक अधिकारी वेतन मैट्रिक्स लेबल-10 (रू0 56100 - 177500)
2 वरिष्ठ प्राविधिक अधिकारी व तन मैट्रिक्स लेबल-11 (रू0 67700 - े 208700)
3 मुख्य प्राविधिक अधिकारी वेतन मैट्रिक्स लेबल-12 (रू0 78800 - 209200)
786_RPH_Abkari_2021 data 11F उार प्रदेश असाधारण गजट, 9 मार्च, 2021 7

परिवीक्षा अवधि में वेतन

21-(1) फण्डामेंटल रूल्स में किसी प्रतिकूल उपबंध के होते हुए भी किसी परिवीक्षाधीन व्यक्ति को यदि वह पहले से किसी स्थायी सरकारी सेवा में न हो, समयमान में प्रथम वेतनवृद्धि तभी दी जायेगी, जब उसने एक वर्ष की सन्तोषजनक सेवा पूरी कर ली हो और जहॉं विहित हो विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया हो और द्वितीय वेतनवृद्धि दो वर्ष की सेवा के पश्चात्‌ तभी दी जायेगी, जब उसने परीवीक्षा अवधि पूरी कर ली हो और उसे स्थायी भी कर दिया गया हो :

परन्तु यह कि यदि संतोष प्रदान न कर सकने के कारण परिवीक्षा अवधि बढायी जाती है तो इस प्रकार बढायी गयी अवधि की गणना वेतनवृद्धि के लिये नहीं की जायेगी, जब तक कि नियुक्ति प्राधिकारी अन्यथा निदेश न दे।

(2) ऐसे व्यक्ति, जो पहले से किसी सरकारी पद पर हो, का परिवीक्षा अवधि में वेतन

सुसंगत नियमों द्वारा विनियमित होगा :

परन्तु यह कि यदि संतोष प्रदान न कर सकने के कारण परिवीक्षा अवधि बढायी जाये तो इस प्रकार बढ़ायी गयी अवधि की गणना वेतनवृद्वि के लिये नहीं की जायेगी, जब तक कि नियुक्ति प्राधिकारी अन्यथा निदेश न दे।

(3) ऐसे व्यक्ति का, जो पहले से स्थायी सरकारी सेवा में हो, परिवीक्षा अवधि में वेतन, राज्य के कार्यकलाप के सम्बंध में सेवारत सरकारी सेवकों पर सामान्यतया लागू सुसंगत नियमों द्वारा विनियमित होगा।

भाग-आठ-अन्य उपबन्ध

व्यावृत्ति

22-किसी पद पर या सेवा में लागू नियमों के अधीन अपेक्षित सिफारिशों से भिन्न किन्हीं सिफारिशों, चाहे लिखित हों या मौखिक हों, पर विचार नहीं किया जायेगा। किसी व्यक्ति की ओर से अपनी अभ्यर्थिता के लिये प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन प्राप्त करने का कोई प्रयास उसे नियुक्ति के लिये अनर्ह कर देगा।

अन्य मामलों का विनियमन

23-ऐसे मामलों के संबंध में, जो विनिर्दिष्ट रूप से इस नियमावली या विशेष आदेशों के अन्तर्गत न आते हों, सेवा में नियुक्त व्यक्ति, राज्य के कार्य कलापों के संबंध में सेवारत सरकारी सेवकों पर सामान्यतया लागू नियमों, विनियमों और आदेशों द्वारा नियंत्रित होंगे।

सेवा की शर्तों में शिथिलता

24-जहाँ राज्य सरकार का यह समाधान हो जाये कि सेवा में नियुक्त व्यक्तियों की सेवा शर्ताें को विनियमित करने वाली किसी नियमावली के प्रवर्तन से किसी विशिष्ट मामले में अनुचित कठिनाई होती है, वहाँ वह उस मामले में लागू नियमावली में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी, आदेश द्वारा उस नियम की अपेक्षाओं को, उस सीमा तक और ऐसी शर्तों के अध्यधीन, जिन्हें वह मामले में न्याय संगत और साम्यपूर्ण रीति से कार्यवाही करने के लिए आवश्यक समझे, अभिमुक्त या शिथिल कर सकती है :

