Servants of Knowledge
Uttar Pradesh Extraordinary Gazette · Government of Uttar Pradesh

ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायतों के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन हेतु चार चरणों में मतदान का दिनांक

Published 06 April 2021

Department
State Portal
Type
Extraordinary
Notification no.
256/तीन-2021-39(1)-2002
Subdepartment
Anubhag
Identifier
in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-04-06.c_202301111714149152
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

क्रम-संख्या-74 रजिस्ट्रेशन नम्बर-एस०एस०पी०/एल० डब्लू०/एन०पी०-91/2014-16 लाइसेन्स टू पोस्ट ऐट कन्सेशनल रेट

—

(परिनियत आदेश)

सामान्य प्रशासन अनुभाग

संख्या 256/तीन-2021-39(1)-2002

लखनऊ, 06 अप्रैल, 2021

उत्तर प्रदेश शासन की पंचायती राज विभाग की अधिसूचना संख्या 741/33-3-221 दिनांक 26-3-2021 के क्रम में भारत के संविधान के अनुच्छेद 243ट सपठित उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1947 की धारा 12 खख एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम, 1961 की धारा 264ख के अन्तर्गत प्राप्त शक्ति का प्रयोग करते हुए उत्तर प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायतों के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा अधिसूचना संख्या 709/रा0नि0आ0अनु0-3/पं0नि0/20-21/2021, दिनांक 26 मार्च, 2021 जारी की गयी है। अधिसूचना संख्या 709/रा0नि0आ0अनु0-3/पं0नि0/20-21/2021 दिनांक 26 मार्च, 2021 द्वारा निम्नलिखित के अनुसार चार चरणों में मतदान का दिनांक उनके सम्मुख स्तम्भ-3 में अंकित जनपदों में नियत की गयी हैः-

क्र0 च नाव चक्र एवं मतदान ु का दिनांक संबंधित जनपद
1 2 3
1 प्रथम चरण 15 अप्रैल, 2021 सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झाँसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर एवं भदोही।
2 द्वितीय चरण 19 अप्रैल, 2021 मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूँ, एटा, मैनपुरी कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोण्डा, महराजगंज, वाराणसी एवं आजमगढ़।
1 2 3
3 तृतीय चरण 26 अप्रैल, 2021 शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर एवं बलिया।
4 चतुर्थ चरण 29 अप्रैल, 2021 बुलन्दशहर, हापुड़, संभल, शाहजहाँपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रूखाबाद, बाँदा, कौशाम्बी, सीतापुर, अम्बेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र एवं मऊ।
10 RPH 2021 Data 8d Fold. Samanya Pra. 2 उत्तर प्रदेश असाधारण गजट, 6 अप्रैल, 2021

2-उक्त निर्वाचन में विभिन्न चरणों के मतदान के दिवसों में निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 (एक्ट संख्या 26, 1881) की धारा 25 द्वारा प्राप्त उन अधिकारों को काम में लाकर, जिन्हें भारत सरकार की विज्ञप्ति संख्या 20/25-56-Pub-1, दिनांक 08 जून, 1957 के अनुसार राज्य सरकार काम में ला सकती है, के अनुक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के प्रयोजनार्थ अधिसूचना संख्या 709/रा0नि0आ0अनु0-3/ पं0नि0/20-21/2021 दिनांक 26-03-2021 के अनुसार उक्त प्रस्तर 01 में अंकित तालिका के स्तम्भ-02 में उल्लिखित मतदान का दिनांक 15 अप्रैल 2021, 19 अप्रैल 2021 26 अप्रैल 2021 एवं 29 अप्रैल 2021 को उनके सम्मुख स्तम्भ 03 में उल्लिखित जनपदों में श्री राज्यपाल सार्वजनिक अवकाश घोषित करती हैं।

3-मतदान का दिनांक 15 अप्रैल 2021, 19 अप्रैल 2021, 26 अप्रैल 2021, एवं 29 अप्रैल 2021, को संबंधित जिलाधिकारी द्वारा उक्त निर्वाचन हेतु अपने-अपने जनपद में अवकाश घोषित किया जाएगा।

आज्ञा से, जितेन्द्र कुमार, प्रमुख सचिव।पी०एस०यू०पी०-ए०पी० 10 राजपत्र-2021-(12)-599 प्रतियां-(कम्प्यूटर/आफसेट)। 10 RPH 2021 Data 8d Fold. Samanya Pra.

Cite this issue. Uttar Pradesh Extraordinary Gazette, Government of Uttar Pradesh, 06 April 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-04-06.c_202301111714149152/. Archive identifier in.gazette.uttarpradesh_extraordinary.2021-04-06.c_202301111714149152.