Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

लखनऊ में ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों में निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्य

Published 26 March 2021

Department
Office of District Magistrate/District Election Officer (Panchayat)
Type
Extraordinary
Notification no.
228/जि0नि0कार्या0/पं0निर्वा0-2021
Subdepartment
-
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-03-26.c_202301111619285096
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-संख्या-67 रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल॰-

डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16

लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

-------- संख्या 228/जि0नि0कार्या0/पं0निर्वा0-2021 लखनऊ, 26 मार्च, 2021 ------

निर्वाचन की सूचना

राज्य निर्वाचन आयोग, उ0 प्र0, लखनऊ की अधिसूचना संख्या 709/रा0नि0आ0अनु0-3/पं0नि0/ 20-21/2021 दिनांक 26 मार्च, 2021 द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन वर्ष 2021 के अन्तर्गत जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों और जिला पंचायतों के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन कराये जाने हेतु निर्वाचन कार्यक्रम सहित चुनाव अधिसूचना निर्गत की गई है।

अतः राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी उक्त अधिसूचना में दिये गये निर्देशों के क्रम में मैं, अभिषेक प्रकाश, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जनपद लखनऊ एतद्‌द्वारा जनपद स्तर से सारिणी में उपदर्शित निम्नवत्‌ निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों और समस्त जिला पंचायतों के सदस्यों की आरक्षण सूची संलग्न करते हुए सामान्य निर्वाचन की सूचना निर्गत करता हूँ।

चुनाव चक्र नामांकन का दिनांक व समय नामांकन पत्रों की संवीक्षा का दिनांक व समय उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक व समय प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय मतदान का दिनांक व समय मतगणना का दिनांक व समय
1 2 3 4 5 6 7
द्वितीय चरण 7 अप्रैल, 2021 से 08 अप्रैल, 2021 (पूर्वा]न 8.00 बजे से अपराहन 5.00 बजे तक) 09 अप्रैल, 2021 से 10 अप्रैल, 2021 (पूर्वा]न 8.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक) 11 अप्रैल, 2021 (पूर्वा]न 8.00 बजे से अपरा]न 3 बजे तक) 11 अप्रैल, 2021 (अपरा]न 3.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक) 19 अप्रैल, 2021 (सोमवार) (पूर्वा]न 7.00 बजे से अपरा]न 6.00 बजे तक) 02 मई, 2021 (पूर्वा]न 8.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)
831 RPH (Jila Panchayat Nir 2021 folder-2015) DATA-7D 2 उतर प्रदेश असाधारण गजट, 26 मार्च, 2021 उपर्युक्त निर्वाचन की सूचना के अधीन निर्वाचन अधिकारी अपने से सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों और जिला पंचायतों के सदस्यों के स्थानों/पदों पर

निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण सहित पूर्ण विवरण देते हुए अपने स्तर से सार्वजनिक सूचना दिनांक 27 मार्च, 2021 को निर्गत करेंगे और उसकी प्रति अधोहस्ताक्षरी को तत्काल प्रेषित करेंगे।

इस चुनाव कार्यक्रम का स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार किया जायेगा और ग्राम पंचायतों में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जायेगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, विकास खण्ड जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय के सूचना पट्‌टों में यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। उक्त सामान्य निर्वाचन उत्तर प्रदेश पंचायतराज (सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधानों का निर्वाचन) नियमावली, 1994 एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (सदस्यों का निर्वाचन) नियमावली, 1994 के अनुसार सम्पन्न होगा। निर्वाचन अधिकारी की सूचना निर्गत किए जाने के दिनांक 27.03.2021 से नामांकन पत्रों का विक्रय किया जायेगा।

उक्त सामान्य निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर होगा। सदस्य जिला पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य जिला पंचायत मुख्यालय पर होगा। ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा सम्बन्धित विकास खण्ड के लिये निर्धारित मतगणना स्थल पर की जायेगी। जिला पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना विकास खण्ड के अन्तर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी तथा परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी।

उपर्युक्त निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित और निर्देशित निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई जायेगी तथा अधोहस्ताक्षरी के निर्देशन एवं मार्ग दर्शन में रहते हुए निर्वाचन सम्पादित कराया जायेगा। निर्वाचन प्रक्रियाओं के लिए निर्धारित तिथि एवं समयों के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

आज्ञा से,

अभिषेक प्रकाश,

जिलाधिकारी/

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत),

लखनऊ।पी०एस०यू०पी०-ए०पी० 831 राजपत्र-2021-(1751)-58810=598 प्रतियां (कम्प्यूटर/टी0/आफसेट)। 831 RPH (Jila Panchayat Nir 2021 folder-2015) DATA-7D

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 26 March 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-03-26.c_202301111619285096/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-03-26.c_202301111619285096.