परन्तु यह कि जहाँ कोई नियम आयोग के परामर्श से बनाया गया हो, वहाँॅं उक्त नियम की आवश्यकता को समाप्त किये जाने या उसमें शिथिलीकरण किये जाने के पूर्व उस निकाय से परामर्श लेना होगा।

व्यावृत्ति

25-इस नियमावली में किसी बात का कोई प्रभाव, ऐसे आरक्षण और अन्य रियायतों पर नहीं पडे़गा, जिनका इस संबंध में समय-समय पर जारी शासनादेशों के अनुसार अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जन जातियों और अन्य विशेष श्रेणियों के व्यक्तियों के लिए उपबंध किया जाना अपेक्षित हो।

आज्ञा से, संजय आर0 भूसरेड्‌डी, अपर मुख्य सचिव।786_RPH_Abkari_2021 data 11F 8 उार प्रदेश असाधारण गजट, 9 मार्च, 2021 IN pursuance of the provisions of clause (3) of Article 348 of the Constitution, the Governor is pleased to order the publication of the following English translation of notification no. 601-E-1/XIII-2021- 499(6)-2012, dated March 9, 2021 :

No. 601-E-1/XIII-2021-499(6)-2012

Dated Lucknow, March 9, 2021

IN exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution and in supersession of all existing rules and orders on the subject, the Governor is pleased to make the following rules regulating recruitment and conditions of service of persons appointed to the Uttar Pradesh Excise Technical Services.

THE UTTAR PRADESH EXCISE TECHNICAL SERVICE

RULES, 2021

PART-I-GENERAL

1. (1) These rules may be called "The Uttar Pradesh Excise Technical Service Short title and commencement

Rules, 2021".

(2) They shall come into force at once.

2. The Uttar Pradesh Excise Technical Service is a State service comprising Status of the service

Group 'A' and Group 'B' posts.

Definitions

3. In these rules, unless there is anything repugnant in subject of context:-

(a) 'Act' means the Uttar Pradesh Public Services (Reservation for

Scheduled castes, Scheduled tribes and Other Backward classes) Act,1994;

(b) 'appointing authority' means the Governor;

(c) 'citizen of India' means a person who is or is deemed to be a citizen of India under Part II of the Constitution;

(d) 'Commission' means the Uttar Pradesh Public Service Commission;

(e) 'Constitution' means the Constitution of India;

(f) 'Government' means the State Government of Uttar Pradesh;

(g) 'Governor' means the Governor of Uttar Pradesh;

(h) 'member of the Service' means a person substantively appointed under these rules or the rules or orders in force prior to the commencement of these rules to a post in the cadre of the service;

(i) 'other backward classes of citizens' means the backward classes of citizens specified in Schedule- I of the Act, as amended from time to time;

(j) 'service' means the Uttar Pradesh Excise Technical Group 'A' and Group 'B' Service;

(k) 'substantive appointment' means an appointment, not being an ad hoc appointment, on a post in the cadre of the service made after selection in accordance with in the rules and, if there are no rules, in accordance, with the procedure prescribed for the time being by executive instructions issued by the Government;

(l) 'year of recruitment' means a period of twelve months commencing

from the first day of July of a calendar year.

PART-II-CADRE

Cadre of service 4. (1) The strength of the service and each category of posts therein shall be such as may be determined by the Government from time to time;

(2) The strength of the service shall, until orders varying the same are passed under sub-rule (1), be as given below:-

786_RPH_Abkari_2021 data 11F उार प्रदेश असाधारण गजट, 9 मार्च, 2021 9
Sl. No. Name of the post Number of posts
Permanent Temporary Total
1 Technical Officer 0 2 2
2 Senior Technical Officer 0 1 1
3 Chief Technical Officer 0 1 1

(i) the appointing authority may leave unfilled or the Governor may hold in

abeyance any vacant post, without thereby entitling any person to compensation; or

(ii) the Governor may create such additional permanent or temporary posts as

he/she may consider proper.

PART-III-RECRUITMENT

5. Recruitment to the various categories of posts in the service shall be made Source of Recruitment from the following sources:-

(1) Technical Officer- By direct recruitment through the commission;

(2) Senior Technical Officer-By promotion through the departmental selection committee from amongst substantively appointed Technical Officer who have completed Ten years service as such on the first day of the year of recruitment;

(3) Chief Technical Officer -By promotion through the departmental selection committee from amongst substantively appointed Senior Technical Officers who have completed Five years service as such/or who have completed total fifteen years of service including technical officer as well as senior technical officer on the first day of the year of recruitment.

Reservation 6. Reservation for the candidates belonging to the Scheduled Castes, Scheduled Tribes and other categories shall be in accordance with the Act, and the Uttar Pradesh Public Services (Reservation for Physically Handicapped, Dependents of Freedom Fighter and Ex. Service men) Act, 1993 as amended from time to time, and the orders of the Government in force at the time of the recruitment.

PART-IV-QUALIFICATIONS

7. A candidate for direct recruitment to a post in the service must be :- Nationality

(a) a citizen of India; or

(b) a Tibetan refugee who come over to India before the first January, 1962

with the intention of permanently settling in India; or

(c) a person of Indian origin who has migrated from Pakistan, Burma, Sri Lanka or any of the East African countries of Kenya, Uganda and United Republic of Tanzania (formerly Tanganyika and Zanzibar) with the intention of permanently settling in India: or

Provided that a candidate belonging to category (b) or (c) above must be a person in whose favour a certificate of eligibility has been issued by the State Government:

Provided further that a candidate belonging to category (b) will also be

required to obtain a certificate of eligibility granted by the Competent Authority

not below the rank of Deputy Inspector General of Police, Intelligence Branch,

Uttar Pradesh:

Provided also that if a candidate belongs to category (c) above, no

certificate of eligibility will be issued for a period of more than one year and the

retention of such a candidate in service beyond the period of one year, shall be

subject to his acquiring Indian citizenship.

786_RPH_Abkari_2021 data 11F 10 उार प्रदेश असाधारण गजट, 9 मार्च, 2021

Note- A candidate in whose case a certificate of eligibility is necessary but the same has neither been issued nor refused, may be admitted to an examination or interview and he may also be provisionally appointed subject to the necessary certificate being obtained by his or issued in his favour.

Academic

8. A candidate for direct recruitment to the post of Technical Officer in the qualification service must possess the following qualification :-

(1) A Bachelor's degree in Chemical Engineering or Bio-chemical Engineering or Bio-technology from a University or an institution established by law in India with qualified Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) in concerned branch/ discipline;

or

(2) Masters Degree in Chemistry or Bio-chemistry or Microbiology from a University or an institution established by law in India with qualified Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) in concerned subject/discipline.

Preferential

9. A candidates who has:

qualification

(i) served in the Territorial army for a minimum period of two years,

or

(ii) obtained 'B' certificate of National Cadet Corps, shall, other things being equal, be given preference in the matter of direct recruitment.

Age 10. A candidate for direct recruitment must have attained the age of 21 years and must not have attained the age of more than 40 years on the first day of July of the calender year in which vacancies for direct recruitment are advertised:

Provided that the upper age limit, in the case of candidates belonging to the Scheduled Castes, Scheduled Tribes and such other categories, as may be notified by the Government from time to time, shall be greater by such number of years as may be specified.

Character 11. The character of candidate for direct recruitment to a post in the Service must be such as to render him suitable in all respects, for employment in Government Service. The appointing authority, shall satisfy itself on this point.

NOTE-Persons dismissed by the Union Government or a State Government or by a Local Authority or a Corporation or Body owned or controlled by the Union Government or State Government shall be ineligible for appointment to any post in the service. Persons convicted of an offence involving moral turpitude shall also be ineligible.

Marital Status

12. A male candidate who has more than one wife living or female candidate who has married a man already having a wife living shall not be eligible for appointment to a post in the service:

Provided that the Government may, if satisfied that there exists special grounds for doing so, exempt any person from the operation of this rule.

Physical fitness 13. No candidate shall be appointed to a post in the service unless he be in good mental and bodily health and free form any physical defect likely to interfere with the efficient performance of his duties. Before a candidate finally approved for appointment, he shall be required to pass an examination by a Medical Board :

Provided that a medical certificate of fitness shall not be required from a candidate recruited by promotion.

786_RPH_Abkari_2021 data 11F उार प्रदेश असाधारण गजट, 9 मार्च, 2021 11

PART-V-PROCEDURE FOR RECRUITMENT

Determination of 14. (1) The appointing authority shall determine and intimate to the

vacancies and Commission the number of vacancies to be filed during the course of the year as also

Procedure for the number of vacancies to be reserved for candidates belonging to the Scheduled

Direct

Castes, Scheduled Tribes and other categories under rule 6.

Recruitment

(2) In case of direct recruitment for the post of Technical Officer, application

for permission to appear in the selection process shall be invited by the Commission in

the form prescribed in the advertisement issued by the Commission.

(3) The recruitment for the post of Technical Officer shall be done by

Commission through Marks given on the basis of the score obtained in the

Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) in concerned Branch/Subject as

mentioned in academic Qualification under section-8 and total marks in interview

decided by commission.

(4) The Commission shall having regard to the need for securing due

representation of the candidates belonging to the Scheduled Castes, Scheduled Tribes

and other categories, call for interview such number of candidates, in order of marks

obtained by candidate in Graduate Aptitude Test in Engineering who fulfill the requisite

qualification, as per Rule-8.

(5) The Commission shall prepare a list of candidates; in order of their

proficiency as disclosed by the marks obtained by each candidates in the GATE score

and interview and recommend such number of candidates as they consider fit for

appointment. If two or more candidates obtain equal marks in the aggregate, the name

of the candidate obtaining higher marks in GATE shall be placed higher in the list. If

two or more candidates obtain equal marks in the GATE also, the name of candidate

senior in age shall be placed higher in list. The Commission shall forward the list to the

appointing authority.

Procedure for 15. (1) Recruitment by promotion to the posts in the Service, shall be made on

Recruitment by the basis of the criterion laid down in the Uttar Pradesh Government Servants (Criterion

Promotion

for Recruitment by Promotion) Rules, 1994 as amended from time to time, through the

Selection Committee constituted in accordance with the Uttar Pradesh Constitution of

Departmental promotion committee (for posts outside the purview of the Service

Commission) Rules, 1992, as amended from time to time.

(2) The appointing authority shall prepare eligibility lists of the candidates in

accordance with the Uttar Pradesh Promotion by Selection (on posts outside the

purview of the Public Service Commission) Eligibility List Rules, 1986, as amended

from time to time and place the same before the Selection Committee along with their

character rolls and such other record, pertaining to them, as may be considered proper.

(3) The Selection Committee shall consider the cases of candidates on the

basis of the records referred to in sub-rule (2), and, if it considers necessary, it may

interview the candidates also.

(4) The Selection Committee shall prepare a list of selected candidate in order

of seniority as it stood in the cadre from which they are to be promoted and forward the

same to the appointing authority.

PART-VI- APPOINTMENT, PROBATION, CONFIRMATION AND SENIORITY

Appointment 16. (1) The appointing authority shall make appointment by taking the names

of the candidates in the order in which they stand in the list prepared under rules 14 and

15 as the case may be.

786_RPH_Abkari_2021 data 11F 12 उार प्रदेश असाधारण गजट, 9 मार्च, 2021

(2) If more than one orders of appointment are issued in respect of any one selection, a combined order shall also be issued, mentioning the names of the persons in order of seniority as it stood in the cadre from which they are promoted.

Probation 17. (1) A person on substantive appointment to a post in the service shall be placed on probation in accordance with the Uttar Pradesh Government Servants Probation Rules, 2013, as amended from time to time.

(2) If it appears to the appointing authority at any time during or at the end of the period of probation or extended period of probation that a probationer has not made sufficient use of his opportunities or has otherwise failed to give satisfaction, he may be reverted to his substantive post, if any, and if he does not hold a lien on any post, his services may be dispensed with.

(3) A probationer who is reverted or whose services are dispensed with under sub rule (2) shall not be entitled to any compensation.

(4) The appointing authority may allow continuous service, rendered in an officiating or temporary capacity in a post in included in the cadre or any other equivalent or higher post, to be taken into account for the purpose of computing the period of probation.

Confirmation 18. (1) Subject to the provisions of sub-rule (2) a probationer shall be confirmed in his appointment at the end of the period of probation or the extended period of probation if-

(a) his work and conduct are reported to be satisfactory.

(b) his integrity is certified.

(c) the appointing authority is satisfied that he is otherwise fit for confirmation.

(2) Where, in accordance with the provisions of the Uttar Pradesh State Government Servants Confirmation Rules, 1991, confirmation is not necessary the order under sub rule (3) of rule 5 of those rules declaring that the person concerned has successfully completed the probation shall be deemed to be the order of confirmation.

Seniority 19. The seniority of persons substantively appointed in any category of posts in the service shall be determined in accordance with the Uttar Pradesh Government Servants Seniority Rules, 1991, as amended from time to time.

PART-VII-PAY ETC.

Scales of pay 20. (1) The scales of pay admissible to persons appointed to the various

categories of posts in the service shall be such as may be determined by the

Government from time to time.

(2) The scales of pay at the time of the commencement of these rules are

given as follows:

Sl. No. Name of Post Scale of pay
(1) Technical Officer Pay Matrix Level – 10 (Rs.56100-177500)
(2) Senior Technical Officer Pay Matrix Level – 11 (Rs.67700-208700)
(3) Chief Technical Officer Pay Matrix Level – 12 (Rs.78800-209200)
786_RPH_Abkari_2021 data 11F उार प्रदेश असाधारण गजट, 9 मार्च, 2021 13

21. (1) Notwithstanding any provision in the Fundamental Rules to the Pay during probation

contrary, a person on probation, if he is not already in permanent Government service,

shall be allowed his first increment in the time-scale when he has completed one year of

satisfactory service, has passed departmental examination and undergone training,

where prescribed and second increment after two years service when he has completed

the probationary period and is also confirmed:

Provided that, if the period of probation is extended on account of failure to

give satisfaction, such extension shall not count for increment unless the appointing

authority directs otherwise.

(2) The pay during probation of a person who was already holding a post

under the Government, shall be regulated by the relevant rules:

Provided that, if the period of probation is extended on account of failure to

give satisfaction, such extension shall not count for increment unless the appointing

authority directs otherwise.

(3) The pay during probation of a person already in permanent Government

service shall be regulated by the relevant rules, applicable generally to Government

servants serving in connection with the affairs of the State.

PART-VIII-OTHER PROVISIONS

Canvassing 22. No recommendations, either written or oral, other than those required under

these rules applicable to the post or service will be taken into consideration. Any

attempt on the part of a candidate to enlist support directly/indirectly for his candidature

will disqualify him for appointment.

Regulation of 23. In regard to the matters not specifically covered by these rules or special

other matters orders, persons appointed to the service shall be governed, by the rules, regulations and

orders applicable generally to Government servants serving in connection with the

affairs of the State.

Relaxation from 24. Where the State Government is satisfied that the operation of any rules

the conditions of regulating the conditions of service of persons appointed to the service causes undue

service

hardship in any particular case, it may notwithstanding anything contained in the rules

applicable to the case, by order, dispense with or relax the requirements of that rule to

such extent and subject to such conditions as it may consider necessary for dealing with

the case in a just and equitable manner:

Provided that where a rule has been framed in consultation with the

Commission, that body shall be consulted before the requirements of the rule are

dispensed with or relaxed.

Savings

25. Nothing in these rules shall affect reservations and other concessions

required to be provided for the candidates belonging to the Scheduled Castes,

Scheduled Tribes and other special categories of persons in accordance with the orders

of the Government issued from time to time in this regard.

By Order, SANJAY R. BHOOSREDDY,

Apar Mukhya Sachiv.

पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 786 राजपत्र-2021-(1669)-599 प्रतियां-(कम्प्यूटर/टी/आफसेट)।

पी0एस0यू0पी0-ए0पी0 5 सा0 आबकारी-2021-(1670)-100 प्रतियां-(कम्प्यूटर/टी/आफसेट)।786_RPH_Abkari_2021 data 11F

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 09 March 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-03-09.c_202212311349593476/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-03-09.c_202212311349593476.